जुलाई में 12 राज्यों के 47 स्थानों पर यूरेनियम के बड़े भंडार का पता चला। एएमडी के अनुसंधान के बाद, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने इसकी जानकारी दी।
12 राज्यों की 47 जगहों पर यूरेनियम का बड़ा भंडार गत जुलाई माह में 12 राज्यों की 47 जगहों पर यूरेनियम का बड़ा भंडार पाए जाने की जानकारी सामने आई थी। एएमडी की ओर से जून तक चले अनुसंधान कार्य के जरिए सामने आई स्थितियों के हवाले से केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.
जितेंद्र सिंह ने दावा किया था कि 12 राज्यों में 47 स्थलों पर यूरेनियम ऑक्साइड का बड़ा भंडार मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें सोनभद्र का नकटू भी शामिल है, जहां 785 टन यूरेनियम होने की संभावना जताई गई है। यहां विस्तृत सर्वेक्षण का काम चल रहा है। बता दें कि परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय पिछले पांच साल से जिले में खोदाई-परीक्षण का काम कर रहा है। अब बड़ी मात्रा में यूरेनियम की संभावनाओं के बाद आदिवासी बहुल पिछड़े क्षेत्र में नए औद्योगिक विकास की उम्मीदें भी बढ़ने लगी हैं। माना जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही बड़ा औपचारिक एलान भी सामने आ सकता है। ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग की सीधी निगरानी में सर्वेक्षण कार्य हो रहा है। इसकी रिपोर्ट भी सीधे वहीं भेजी जाती है। यहां जताई जा रही संभावना दुद्धी-म्योरपुर के बीच तीन, आजनगीरा-कूदरी के पास छह, लाखर, बभनी, मुर्राटोला, जौराही, रंपाकूरर एरिया में छह रिहंद किनारे मेजरूत एरिया में चार, बीजपुर, नकटू, कूदर नवाटोला क्षेत्र में नौ और रिहंद से सटी कुंडारघाटी एरिया में चार ऐसे स्थल चिन्हित किए गए हैं जहां यूरेनियम अयस्क के अच्छी-खासी उपलब्धता की संभावना जताई गई है। जिले में अब तक यूरेनियम का जो भंडार पाया गया है वह यू-308 श्रेणी का है, जिसका उपयोग परमाणु रिएक्टरों में ईंधन के रूप में किया जाता है। छत्तीसगढ़ बार्डर तक स्थान चिह्नित वर्ष 2006 से 2025 के बीच सामने आई विभिन्न रिपोर्टों और जिले में चल रहे अनुसंधान कार्यों पर नजर डालें तो पता चलता कि रिहंद डैम के तटवर्ती इलाकों से लेकर रेणुकूट परिक्षेत्र, दुद्धी तहसील के झारखंड-छत्तीसढ़ से सटे क्षेत्रों में नकटू सहित 32 स्थल ऐसे हैं, जहां यूरेनियम का व्यापक भंडार होने की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्व में जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया की तरफ से किए गए सर्वे में भी संबंधित एरिया में यूरेनियम की मौजूदगी का संकेत दिया जा चुका है। सोनभद्र- सिंगरौली में कोयले का बड़ा भंडार होने के कारण जिला पहले से तापीय विद्युत संयंत्रों का हब बना हुआ है। अब परमाणु ऊर्जा के बड़े स्रोत की सामने आती संभावना को देखते हुए कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जिला परमाणु बिजली का भी महत्त्वपूर्ण केंद्र बना दिखाई दे सकता है।
यूरेनियम भंडार एएमडी खोज विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಒಂದೂವರೆ ವರ್ಷ ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಕುಬೇರ ಯೋಗ ! ಹಣ ಇಲ್ಲ ಎಂದು ದೂರ ಇಟ್ಟವರೆಲ್ಲಾ ನೊಣದಂತೆ ಮತ್ತೆ ಮುತ್ತಿಕೊಳ್ಳುವರು !೩೦ ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ, ಶನಿಗ್ರಹ ಮೀನ ರಾಶಿಯನ್ನು ಪ್ರವೇಶಿಸಿದ್ದು, ಜೂನ್ 3, 2027 ರವರೆಗೆ ಮೀನ ರಾಶಿಯಲ್ಲಿಯೇ ಸಂಚಾರ ನಡೆಸಲಿದೆ. ಶನದೇವನ ಈ ಸಂಚಾರವು ಎಲ್ಲಾ 12 ರಾಶಿಯವರ ಮೇಲೆ ಪರಿಣಾಮ ಬೀರುತ್ತದೆ.
Read more »
सुर्खियों में मिस्र के अला अब्द अल-फत्ताह, करीब 12 साल बाद जेल से हुए रिहासुर्खियों में मिस्र के अला अब्द अल-फत्ताह, करीब 12 साल बाद जेल से हुए रिहा
Read more »
12 हफ्ते में महिला ने घटाया 18kg वजन, बस अपनाया ये आसान तरीकाएक महिला ने बिना डाइटिंग सिर्फ डाटइ में एक बदलाव करके महज 12 हफ्ते मे अपना 15 किलो से ज्यादा वजन घटाया, चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्याप चेंज किया था.
Read more »
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 12 घायलपाकिस्तान: बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 12 घायल
Read more »
தினசரி ராசிபலன்: புரட்டாசி 9 - இன்று இந்த 4 ராசிகளுக்கு புதிய வாய்ப்புகள் பிறக்கும்...!September 25 Today Rasipalan: புரட்டாசி மாதம் 9ஆம் நாளான இன்று (செப்டம்பர் 25), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
एनएसई पर यूनिक निवेशकों की संख्या 12 करोड़ के पार, महिलाओं की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत हुईएनएसई पर यूनिक निवेशकों की संख्या 12 करोड़ के पार, महिलाओं की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत हुई
Read more »
