दुकानों पर सामान बिकते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन क्या ऐसी भी कोई दुकान है, जहां प्यार और भावनाएं सेल के लिए रखी गई हों. पड़ोसी देश चीन में ऐसा हो रहा है, जहां बाकायदा स्टॉल लगाकर गले लगना , किस करना और फिल्म देखना बेचा जा रहा है.
हममें से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो रिलेशनशिप से इसलिए भागते हैं क्योंकि वो कमिटेड नहीं होना चाहते. उन्हें प्यार और जज़्बात तो चाहिए, लेकिन किसी कमिटमेंट के साथ बिल्कुल नहीं. ऐसे लोगों के लिए पड़ोसी देश में एक अलग ही किस्म का धंधा फल-फूल रहा है.
पहले तो यहां किराये पर गर्लफ्रेंड मिल जाती थीं, लेकिन अब प्यार में होने वाली छोटी-छोटी चीज़ों को सस्ते में बेचा जा रहा है. नहीं समझे? तो चलिए बताते हैं आपको. आप अब तक किराये पर मिलने वाली चीजों के तौर पर घर, सामान और कपड़ों के बारे में ही जानते होंगे लेकिन आजकल रिश्ते भी भाड़े पर मिल जाते हैं. सुनने में आपको अटपटा लग सकता है लेकिन पड़ोसी देश चीन में प्यार और रोमांस के छोटे-छोटे लम्हे – जैसे किस करना, गले लगना, फिल्म देखना, साथ खाना बनाना आदि दुकान लगाकर बेचा रहा है. इन्हें खरीदने वालों की कोई कमी नहीं है. खुलेआम बिक रहा है ‘प्यार’ आपने दुकानें तो बहुत देखीं होंगी लेकिन शायद ही कोई दुकान देखी हो, जिस पर खुलेआम ‘प्यार’ बिक रहा हो. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश चीन की सड़कों पर ऐसे कई स्टॉल्स मिल जाएंगे, जहां प्यार का इज़हार माने जाने वाली भावनाएं बिक रही हैं. यहां बाकायदा लड़कियां रेटकार्ड सजाकर बैठी हुई होती हैं, जिन पर ‘किस’ से लेकर ‘गले लगाने’, ‘ड्रिंक करने’, ‘साथ फिल्म देखने’ तक की सर्विसेज़ बेची जा रही हैं. इसके लिए ग्राहकों से 11 रुपये से लेकर 461 रुपये तक का चार्ज रखा गया है. सोशल मीडिया पर छाई है ‘सर्विस’ चीन के सोशल मीडिया वीबो पर सड़क पर स्टॉल लगाकर बैठ रहीं गर्लफ्रेंड्स की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं. हाल ही में शेंज़ेन की सड़क पर इमोशनल कनेक्शन को बेच रही लड़कियों की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं. पेड कम्पेनियनशिप के इस आइडिया से लड़कियां पैसे कमा रही हैं, लेकिन इसमें किसी तरह का अंतरंग संबंध शामिल नहीं होता. गले लगने के लिए सिर्फ 11 रुपये देने होते हैं, जबकि किस करने के लिए 110 रुपये , फिल्म देखने के लिए 150 रुपये देने होते हैं. अगर कोई साथ में घर के काम करना चाहे तो 2000 रुपये और एक घंटे की ड्रिंक के लिए 4100 रुपये देने होते हैं. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी का कहना है कि स्ट्रीट गर्लफ्रेंड का कॉन्सेप्ट सही है तो कुछ का कहना है कि ये महिलाओं की बेइज्ज़ती है.
Street Girlfriends In China Women Sell Companionship In China Selling Emotional Connections Girls Selling Hugs And Kisses Girls Kiss After Taking Money Love Shop Kiss Shop Market Stalls For Kiss And Hug Bizarre Shops In China China News OMG Viral Video News Viral News In Hindi Trending News In Hindi Viral News In Hindi Viral Trending News Trending Latest News Trending News Interesting News Viral On Social Media Viral On Internet Odd News Strange News Ajab Gajab Offbeat News Ajeebogarib Khabar Hatke Zara Hatke News अजब गजब अजीबोगरीब खबर हटके खबर ज़रा हटके
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tonk में कांग्रेस पर हमलावर हुए सीएम भजनलाल शर्मा, बोले- सिर्फ झूठे वादे किए, जनता को किया गुमराहTonk News: राजस्थान में विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों में मोदी की गारंटी अब धरातल पर नजर आने लगी है.
Read more »
Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज कितना हुआ सस्ताGold-Silver Rate Today 1 July 2024: दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Read more »
हाइब्रिड कारों पर यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राॅकेट बना मारुति का शेयर, ग्राहक बचा सकेंगे लाखों रुपयेMaruti Suzuki Share Price: यूपी में खरीदार मारुति सुजुकी इनविक्टो पर 3 लाख रुपये और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर 2 लाख रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं.
Read more »
Uttarakhand News: जोगीधारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, सड़कों पर सो रहे सैकड़ो यात्रीसीमा सड़क संगठन और प्रशासन की संयुक्त टीम निरंतर सड़क खोलने में जुटी हुई है। जोशीमठ में सड़क बंद होने के कारण फसे तीर्थ यात्री सड़कों पर रात गुजार रहे हैं।
Read more »
कल बुलेट ट्रेन की रफ्तार से 14% भागा ये रेलवे स्टॉक... क्या आज भी मारेगा उछाल?शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने पर RVNL Share 560 रुपये पर खुला था और बाजार बंद होने पर ये 13.50 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 616 रुपये पर क्लोज हुआ.
Read more »
इस बैंक का मुनाफा हुआ डबल... नतीजों का कल शेयर पर दिखेगा असर!PNB Q1 Results पर नजर डालें, तो बैंक का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 3,251 करोड़ रुपये रहा, जो कि बीते साल की समान तिमाही में 1255 करोड़ रुपये था.
Read more »
