11 साल पहले जमीन के विवाद में हुए खूनी हमले में 10 दोषी करार, अदालत ने सुनाई 10-10 वर्ष की सजा

Land Dispute Case News

11 साल पहले जमीन के विवाद में हुए खूनी हमले में 10 दोषी करार, अदालत ने सुनाई 10-10 वर्ष की सजा
11 Year Old CaseCourt VerdictConviction In Land Dispute
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 53%

11 साल पहले जमीन के विवाद में हुए खूनी हमले के मामले में अदालत ने 10 दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। अदालत का यह फैसला पीड़ितों के लिए न्याय की जीत माना जा रहा है।

जागरण संवादाता, नूंह। जिले की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की अदालत ने वर्ष 2014 में गांव संगेल में पंचायती जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी हमले के मामले में 10 लोगों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर कुल 31-31 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे न भरने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषियों में दीपक पुत्र चैनपाल , मनोज पुत्र चैनपाल , राजकरण पुत्र खिच्चू , रविंदर पुत्र ओमप्रकाश , रामकुमार पुत्र सरजीत , पवन पुत्र छत्तरपाल , अजीत पुत्र चैनपाल , सतेंद्र पुत्र ओमप्रकाश , राजकुमार पुत्र खिच्चू और चैनपाल पुत्र कल्लू सिंह शामिल हैं, जिनकी उम्र 33 से 72 वर्ष के बीच है और सबसे बुजुर्ग दोषी 72 वर्षीय चैनपाल हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार की अदालत के उप जिला न्यायवादी संदीप लांबा ने बताया कि घटना पांच जून 2014 को दोपहर करीब चार बजे गांव संगेल में हुई थी, जब छत्तर सिंह अपने बेटे राजेश, उदय सिंह, हजारी, सुमेरा, किशन और जीत सिंह आदि के साथ ट्रैक्टर से खेत जोताई कर रहे थे। इसी दौरान पंचायती जमीन के पुराने विवाद के चलते बलबीर , महिपाल, मुकेश, अजीत, रामू, दीपक आदि पहले से लाठी, फर्सा, लोहे की राड लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। शोर सुनकर जब स्वजन बचाव में आए तो दूसरी तरफ से रवि, पवन, राजकरण, कैलाश, बिरजू, राजकुमार, सतेंद्र, अविनाश, जोगिंदर, रविंदर, अजीत, मनोज, अमित, पप्पू आदि भी हथियारों के साथ शामिल हो गए। हमले में संदीप, रामनिवास, रणविजय, किशन, हजारी, सुमेर, छत्तर, जीत सिंह, सरजीत, गुड्डी और संतोष आदि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। नियम अनुसार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और जुटाए गए सबूतों के आधार पर अदालत में करीब 11 साल तक सुनवाई चली। एक दिसंबर को अदालत ने मामले में दोषियों हथियारबंद दंगा करना एवं सामूहिक अपराध, मारपीट,गंभीर चोट पहुंचाना,जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास के तहत अपराध साबित किया। सभी दोषियों पर 31 -31 हजार का जुर्माना भी अदालत ने लगाया है। उन्होंने बताया कि बचाव पक्ष ने अदालत में दया की गुहार लगाई थी कि दोषी गरीब हैं, परिवार के इकलौते कमाने वाले हैं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं तथा कोई पुराना अपराध नहीं है, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि जिस बर्बर तरीके से हमला किया गया, उसमें नरमी बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है और समाज में गलत संदेश जाएगा, इसलिए कठोर सजा जरूरी है। जिला उप अभियोजक संदीप लांबा ने अभियोजन की ओर से पैरवी की, जबकि पीड़ित पक्ष की तरफ से अधिवक्ता दूली चंद ने सहयोग किया। यह फैसला नूंह जिले में जमीन विवाद से जुड़े हिंसक मामलों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- हवाला फंडिंग से रची आतंकी साजिश: पांच आरोपितों से आमने-सामने पूछताछ, 45 लाख के लेन-देन का खुलासा.

जागरण संवादाता, नूंह। जिले की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की अदालत ने वर्ष 2014 में गांव संगेल में पंचायती जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी हमले के मामले में 10 लोगों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर कुल 31-31 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे न भरने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषियों में दीपक पुत्र चैनपाल , मनोज पुत्र चैनपाल , राजकरण पुत्र खिच्चू , रविंदर पुत्र ओमप्रकाश , रामकुमार पुत्र सरजीत , पवन पुत्र छत्तरपाल , अजीत पुत्र चैनपाल , सतेंद्र पुत्र ओमप्रकाश , राजकुमार पुत्र खिच्चू और चैनपाल पुत्र कल्लू सिंह शामिल हैं, जिनकी उम्र 33 से 72 वर्ष के बीच है और सबसे बुजुर्ग दोषी 72 वर्षीय चैनपाल हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार की अदालत के उप जिला न्यायवादी संदीप लांबा ने बताया कि घटना पांच जून 2014 को दोपहर करीब चार बजे गांव संगेल में हुई थी, जब छत्तर सिंह अपने बेटे राजेश, उदय सिंह, हजारी, सुमेरा, किशन और जीत सिंह आदि के साथ ट्रैक्टर से खेत जोताई कर रहे थे। इसी दौरान पंचायती जमीन के पुराने विवाद के चलते बलबीर , महिपाल, मुकेश, अजीत, रामू, दीपक आदि पहले से लाठी, फर्सा, लोहे की राड लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। शोर सुनकर जब स्वजन बचाव में आए तो दूसरी तरफ से रवि, पवन, राजकरण, कैलाश, बिरजू, राजकुमार, सतेंद्र, अविनाश, जोगिंदर, रविंदर, अजीत, मनोज, अमित, पप्पू आदि भी हथियारों के साथ शामिल हो गए। हमले में संदीप, रामनिवास, रणविजय, किशन, हजारी, सुमेर, छत्तर, जीत सिंह, सरजीत, गुड्डी और संतोष आदि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। नियम अनुसार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और जुटाए गए सबूतों के आधार पर अदालत में करीब 11 साल तक सुनवाई चली। एक दिसंबर को अदालत ने मामले में दोषियों हथियारबंद दंगा करना एवं सामूहिक अपराध, मारपीट,गंभीर चोट पहुंचाना,जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास के तहत अपराध साबित किया। सभी दोषियों पर 31 -31 हजार का जुर्माना भी अदालत ने लगाया है। उन्होंने बताया कि बचाव पक्ष ने अदालत में दया की गुहार लगाई थी कि दोषी गरीब हैं, परिवार के इकलौते कमाने वाले हैं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं तथा कोई पुराना अपराध नहीं है, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि जिस बर्बर तरीके से हमला किया गया, उसमें नरमी बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है और समाज में गलत संदेश जाएगा, इसलिए कठोर सजा जरूरी है। जिला उप अभियोजक संदीप लांबा ने अभियोजन की ओर से पैरवी की, जबकि पीड़ित पक्ष की तरफ से अधिवक्ता दूली चंद ने सहयोग किया। यह फैसला नूंह जिले में जमीन विवाद से जुड़े हिंसक मामलों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- हवाला फंडिंग से रची आतंकी साजिश: पांच आरोपितों से आमने-सामने पूछताछ, 45 लाख के लेन-देन का खुलासा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

11 Year Old Case Court Verdict Conviction In Land Dispute Bihar Land Dispute Violent Land Conflict 10 Year Sentence Indian Penal Code Criminal Justice Land Ownership Dispute Mewat News Mewat Latest News Mewat News In Hindi Mewat Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चक्रवात दितवाह: भारतीय वायुसेना ने 10 बच्चों समेत 57 लोगों को सुरक्षित निकालाचक्रवात दितवाह: भारतीय वायुसेना ने 10 बच्चों समेत 57 लोगों को सुरक्षित निकालाचक्रवात दितवाह: भारतीय वायुसेना ने 10 बच्चों समेत 57 लोगों को सुरक्षित निकाला
Read more »

भिंड में रात का पारा 10 डिग्री पहुंचा: 10 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं; ओस गिरने से बढ़ी ठिठुरनभिंड में रात का पारा 10 डिग्री पहुंचा: 10 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं; ओस गिरने से बढ़ी ठिठुरनभिंड शहर में सर्दी लगातार असर दिखा रही है। रात 10 बजे के बाद जमीन पर ओस गिरने लगती है, जिससे रात का तापमान और नीचे चला जाता है। देर रात चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर रही
Read more »

कोई 10%... तो कोई 20% भागा, बिखरते बाजार में भी इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्टकोई 10%... तो कोई 20% भागा, बिखरते बाजार में भी इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्टStock Market में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा, जबकि निफ्टी 140 अकों से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ. इस गिरावट के बीच भी कई शेयरों ने गदर मचाए रखा और 20% तक उछले.
Read more »

SIR in Loksabha: বিগ ব্রেকিং! বিতর্কের SIR-এ ঢোঁক গিলল সরকার! বিরোধীদের দাবি মেনে ৯-১০ আলোচনা লোকসভায়...SIR in Loksabha: বিগ ব্রেকিং! বিতর্কের SIR-এ ঢোঁক গিলল সরকার! বিরোধীদের দাবি মেনে ৯-১০ আলোচনা লোকসভায়...Center agrees to discuss on SIR Special Intensive Revision in Loksabha on 9 and 10 December
Read more »

चीन में स्वास्थ्य संस्थानों के कुल मरीजों की संख्या 10 अरब 10 करोड़ से अधिकचीन में स्वास्थ्य संस्थानों के कुल मरीजों की संख्या 10 अरब 10 करोड़ से अधिकचीन में स्वास्थ्य संस्थानों के कुल मरीजों की संख्या 10 अरब 10 करोड़ से अधिक
Read more »

गोरखपुर में 10.94 लाख रुपये लेकर भूमि बैनामा करने से मुकरे जालसाज, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमागोरखपुर में 10.94 लाख रुपये लेकर भूमि बैनामा करने से मुकरे जालसाज, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमागोरखपुर में एक व्यक्ति ने भूमि बैनामा के लिए 10.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:59