पुलिस का कहना है कि दोनों छात्र कम नंबर आने पर डांट से बचने के लिए स्कूल के पिछले गेट से निकल गए और घर जाने की बजाय कहीं और चले गए.
नोएडा: दो दिन पहले स्कूल से लापता हुए कक्षा 8 के दो छात्रों को खोजने के लिए नोएडा पुलिस ने 10 किमी की दूरी तय करने के लिए 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले. आखिरकार दोनों छात्रों को आनंद विहार, दिल्ली के पास मौज-मस्ती करते हुए सकुशल बरामद किया गया.
दोनों छात्र नोएडा के सेक्टर 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि यूनिट टेस्ट में कम नंबर आने के बाद, परिजनों के डांट के डर से वे घर न जाकर कहीं और निकल गए थे. छात्रों की सकुशल बरामदगी के बाद नोएडा पुलिस ने राहत की सांस ली. छात्रों के स्कूल से लापता होने की सूचना के बाद उनके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि दोनों छात्र कम नंबर आने पर डांट से बचने के लिए स्कूल के पिछले गेट से निकल गए और घर जाने की बजाय कहीं और चले गए. जबकि परिजन और पुलिस दोनों आशंकित थे कि कहीं छात्रों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए. 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि छात्रों की तलाश के लिए नोएडा के एसीपी सेकेंड अरविंद कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों ने विभिन्न इलाकों में जांच की और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले. आखिरकार, छात्रों की लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार में मिली, जहां से उन्हें सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया. परिजनों को दी गई सलाह दोनों छात्रों की बरामदगी के बाद उन्हें नोएडा लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने परिजनों से आग्रह किया कि बच्चों पर सकारात्मक दबाव बनाएं और उनसे खुलकर बात करें ताकि भविष्य में ऐसे मामलों से बचा जा सके. सीसीटीवी फुटेज में छात्र मौज-मस्ती करते हुए दिखे, और उन्हें नोएडा से 10 किमी दूर आनंद विहार से बरामद किया गया.
Noida School News Utrakhand Public School News Noida Police News CCTV News Delhi News Anand Bihar News Parents News. Noida News Greater Noida News.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bengaluru: एक व्हाट्सएप तस्वीर से जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई घरेलू सहायिका, जानिए क्या है पूरा मामलाशिकायत में ब्रजेश ने बताया था कि उनकी पत्नी के कीमती आभूषण घर से गायब हो गए हैं। आभूषण एक बैग में रखे थे लेकिन बैग से वे आभूषण गायब हैं।
Read more »
मुझे सोने दो... अफसरों से क्यों गुहार लगा रहा 'VIP कोठरी' में बंद रेप का आरोपी संजय रॉयCBI की टीम इस मामले में आरोपी से पूछताछ करने के साथ-साथ उन सबूतों की जांच भी कर रही है जो घटना वाले दिन मौके से सीज किए गए थे.
Read more »
Bhiwadi News: वादों को भूलकर सो गई पुलिस! भिवाड़ी-हरियाणा बॉर्डर की चौकी पर लटका ताला, ज्वेलर्स हत्याकांड से...भिवाड़ी में 23 अगस्त की शाम हुई ज्वेलरी शॉप पर डकैती और हत्या के बाद पुलिस के द्वारा किए गए भिवाड़ी की सुरक्षा के तमाम दावे फेल हो गए हैं.
Read more »
Jay Shah: आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे बीसीसीआई सचिव जय शाह, जानें अब तक का सफरशाह निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए हैं और उनके कार्यकाल की शुरुआत एक दिसंबर 2024 से होगी। 35 वर्षीय शाह आईसीसी इतिहास के सबसे युवा चेयरमैन हैं।
Read more »
UP: प्रदेश के इस जिले में थाने की बाउंड्री तोड़ने पहुंचा बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन आमने-सामने; जानें फिर क्या हुआखजुरिया रोड पर शनिवार को चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में थाने की बाउंड्री तोड़ने से पहले पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बीच सड़क पर आमने सामने हो गए थे।
Read more »
कोलकाता: तिरंगा ले पुलिस की बौछार में खड़े वायरल बाबा आए सामने, खोला इशारे का राजवायरल बाबा बलराम बसु (Balram Basu) ने कहा कि हम आंदोलन करने गए थे अपनी बात को पहुंचाने के लिए .अगर इस दौरान हम मर जाते तो मर जाते.
Read more »
