हाल ही में चीन ने 10G नेटवर्क की पहली झलक पेश करके फिर दुनिया को चौंका दिया है। 10G की स्पीड देखने के बाद बहुत से लोग ये जानने के लिए भी अब काफी ज्यादा एक्ससिटेड होंगे कि फ्यूचर में इंटरनेट और किस टेक्नोलॉजी पर चल सकता है। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। इस 10G नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 9834 Mbps दर्ज की गई...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पहले चीन ने DeepSeek पेश करके AI की दुनिया में तहलका मचाया और अब 10G नेटवर्क की पहली झलक पेश करके फिर दुनिया को चौंका दिया है। जहां अभी भारत में 5G नेटवर्क पूरी तरह से सभी इलाकों में नहीं पहुंच पाया है तो दूसरी तरफ पड़ोसी देश चीन ने 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च कर टेक वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। इस 10G नेटवर्क की स्पीड की बात करें तो टेस्टिंग में इसने 9,834 Mbps डाउनलोड स्पीड हासिल की है जबकि अपलोड स्पीड 1,008 Mbps देखने को मिली है। वहीं, इस नेटवर्क की लेटेंसी सिर्फ 3 मिलीसेकंड दर्ज की गई है। यानी देखा जाए तो अब बड़ी-बड़ी फाइलें कुछ ही सेकंड में डाउनलोड हो जाएंगी। लेकिन असली सवाल ये है कि जब 10G आ गया है, तो अब इसके आगे हमें क्या और कुछ नया देखने को मिल सकता है? क्या कोई इससे भी बेहतर टेक्नोलॉजी आ सकती है या फ्यूचर में इंटरनेट किसी नई टेक्नोलॉजी पर चल सकता है। तो चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. फ्यूचर में ऐसे भी दौड़ेगा इंटरनेट... 10G की स्पीड देखने के बाद बहुत से लोग ये जानने के लिए भी अब काफी ज्यादा एक्ससिटेड होंगे कि फ्यूचर में इंटरनेट और किस टेक्नोलॉजी पर चल सकता है। तो आज हम आपको ऐसी ही तीन खास टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। इनमें से एक की एंट्री तो बहुत जल्द भारत में होने जा रही है। Li-Fi ऐसा कहा जा रहा क्या हम अब Li-Fi यानी Light Fidelity की ओर भी बढ़ सकते हैं, जो डेटा को लाइट रेज से ट्रांसफर करता है। इस Li-Fi टेक्नोलॉजी में सिग्नल भेजने और रिसीव करने के लिए लाइट का यूज किया जाता है। क्वांटम इंटरनेट फ्यूचर में हमें क्वांटम इंटरनेट भी देखने को मिल सकता है जो हैकिंग-प्रूफ कनेक्शन और Near-Zero लेटेंसी तक ऑफर कर सकता है जो 10G को भी लेटेंसी के मामले में पीछे छोड़ सकता है। सैटेलाइट-बेस्ड नेटवर्क्स यही नहीं फ्यूचर में हमें बड़े लेवल पर सैटेलाइट-बेस्ड नेटवर्क्स भी देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी से कई देशों में इसकी शुरुआत हो चुकी है जिसमें सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड आमतौर पर 25 से 150 एमबीपीएस के बीच दर्ज की गई है। जल्द ही सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस भारत में भी आ सकती है। यह भी पढ़ें: LiFi: LED बल्ब से मिलेगी WiFi से 100 गुना तेज इंटरनेट स्पीड, पलक झपकते ही डाउनलोड होंगी 18 मूवी
Future Of Internet Technology Next Gen Internet Speed Beyond 10G Internet Super-Fast Internet Future Upcoming Internet Trends Future Internet Connectivity Ultra High Speed Internet
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कार में गुरुग्राम से नोएडा जा रहा था युवक, पुलिस ने फरीदाबाद में रुकवाया, अंदर का नजारा देख फटी रह गई आंखेंकार की तलाशी लेने पर पुलिस को अंदर इतना कैश मिला जिसे देख वो भी हैरान रह गई। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more »
उत्तराखंड के इन मंदिरों में प्रसाद के रूप में मिलेंगे खास तांबे के सिक्के!वैष्णो देवी की तर्ज पर अब उत्तराखंड के इन प्रसिद्ध मंदिरों में भी प्रसाद के रूप में मिलेंगे खास तांबे के सिक्के!
Read more »
फूड आइटम्स को सेंस करने में AI का यूज मुमकिन, जानिए ब्राउनी के टेस्ट में क्या मिला रिजल्टचैट-जीपीटी का यूज आपने कई बार किया होगा, लेकिन क्या फूड टेस्टिंग के लिए भी इसका यूज किया जा सकता है, नई स्टडी में फ्यूचर को लेकर कई उम्मीदें जगी हैं.
Read more »
हट्टे-कट्टे कपिल शर्मा कुछ ही दिन में हो गए दुबले-पतले, फैंस हैरानहट्टे-कट्टे कपिल शर्मा कुछ ही दिन में हो गए दुबले-पतले, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, पूछा- करण जौहर वाली दवाई ली क्या?
Read more »
MasterChef बनने के बाद क्या करेंगे Anupamaa के अनुज कपाड़िया, करीबी दोस्त ने कर दिया खुलासाCelebrity MasterChef के विनर गौरव खन्ना ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात की.एक्टर ने बताया कि शो जीतने के बाद अब क्या करेंगे.
Read more »
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून पर चलेगा आपराधिक मुकदमा, जानें क्या हैं आरोप?दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून पर चलेगा आपराधिक मुकदमा, जानें क्या हैं आरोप?
Read more »
