100 रुपये से शुरू हुआ सफर, आज 4 करोड़ टर्नओवर वाली बनी महिलाओं की कंपनी

हजारीबाग महिला एफपीओ News

100 रुपये से शुरू हुआ सफर, आज 4 करोड़ टर्नओवर वाली बनी महिलाओं की कंपनी
चूरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनीमहिला सशक्तिकरण झारखंडहजारीबाग महिला किसान कंपनी
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 115%
  • Publisher: 51%

झारखंड के हजारीबाग जिले में महिला सशक्तिकरण की एक अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है. यहां ग्रामीण महिलाओं ने मिलकर ‘चूरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ की स्थापना की है, जिससे आज लगभग 7000 महिलाएं जुड़ी हुई हैं.

महिला सशक्तिकरण के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं, लेकिन हजारीबाग की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक अनोखी मिसाल कायम की है. यहां की महिलाओं ने मिलकर अपनी खुद की कंपनी बना डाली है. खास बात यह है कि इस पहल से जुड़ी ज्यादातर महिलाएं या तो अनपढ़ हैं या बहुत कम पढ़ी-लिखी हैं.

इसके बावजूद साल 2025-26 में इस कंपनी का टर्नओवर 4 करोड़ रुपये से अधिक रहा. वहीं चालू वित्तीय साल में कंपनी ने 4.5 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य तय किया है. इस कंपनी का नाम चूरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड है. यह मुख्य रूप से कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों के कारोबार से जुड़ी हुई है. कंपनी किसानों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ खेती के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराती है. वर्तमान में इस कंपनी से लगभग 7000 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिनमें करीब 4000 महिलाएं अंशधारक हैं. कंपनी की प्रेसिडेंट सुमित्रा देवी बताती हैं कि उनका लक्ष्य जिले के छोटे-छोटे किसानों को लखपति बनाना है. इसके लिए कंपनी किसानों को खेती की नई तकनीक सिखाती है और उन्हें प्रमाणित बीज और खाद उपलब्ध कराती है. किसानों को अपने उत्पाद के बाजार की चिंता भी नहीं करनी पड़ती, क्योंकि कंपनी खुद किसानों से उत्पाद खरीदकर उसे मंडी तक पहुंचाती है. सामूहिक रूप से व्यापार होने के कारण मंडी में मोलभाव की क्षमता बढ़ जाती है और किसानों को बेहतर कीमत मिलती है. कंपनी से जुड़ने के लिए महिला किसानों को 100 रुपये देकर पंजीकरण कराना होता है. इसके बाद 1000 रुपये देकर वे कंपनी की अंशधारक बन सकती हैं. इस प्रक्रिया के बाद कंपनी किसानों को व्यापार से जुड़ी हर तरह की सहायता देती है. किसान इस सहयोग का उपयोग खेती, मछली पालन और पशुपालन जैसे कार्यों में करते हैं. इनसे प्राप्त उत्पादों को कंपनी एकत्र कर मंडियों में बेचती है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं. साथ ही साल के अंत में कंपनी अपने मुनाफे का हिस्सा सभी अंशधारकों में बांटती है. कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ममता देवी बताती हैं कि पहले उन्हें खेती के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब आर्थिक सहायता के साथ तकनीकी सहयोग भी मिल रहा है. उनके उत्पाद बाहर की मंडियों में भी अच्छी कीमतों पर बिक रहे हैं. एफपीओ के माध्यम से अच्छी किस्म के बीज मिल जाते हैं और बाजार में बेचने की चिंता भी नहीं रहती. वहीं कंपनी के सीईओ सौरव कुमार ने बताया कि यह पहल सामूहिक प्रयास का परिणाम है. महिला किसान मिलकर एक-दूसरे की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं. कंपनी का लक्ष्य है कि इससे जुड़ी प्रत्येक महिला की वार्षिक आमदनी कम से कम 1.20 लाख रुपये तक पहुंचे. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर कंपनी लगातार काम कर रही है. अगर यही मॉडल आगे भी इसी तरह मजबूत होता रहा, तो आने वाले समय में यह पहल न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड के लिए महिला सशक्तिकरण और सामूहिक खेती का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

चूरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी महिला सशक्तिकरण झारखंड हजारीबाग महिला किसान कंपनी 7000 महिलाओं की कंपनी झारखंड महिला एफपीओ मॉडल महिला किसानों की सफलता कहानी किसानों की आय बढ़ाने वाला एफपीओ झारखंड में सामूहिक खेती महिला किसान संगठन हजारीबाग Hazaribagh Women FPO Company Churchu Nari Urja Farmer Producer Company Women Empowerment Jharkhand Farming Women Farmer Producer Organization India 7000 Women Farmers Company Jharkhand Women Farming Success Story FPO Farming Model India Women Agriculture Business Model Collective Farming Women India Women Farmers Success Story Hazaribagh

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत ने ईरानी नौसैनिक जहाज के 100 से अधिक क्रू सदस्यों को वापस भेजाभारत ने ईरानी नौसैनिक जहाज के 100 से अधिक क्रू सदस्यों को वापस भेजाकोच्चि में डॉक किए गए ईरानी नौसैनिक जहाज के 100 से अधिक क्रू सदस्यों को भारत ने वापस भेजा। जहाज अभी भी दक्षिणी पोर्ट पर खड़ा है। भारत ने मानवीय आधार पर कैप्टन को निकालने में मदद की। अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने की खबर के बाद यह घटना हुई। भारत, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण समुद्री और सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं।
Read more »

Airtel के OTT बेनिफिट्स वाले डेटा वाउचर्स, कीमत 100 रुपये से शुरूAirtel के OTT बेनिफिट्स वाले डेटा वाउचर्स, कीमत 100 रुपये से शुरूAirtel अपने ग्राहकों को अलग-अलग तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। फिलहाल हम यहां कंपनी के उन डेटा वाउचर प्लान्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो OTT बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
Read more »

सीएम का सहारनपुर दौरा: 100 करोड़ से बदलेगी शाकंभरी सिद्धपीठ की तस्वीर, पूरे होने को हैं ये कामसीएम का सहारनपुर दौरा: 100 करोड़ से बदलेगी शाकंभरी सिद्धपीठ की तस्वीर, पूरे होने को हैं ये काममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं को परखा। उन्होंने परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। जल्द से जल्द परियोजनाओं को
Read more »

दुबई की कंपनी ने भारत में खेला 52600 करोड़ रुपये का दांव, 100 एकड़ जमीन पर इस शहर में बनाएगी बड़ा औद्योगिक पार्कदुबई की कंपनी ने भारत में खेला 52600 करोड़ रुपये का दांव, 100 एकड़ जमीन पर इस शहर में बनाएगी बड़ा औद्योगिक पार्कदुबई की सोलस्टिस डेटा कंपनी भारत में ₹52,600 करोड़ का निवेश करेगी। यह निवेश केरल के कन्नूर जिले के मट्टनूर स्थित केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए होगा। कंपनी को 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।
Read more »

बिहार में नवजात देखभाल को मिलेगी मजबूती, 100 से ज्यादा अस्पतालों में लगेगा आधुनिक उपकरणबिहार में नवजात देखभाल को मिलेगी मजबूती, 100 से ज्यादा अस्पतालों में लगेगा आधुनिक उपकरणबिहार स्वास्थ्य विभाग नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल हेतु सौ से अधिक फर्स्ट रेफरल यूनिट्स में नवजात स्थिरीकरण इकाई NBSU स्थापित करेगा। इसका उद्देश्य समय से पहले जन्मे या कम वजन वाले बच्चों की जन्म के पहले सप्ताह में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है।
Read more »

LPG Crisis Kullu : चारों तरफ हाहाकार, लेकिन कुल्लू के इस ढाबे पर कोई असर नहीं, 100 साल पहले ही खोज ली ट्रिक...LPG Crisis Kullu : चारों तरफ हाहाकार, लेकिन कुल्लू के इस ढाबे पर कोई असर नहीं, 100 साल पहले ही खोज ली ट्रिक...LPG cylinder crisis kullu : देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मारामारी मची है. हिमाचल प्रदेश में भी हाहाकार है. यहां भी लोग गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं. कई इलाकों में कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद हो चुकी है. शनिवार को कुल्लू, भुंतर और मनाली में 30% से अधिक होटल और ढाबे पूरी तरह से बंद रहे. लोगों को खाने के लिए भटकना पड़ा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:36:59