वनप्लस जल्द ही OnePlus Pad Go 2 लॉन्च करने जा रहा है, जो 17 दिसंबर को पेश होगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-अल्ट्रा चिपसेट, 8GB रैम और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 होगा। यह टैबलेट 10,050mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 60 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस जल्द ही अपना एक नया टैबलेट लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus Pad Go 2 के नाम से पेश करने जा रही है। यह टैबलेट वनप्लस पैड गो का सक्सेसर होने वाला है जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। कंपनी अब नए वाले टैबलेट को ऑफिशियली 17 दिसंबर को एक इवेंट में लॉन्च करेगी। इसके एक दिन बाद यानी 18 दिसंबर को इसकी पहली सेल शुरू होगी। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए काफी जबरदस्त होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस आने वाले डिवाइस के बारे में कई खास डिटेल्स पहले ही बता दिए हैं, जिसमें टैबलेट का प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग फीचर्स शामिल हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. OnePlus Pad Go 2 के खास फीचर्स ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया है कि वनप्लस के इस आने वाले टैबलेट में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300-अल्ट्रा ऑक्टा कोर चिपसेट देखने को मिलने वाला है, जो 4nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इतना ही नहीं इस टैबलेट को चार साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए TÜV SÜD द्वारा सर्टिफाइड भी किया गया है। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस पैड गो 2 में 8GB रैम होगी और यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 से लैस हो सकता है। 10,050mAh की बड़ी बैटरी न सिर्फ दमदार प्रोसेसर बल्कि वनप्लस पैड गो 2 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलने वाली है। साथ ही इस टैबलेट में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये टैबलेट 15 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक, 53 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 60 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर कर सकता है। इसके अलावा इसमें आपको डिवाइस दूसरे डिवाइस को पावर देने के लिए रिवर्स केबल चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। डिवाइस के साथ स्टाइलस भी वनप्लस ने यह भी खुलासा किया है कि आने वाले वनप्लस पैड गो 2 स्टाइलो, वनप्लस पैड गो डिवाइस के साथ कम्पैटिबल पहला स्टाइलस भी देखने को मिलेगा। इसकी मदद से आप आसानी से नोट्स लेने, प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव के काम आसानी से कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक, स्टाइलस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा और 10 मिनट के चार्ज में आधे दिन आप इसे यूज कर पाएंगे। यह भी पढ़ें- 8300mAh बैटरी वाले OnePlus 15R की भारत में क्या होगी कीमत? 17 दिसंबर को होगा लॉन्च
Oneplus Tablet Mediatek Dimensity 7300-Ultra 10050Mah Battery 33W Supervooc Charging Android 16 Oxygenos 16 Stylus Support 8GB RAM Oneplus Pad Go 2 Launch
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OnePlus 15R जल्द होने वाला है भारत में जल्द, जानें क्या कुछ होगा खासOnePlus अब अपना नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप किलर OnePlus 15R इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। साथ में OnePlus Pad Go 2 भी आएगा। डिवाइस की माइक्रोसाइट Amazon और ऑफिशियल ई-स्टोर पर लाइव है। कंपनी ने कुछ की स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म की हैं, जैसे परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और ड्यूरेबिलिटी। आइए जानते हैं...
Read more »
देश की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 72,284 करोड़ रुपए बढ़ादेश की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 72,284 करोड़ रुपए बढ़ा
Read more »
Ban on 10-Minute Delivery: ১০ মিনিটের ডেলিভারি বন্ধ হোক! অনলাইন ডেলিভারি নিয়ে গরম সংসদের শীতকালীন অধিবেশন! বললেন...Ban on 10 Minute Delivery AAPs Raghav Chadha demands ban on 10 minute online delivery services protection for delivery boys
Read more »
बांग्लादेश चुनाव: गाजीपुर नॉमिनेशन को लेकर आपस में भिड़े बीएनपी के लोग, झड़प में 10 घायलबांग्लादेश चुनाव: गाजीपुर नॉमिनेशन को लेकर आपस में भिड़े बीएनपी के लोग, झड़प में 10 घायल
Read more »
चीन के माल व्यापार आयात-निर्यात में लगातार 10 महीनों तक वृद्धि बनी रहीचीन के माल व्यापार आयात-निर्यात में लगातार 10 महीनों तक वृद्धि बनी रही
Read more »
रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 90.05 प्रति डॉलर पर बंद, आखिर क्यों आ रही कमी? एक्सपर्ट्स ने बताईं दो वजहेंRupee vs Dollar: आज रुपया 10 पैसे गिरकर 90.
Read more »
