मलयेशिया के एक टेक आंत्रप्रेन्योर अर्सियान इस्माइल ने 10 साल की उम्र में साल 1993 में AI.com डोमेन को लगभग 300 रुपये में खरीदा था। अब यह डोमेन 70 मिलियन डॉलर (लगभग 634 करोड़ रुपये) में बिका है।
मलयेशिया के एक टेक आंत्रप्रेन्योर ने सन 1993 में AI.com नाम का डोमेन 100 डॉलर यानी मात्र 300 रुपये में खरीदा था। साल 2025 में उन्होंने अपने इस डोमेन को 70 मिलियन डॉलर में बेचा। यह डोमेन Crypto.com के CEO क्रिस मार्सजेलक ने खरीदा है। बता दें कि टेक आंत्रप्रेन्योर ने मात्र 10 साल की उम्र में AI.
com डोमेन खरीदा था। इसे इंटरनेट की हिस्ट्री में सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। क्यों खरीदा था डोमेन?टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, अर्सियान इस्माइल ने कई साल पहले AI डॉट कॉम को इसलिए खरीदा था, क्योंकि उसके शुरुआत के दो अक्षर उनके नाम Arsyan Ismail के पहले अक्षर से मिलते थे। उस समय यह एक रेयर और क्लीन वेब एड्रेस था, लेकिन AI द्वारा ग्लोबल टेक इंडस्ट्री को नया रूप देने के बाद यह डोमेन खरीदना अर्सियान के लिए उनकी जिंदगी का एक अहम फैसला बन गया।अब तक की सबसे महंगी डीलबता दें कि अप्रैल 2025 में, इस्माइल ने AI डॉट कॉम को लगभग 70 डॉलर मिलियन में क्रिस मार्सजेलेक को बेचा था। हालांकि, इस डील ने दुनिया भर का ध्यान तब खींचा जब सुपर बाउल LX के दौरान एक कमर्शियल में डोमेन दिखा। बता दें कि डोमेन को खरीदने पर इसका पेमेंट पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी में हुआ था। इसे अब तक की सबसे महंगी पब्लिकली रिपोर्टेड डोमेन नेम सेल बताया जा रहा है। फिनटेक मलयेशिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसने 2010 में CarInsurance.com के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बता दें कि इस डोमेन को 49.7 मिलियन डॉलर में बेचा गया था। AI.com को सुपर बाउल LX के दौरान फिर से आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। यहां Crypto.com ने “एजेंटिक AI” के लिए एक नया प्लेटफॉर्म पर्सनल AI एजेंट पेश किया था, जो मैसेज भेज सकता है, स्टॉक ट्रेड कर सकता है और ऐप्स पर काम कर सकता है।100 मिलियन डॉलर तक के ऑफर रिपोर्ट की मानें तो 2025 में जब डोमेन लिस्ट हुआ था, तो उन्हें 100 मिलियन डॉलर तक के ऑफर मिले थे। आखिरकार उन्होंने 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर की डील फाइनल की और दूसरों को सलाह दी कि एक अरबपति के साथ ज्यादा मोलभाव ना करें।
AI Dot Com Sale Arsyan Ismail Cryptocurrency Payment Domain Investment Super Bowl Commercial Artificial Intelligence Domain Digital Asset Value Ismail AI.Com
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Madhyamik Examination 2026: সাজেশন নয়, ভরসা AI! জেলায় জেলায় মাধ্যমিকে টুকলির হাইটেক ছাত্রবন্ধু, উদ্বিগ্ন পর্ষদ...students using AI during Madhyamik Examination 2026
Read more »
300 रुपये के डोमेन को 600 करोड़ रुपये में बेच कर बना रातोरात अरबपति, 10 साल की उम्र में किया कमाल10 साल की उम्र और 300 रुपये. बस इतने में ही एक लड़के ने डोमेन खरीदा और अब इसकी कीमत 600 करोड़ रुपये हो गई. लेकिन कैसे? आइए जानते हैं ये हैरान कर देने वाला दिलचस्प मामला.
Read more »
बरेली: 300 बेड अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं की उम्मीदप्रदेश के बजट के बाद बरेली के 300 बेड अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है। अस्पताल 69 करोड़ रुपये से बना है, लेकिन स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है। पीपीपी मॉडल पर संचालन का प्रस्ताव विचाराधीन है। अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और सुविधाओं में विस्तार की प्रतीक्षा है।
Read more »
Google Lay Off: মানাতে না পারলে চলে যান, দরজা খোলা! কতজনকে দরজা দেখাচ্ছে গুগল? নতুন বছরে হঠাৎ বড় কী ঘটল?Google Lay Off Google offers voluntary exit packages to employees not embracing AI Google
Read more »
अगले 18 महीनों में जा सकती है लाखों नौकरियां! Microsoft AI चीफ की बड़ी चेतावनीAI और ऑटोमेशन में तेजी से हो रहे डेवलपमेंट के बीच Microsoft AI के चीफ मुस्तफा सुलेमान ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि AI अगले डेढ़ साल में व्हाइट-कॉलर जॉब्स के एक बड़े हिस्से की जगह ले लेगा। उन्होंने कहा कि AI रिसर्च, एनालिसिस, ड्राफ्टिंग, समराइजेशन और दूसरे डेस्क-बेस्ड कामों को पहले से कहीं ज्यादा अच्छे से कर सकते...
Read more »
अमेरिका में AI गर्लफ्रेंड तो चीन में AI बॉयफ्रेंड; दोनों मुल्कों में एआई पार्टनर का अलग-अलग क्रेज क्यों?Why AI girlfriends craze in US: AI पार्टनर को लेकर दुनिया भर में क्रेज बढ़ता जा रहा है. लेकिन हैरत की बात ये है कि अमेरिका में जहां AI गर्लफ्रेंड बनाने के लिए दीवानगी है. वहीं चीन में AI बॉयफ्रेंड का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
Read more »
