10 वर्षीय अतीका मीर रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में स्थान पाने वाली पहली भारतीय बनीं

United States News News

10 वर्षीय अतीका मीर रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में स्थान पाने वाली पहली भारतीय बनीं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

10 वर्षीय अतीका मीर रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में स्थान पाने वाली पहली भारतीय बनीं

त्रिनेक, 9 जून । 10 वर्षीय भारतीय रेसिंग सनसनी अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में जगह बनाई है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह पहली भारतीय बन गई हैं। रोटैक्स यूरो ट्रॉफी एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग सीरीज है। स्टील रिंग सर्किट में आयोजित रोटैक्स यूरो ट्रॉफी राउंड 2 में अतीका मीर ने नौंवा स्थान हासिल किया है।फॉर्मूला 1 से आर्थिक और तकनीकी सहायता पाने वाली पहली भारतीय अतीका ने क्वालीफाइंग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने ग्रुप में सातवें स्थान पर रहीं। दुर्भाग्य से उन्हें दो बंपर पेनाल्टी मिलीं, लेकिन इसके बावजूद वे हीट के बाद 10वें स्थान पर रहीं।रविवार को प्री-फ़ाइनल में, आसमान खुल गया, और इस ट्रैक पर गीले मौसम में ड्राइविंग का कोई पूर्व अनुभव न होने के बावजूद, अतीका ने अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाई और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों को कड़ी टक्कर दी। वह फाइनल के लिए क्वालीफाई हुई और ग्रिड पर 10वें स्थान पर रही। फाइनल और भी ज्यादा खतरनाक और गीले मौसम में आयोजित किया गया था लेकिन अतीका यहां भी शीर्ष फॉर्म में थी। शुरुआत में चार स्थान गिरने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने नौवां स्थान हासिल किया।अतीका इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्थान पर रहने वाली भारतीय और एशियाई रहीं। अतीका ने कहा, वह अद्भुत वीकेंड था, मैंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों के साथ ड्राइविंग करके बहुत कुछ सीखा। सूखे ट्रैक पर मेरी गति बहुत अच्छी थी, और गीले पर प्रगति अच्छी थी। टीम और मेरे मैकेनिक एडम ने इस सप्ताह बहुत अच्छा काम किया और मैं उनकी, अपने माता-पिता और घर के सभी लोगों की आभारी हूं।रोटैक्स यूरो ट्रॉफी उन ड्राइवरों के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग चैम्पियनशिप है, जो रोटैक्स मैक्स इंजन का उपयोग करके दौड़ते हैं, जो विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय कार्ट इंजनों में से एक है।फार्मूला 1 के जिन ड्राइवरों ने अपने प्रारंभिक वर्षों में इस श्रृंखला में दौड़ लगाई है, उनमें वर्तमान विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन, जॉर्ज रसेल, लैंडो नोरिस और वर्तमान चैंपियनशिप लीडर ऑस्कर पियास्ट्री शामिल हैं।--आईएएनएसपीएके/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सेविला एफसी प्रशंसकों के 'हिंसक हमले' के बाद प्रशिक्षण मैदान में रात बिताने वाली पहली टीमसेविला एफसी प्रशंसकों के 'हिंसक हमले' के बाद प्रशिक्षण मैदान में रात बिताने वाली पहली टीमसेविला एफसी प्रशंसकों के 'हिंसक हमले' के बाद प्रशिक्षण मैदान में रात बिताने वाली पहली टीम
Read more »

नीरज चोपड़ा के साथ ये बाहुबली भी आएंगे दोहा में नजर, भारत के लिए होगी मेडल की बौछारनीरज चोपड़ा के साथ ये बाहुबली भी आएंगे दोहा में नजर, भारत के लिए होगी मेडल की बौछारनीरज चोपड़ा और किशोर जेना के अलावा कई भारतीय खिलाड़ी दोहा में होने वाली डायमंड लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में मेडल की बौछार होनी तय है।
Read more »

22 मई को उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला22 मई को उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिलाआज का इतिहास : आज ही के दिन 1984 में उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं.
Read more »

चेल्सी का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, कॉन्फ्रेंस लीग जीतता हैचेल्सी का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, कॉन्फ्रेंस लीग जीतता हैचेल्सी ने व्रोकला में रियल बेटिस को 4-1 से हराकर यूएफए कॉन्फ्रेंस लीग जीती है। इस जीत के साथ, चेल्सी सभी पांच यूरोपीय क्लब ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।
Read more »

दिल्ली के जनकपुरी में कार्यालय में चोरी मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारदिल्ली के जनकपुरी में कार्यालय में चोरी मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारदिल्ली के जनकपुरी में कार्यालय में चोरी मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Read more »

रिंकू भैया जी किधर हैं! प्रिया सरोज ने कुलदीप की दुल्‍हनिया संग शेयर की फोटो तो कमेंट की लगी बौछाररिंकू भैया जी किधर हैं! प्रिया सरोज ने कुलदीप की दुल्‍हनिया संग शेयर की फोटो तो कमेंट की लगी बौछारसपा की 26 वर्षीय सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को सगाई करने जा रहे हैं। इसी साल नवंबर में उनकी शादी वाराणसी के एक होटल में होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:45:05