10 लाख से अधिक बाशिंदों की गरिमा बहाल करने का मिशन है धारावी परियोजना : गौतम अदाणी
10 लाख से अधिक बाशिंदों की गरिमा बहाल करने का मिशन है धारावी परियोजना : गौतम अदाणीमुंबई, 5 सितंबर । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को यहां कहा कि धारावी महज एक पुनर्विकास परियोजना नहीं है, बल्कि यहां के 10 लाख से अधिक बाशिंदों की गरिमा बहाल करने और उन्हें सस्टेनेबल जीवन का अद्वितीय इकोसिस्टम प्रदान करने का एक मिशन है। गौतम अदाणी ने यहां जय हिंद कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे अगले एक दशक में दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के कायाकल्प के लिए तैयार हैं। अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहा, इससे न केवल इसके 10 लाख से अधिक निवासियों को गरिमामय जीवन जीने का अवसर मिलेगा, साथ ही साथ, यह मुंबई के बीचों-बीच सस्टेनेबल जीवन और नवाचार का एक अद्वितीय इकोसिस्टम तैयार करेगा। धारावी का भौगोलिक क्षेत्र आकार में 2.
39 वर्ग किलोमीटर से थोड़ा ज्यादा है। अदाणी समूह के अनुसार, पुनर्विकास परियोजना सस्टेनेबल जीवन और नवाचार का एक अद्वितीय इकोसिस्टम तैयार करेगी। तीन अरब डॉलर की पुनर्विकास परियोजना के तहत, किरायेदारों को 350 वर्ग फीट का घर प्रदान किया जाएगा, जो देश की आर्थिक राजधानी में किसी भी दूसरी स्लम पुनर्वास प्राधिकरण योजना की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। गौतम अदाणी ने कहा कि हमारी परिभाषा जीत से नहीं, बल्कि चुनौतियों से निपटने की मानसिकता से बनती है और पिछले कुछ वर्षों में हमने ऐसे नेतृत्वकर्ताओं का एक समूह तैयार किया है जो अनजानी राहों पर चलने के लिए तैयार हैं। इस बीच, पुनर्विकास परियोजना के लिए चल रहे राज्य सरकार के सर्वेक्षण के लिए धारावी निवासियों के भारी समर्थन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों ने भी अपना समर्थन देने का वादा किया है। इस साल 18 मार्च को शुरू हुए इस सर्वेक्षण के तहत घर-घर जाकर 11 हजार से ज्यादा चॉलों का सर्वे पूरा किया गया है। इस सर्वेक्षण का नेतृत्व राज्य सरकार के डीआरपी/एसआरए के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार और अदाणी समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केंद्रीय मंत्री अठावले बोले: अक्तूबर से पहले हो सकती है जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य के दर्जे की घोषणा, शांति कायमकेंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र इस साल अक्तूबर से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा कर सकता है।
Read more »
Iran-US: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर ईरान की नजर, बढ़ाई साइबर गतिविधियां, माइक्रोसॉफ्ट ने किया बड़ा दावासंयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस बात से इनकार किया है कि उसकी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने या साइबर हमले करने की कोई योजना है.
Read more »
Hindenburg: कौन हैं माधबी पुरी बुच और धवल बुच? हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद चर्चा में हैं ये दोनों नामहिंडनबर्ग का आरोप है कि अदाणी मामले की जांच का जिम्मा सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर ही था, जबकि उन्हीं की कंपनी में विनोद अदाणी ने भारी-भरकम निवेश किया था।
Read more »
हिंडनबर्ग के ताजा आरोप अफवाहों से अधिक कुछ नहीं : अदाणी ग्रुपहिंडनबर्ग के ताजा आरोप अफवाहों से अधिक कुछ नहीं : अदाणी ग्रुप
Read more »
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त की मेजबानी कर खुद को सम्मानित महासूस कर रहा हूं : गौतम अदाणीभारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त की मेजबानी कर खुद को सम्मानित महासूस कर रहा हूं : गौतम अदाणी
Read more »
क्या है रेलवे का UMID कार्ड? जिससे लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर आएगी मुस्कानरेलवे की इस नई व्यवस्था रेलवे से लगभग 12.5 लाख कर्मचारियों, 15 लाख से अधिक पेंशनर्स और करीब 10 लाख आश्रितों को लाभ होगा.
Read more »
