Cyclone death toll above 750; fighting disease new challenge | मोजाम्बिक के पर्यावरण मंत्री ने कहा- पानी जमा होने की वजह से मलेरिया को रोक पाना मुश्किल सरकार ने कहा- मौत के आंकड़े शुरुआती, पानी घटने पर ये आंकड़ा बढ़ने की आशंका प्रभावित इलाकों में मदद और राहत पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा
सरकार ने कहा- मौत के आंकड़े शुरुआती, पानी घटने पर ये आंकड़ा बढ़ने की आशंकातीन अफ्रीकी देशों में इदाई तूफान से मरने वालों की तादाद 10 दिनों में 750 तक पहुंच चुकी है। मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मालावी में बिजली और पानी की व्यवस्थाएं वापस दुरुस्त करने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हैजा-मलेरिया जैसी बीमारियां अब हमारे सामने नई चुनौती हैं।मोजाम्बिक में 446, जिम्बाब्वे में 259 और करीब 56 लोग मालावी में 56 से ज्यादा लोगों की मौत तूफान के चलते हुई है। मोजाम्बिक के पर्यावरण मंत्री सेल्सो कोरेया ने कहा कि मौतों का आंकड़ा शुरुआती है। इसमें बढ़ोतरी की आशंका है। सेल्सो ने बताया कि जैसे-जैसे पानी का स्तर घटेगा और दूसरे शव बरामद होंगे, यह आंकड़ा करीब 1000 तक पहुंच सकता है। अभी 1.
10 लाख लोग कैंपों में रह रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के काम की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, क्योंकि राहतकर्मी अभी संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने के उपाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैजा और मलेरिया प्रमुख हैं। पानी के जमाव की वजह से मच्छर पनप रहे हैं और मलेरिया को रोक पाना ऐसे में मुश्किल है। मोजाम्बिक के बैरा और डोंडो शहरों में पानी की व्यवस्था बहाल हो गई है और लोगों को पीने के लिए साफ पानी मुहैया कराया जा रहा है। बैरा के कुछ इलाकों में और कुछ दूसरी जगहों पर रेलवे लाइनें दोबारा खोली गई हैं। उन्होंने बताया िक कुछ इलाकों में सड़क व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। इसके चलते दवाएं और दूसरी जरूरी चीजें प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। हमारा फोकस अभी लोगों की जान बचाने पर है। यूएन के मानवाधिकार ऑपरेशन के डिप्टी डायरेक्टर रोड्स स्टैम्पा ने कहा- दो बड़े फील्ड हॉस्पिटल और वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगातार काम कर रहे हैं। ड्रोन के जरिए भी प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। प्रभावितों को मदद और राहत पहुंचाने के लिए प्रयास जारी हैं। स्टैम्पा ने बताया कि यह आपदा असाधारण है। ये केवल बाढ़ की वजह से नहीं है। पहले हुई बारिश की वजह से भी यहां समस्याएं थीं। ऐसे हालात में कोई भी सरकार अकेले ही सबकुछ नहीं सुलझा सकती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
ओडिशा के कालाहांडी में वेदांता एल्युमीनियम प्लांट में पुलिस का लाठीचार्ज, 2 लोगों की मौत- Amarujalaओडिशा के कालाहांडी में वेदांता एल्युमीनियम प्लांट में पुलिस का लाठीचार्ज, 2 लोगों की मौत Kalahandi vedanta odisha
Read more »
विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »
धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक की मौत, 40 लोगों के दबे होने की आशंकाकर्नाटक के धारवाड़ में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 घायल हैं. इमारत के मलबे में 40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक धारवाड़ के कुमारेश्वर नगर में यह हादसा हुआ है.
Read more »
इदाई तूफान से 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका, जिम्बाब्वे में 98 की मौतMore than 1000 feared dead in Mozambique Tropical Cyclone Idai | 5 लाख 30 हजार की आबादी वाले बीरा शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने कहा- समय के साथ हमारा डर बढ़ रहा है
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »
गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »
