1-2 नहीं, थिएटर्स में फिर से रिलीज होंगी शाहरुख खान की 7 फिल्में, 60वें बर्थडे से शुरू होगा SRK फिल्म फेस्ट...

Kabhi Haan Kabhi Naa News

1-2 नहीं, थिएटर्स में फिर से रिलीज होंगी शाहरुख खान की 7 फिल्में, 60वें बर्थडे से शुरू होगा SRK फिल्म फेस्ट...
DilseDevdasMain Hoon Na
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है. इसके तहत 31 अक्टूबर से शाहरुख खान की 7 पुरानी फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है.

मुंबई. सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को 60 साल के हो जाएंगे. अपने 60वें जन्मदिन से पहले उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है! शाहरुख और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है, जिसमें उनकी कुछ पुरानी आइकॉनिक फिल्में ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘कभी हां कभी ना’ समेत 7 फिल्मों की री-रिलीज की अनाउंसमेंट की गई है.

उन्होंने मजाक में लिखा कि इन फिल्मों में आदमी ज्यादा नहीं बदला है. उन्होंने कहा कि केवल उनके बाल बदल गए हैं और वह थोड़े और हैंडसम हो गए हैं. शाहरुख खान ने थोड़ी देर पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी 7 फिल्मों की झलक दिखाई गई है. ये फिल्म देश के चुनिंदा थिएटरों में फिर से रिलीज हो रही हैं. इन 7 फिल्मों में 2013 की एक्शन-कॉमेडी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एपिक ‘देवदास’ , मणिरत्नम की 1998 की पॉलिटिकल ड्रामा ‘दिल से’ शामिल हैं. इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ , ‘ओम शांति ओम’ , ‘मैं हूं ना’ , और हाल ही की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ भी दिखाई जाएंगी. ‘मैं न गुजराती हूं, न हिंदू…’, ‘मैन ऑफ स्टील: सरदार’ का टीजर रिलीज, 150वीं बर्थ एनिवर्सरी पर होगी रिलीज View this post on Instagram A post shared by Shah Rukh Khan शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी कुछ पुरानी फिल्में फिर से थिएटर में आ रही हैं. फिल्मों में आदमी ज्यादा नहीं बदला है – बस बाल… और थोड़ा और हैंडसम. शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है! भारत के चुनिंदा थिएटरों में, PVR INOX के सहयोग से. मिडिल ईस्टर, नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में वाईआरएफ इंटरनेशनल रिलीज. टर्म एंड कंडिशन लागू. “ शाहरुख खान के फैंस एक्साइटेड शाहरुख खान ने हैशटैग के साथ शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल, कभी हां कभी ना, दिल से, देवदास, मैं हूं ना, ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और जवान लिखा. शाहरुख के इस पोस्ट को देख फैंस काफी एक्साइटेड हुए. उनके कमेंट्स में यह एक्साइमेंट्स देखने को भी मिली. एक फैन ने लिखा, “SRK फिल्म फेस्टिवल का इंतजार नहीं कर सकता.” एक फैन ने जताई ‘स्वदेश’ को फिर रिलीज करने की इच्छा दूसरे फैन ने कमेंट किया, “आखिरकार देवदास को बड़े पर्दे पर देखने जा रहा हूं.” एक तीसरे यूजर कमेंट में लिखा था, “हम कितने खुशनसीब हैं कि आपकी ग्रेट फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देख रहे हैं.” एक अन्य फैन ने अनुरोध किया, “स्वदेश ” की फिर से रिलीज के लिए याचिका.”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Dilse Devdas Main Hoon Na Om Shanti Om Chennai Express Jawan Shah Rukh Khan Shah Rukh Khan Film Release Shah Rukh Khan Film Festival शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल Shah Rukh Khan Birthday शाहरुख खान जन्मदिन Red Chillies Entertainment रेड चिलीज एंटरटेनमेंट शाहरुख खान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

US Shutdown: ৭৫০০০০ সরকারি কর্মীকে মাইনেই দিতে পারেননি ট্রাম্প! দেউলিয়া হওয়ার পথে আমেরিকা? শাটডাউনের রহস্য...US Shutdown: ৭৫০০০০ সরকারি কর্মীকে মাইনেই দিতে পারেননি ট্রাম্প! দেউলিয়া হওয়ার পথে আমেরিকা? শাটডাউনের রহস্য...750000 US employees have not received their salaries for 22 days forced to work 60 hours a day
Read more »

IND vs AUS Live: रोहित और श्रेयस ने संभाला, भारत 60 के पारIND vs AUS Live: रोहित और श्रेयस ने संभाला, भारत 60 के पारभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच में, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन बनाए। कोहली फिर बिना खाता खोले आउट हुए। गिल और कोहली को बार्टलेट ने आउट किया। भारत ने धीमी शुरुआत की थी।
Read more »

पेरिस लूव्र म्यूजियम में डकैती: चोरों ने छोड़ा 60 मिलियन डॉलर का हीरापेरिस लूव्र म्यूजियम में डकैती: चोरों ने छोड़ा 60 मिलियन डॉलर का हीरापेरिस के लूव्र म्यूजियम में हुई डकैती में चोर 60 मिलियन डॉलर का हीरा छोड़ गए। यह हीरा यूरोप का सबसे बड़ा हीरा है, जो कभी भारत में पाया गया था। इसकी कहानी और 'शापित' होने के मिथक पर आधारित रिपोर्ट।
Read more »

60-70 के दशक का अनोखा चुनाव प्रचार, गाते-बजाते गलियों में वोट मांगते थे नेताजी60-70 के दशक का अनोखा चुनाव प्रचार, गाते-बजाते गलियों में वोट मांगते थे नेताजी60 और 70 के दशक में चुनाव प्रचार का तरीका बहुत ही अलग था। नेता गलियों में गा-बजाकर वोट मांगते थे। वे जनता से सीधे संवाद करते, उनकी समस्याएं सुनते और समाधान का वादा करते थे। गीतों और संगीत का खूब इस्तेमाल होता था, जिससे माहौल खुशनुमा बनता था। नेताजी पैदल चलकर लोगों के करीब जाते थे। आज का आधुनिक प्रचार इससे बिलकुल अलग...
Read more »

गोल्डेन जुबिली बैच के नाम होगी एमएमयूटी की एलुमिनाई मीट, 60 पुरातन छात्रों की मिली स्वीकृतिगोल्डेन जुबिली बैच के नाम होगी एमएमयूटी की एलुमिनाई मीट, 60 पुरातन छात्रों की मिली स्वीकृतिगोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 15 नवंबर से एलुमिनाई मीट का आयोजन होगा। इस बार 1975 बैच के 60 पूर्व छात्रों ने शामिल होने की स्वीकृति दी है। एलुमिनाई मीट में गोल्डन जुबिली, सिल्वर जुबिली और डिकेड बैच के पूर्व छात्र भाग लेंगे। इंडस्ट्री, आर्ट एंड कल्चर, स्पोर्ट्स, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र के पूर्व छात्रों को सम्मानित...
Read more »

कानपुर देहात में दीपावली पर 60 करोड़ से अधिक का व्यापारकानपुर देहात में दीपावली पर 60 करोड़ से अधिक का व्यापारदीपावली के अवसर पर कानपुर देहात के कस्बों और गांवों में बाजार गुलजार रहे। लोगों ने सजावटी सामान, पूजा सामग्री, मिठाई, सोना-चांदी, वाहन और पटाखों की जमकर खरीदारी की। उद्योग व्यापार मंडल के अनुसार, जिले में 60 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:56:01