Xiaomi के नए वायरलेस ईयरबड्स की आज पहली सेल technology
Xiaomi ने बीते मंगलवार को भारत में अपने नए वायरलेस ईयरफोन्स Redmi Earbuds S को लॉन्च किया था. आज भारत में इसकी पहली सेल है. इन ईयरबड्स को ऐमेजॉन इंडिया, शाओमी की वेबसाइट्स, मी होम और मी स्टूडियो के जरिए खरीदा जा सकता है.
इसकी सेल दोपहर 12 बजे से होगी. इन ईयरबड्स की कीमत कंपनी ने 1,799 रुपये रखी है. फीचर्स की बात करें तो Redmi Earbuds S में ऑटोमैटिक सेकेंड कनेक्शन, सिंगल और डबल यूज और एक डेडिकेटेड गेमिंग मोड दिया गया है. इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है. हालांकि इंस्टैंट पेयरिंग मौजूद नहीं है. इसके लिए आपको बड्स को केस से बाहर निकालना होगा और ब्लूटूथ सेटिंग के जरिए मैनुअल तरीके पेयर करना होगा.कंपनी का दावा है कि चार्जिंग के साथ ईयरबड्स में 12 घंटे तक की बैटरी मिलेगी. Redmi Earbuds S में 7.2mm के ड्राइवर्स और बेहतर कॉलिंग के लिए DSP नॉयज रिडक्शन सपोर्ट दिया गया है. ईयरबड्स को बिना चार्जिंग केस के 4 घंटे तक चलाया जा सकता है. इन ईयरबड्स में म्यूजिक, कॉल्स और वॉयस असिस्टेंट कंट्रोल करने के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं. ये ईयरबड्स IPX4 रेटेड हैं. ऐसे में ये स्प्लैश प्रूफ है और इसका इस्तेमाल जिम या वर्कआउट के दौरान भी किया जा सकता है. ग्राहकों के लिए ये फिलहाल केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme Watch भारत में हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ 3,999 रुपयेRealme Watch में भी छह फिटनेस मोड्स हैं। इसके अलावा घड़ी में 24 घंटे रियल टाइम हर्ट रेट मॉनिटर है। इस वॉच में SpO2 मॉनिटरिंग भी है
Read more »
Realme TV भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू, जानें सेल तारीख और खूबियांRealme TV Price List: Realme Launch Event में रियलमी टीवी भारत में लॉन्च। Realme TV Specs and Price और Flipkart Sale के बारे में विस्तार से जानें।\n
Read more »
Redmi Earbuds भारत में इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत 1800 रुपये से कमRedmi Earbuds Price: Redmi AirDots S के अवतार Redmi Earbuds S को Xiaomi ने भारत में लॉन्च कर दिया है। Amazon Sale होगी कब और क्या है इनकी कीमत और खासियतें, जानें।
Read more »
Xiaomi का Mi TV Pro E32S लॉन्च, कीमत महज 9,500 रुपयेMi TV Pro E32S के 32 इंच वेरिएंट का मॉडल नंबर Xiaomi L32M6-ES है और इसकी कीमत CNY 899 (लगभग 9,500 रुपये) है। आपको बता दें, Xiaomi ने हाल में Mi TV E43K स्मार्ट टीवी चीन में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1,099 (लगभग 11,700 रुपये) थी।
Read more »
