लोगों को आभास नहीं होता, लेकिन 28 दिनों वाले रिचार्ज को उन्हें 1 साल में 12 की जगह 13 बार कराना होता है। संसद में राघव चड्ढा ने यह मुद्दा उठाया और मांग की, 30 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की। जवाब में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऐसे रिचार्ज मौजूद हैं। उन्हें और प्रमोट किया जाएगा। मामले में बड़ी दिक्कत रिचार्ज प्लान में...
30 Days Validity Mobile Recharge issue: संसद में बीते दिनों मोबाइल रिचार्ज को लेकर सरकार और विपक्ष लगभग एक ही धुन पर बात करते दिखे। सांसद राघव चड्ढा ने दो प्रमुख मुद्दे उठाए। पहला- लोगों के मासिक प्लान में मिलने वाला डेली डेटा रात 12 बजे खत्म ना हो, बल्कि अगले दिनों के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाए। दूसरा मुद्दा उठा- 28 दिनों में रिचार्ज खत्म होने का। सांसद ने मांग की, कंपनियां पूरे महीने की वैलिडिटी दें। जवाब में दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि महीने भर वाले रिचार्ज पहले से उपलब्ध हैं और कंपनियों से उन्हें प्रमोट करने के लिए कहा गया है। जब सरकार और विपक्ष दोनों इस बदलाव को होते हुए देखना चाहते हैं तो फिर दिक्कत कहां है? इसका जवाब है टेलिकॉम कंपनियां। जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया जितनी वैरायटी 28 दिनों के प्लान में देती हैं, वह 30 दिन या 1 महीने वाले रिचार्ज में नहीं मिलती। यही वजह है कि लोग 28, 56 या 84 दिनों वाले प्लान को प्राथमिकता देते हैं और 12 के बजाए साल में 13 बार रिचार्ज का पैसा चुकाते हैं।1 साल में 13 बार रिचार्ज कैसे? 1 साल में 365 दिन होते हैं। 28 दिनों हिसाब से ग्राहक 336 दिन का रिचार्ज 12 बार में कराते हैं। यानी पूरे साल में उनके पास 29 दिनों की वैलिडिटी कम पड़ जाती है। इस तरह उन्हें एक साल के अंदर 12 के बजाए 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। ऐसा ही 56 और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान में भी होता है।सरकार-विपक्ष दोनों के एक जैसे सुर विपक्ष के सांसद राघव चड्ढा ने मांग की है, मोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों को पूरे महीने की वैलिडिटी दें। वहीं, सरकार का कहना है कि 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पहले से ही उपलब्ध हैं। टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया यानी ट्राई का भी नियम है कि सभी टेलिकॉम कंपनियों को 30 दिनों वाला प्लान देना जरूरी है। कंपनियां तीन तहर के वाउचर देती हैं- प्लान वाउचर, कॉम्बो वाउचर और स्पेशल टैरिफ वाउचर, उसमें 30 दिन वाला एक प्लान देना आवश्यक है। 30 दिनों के प्लान में वैरायटी की कमी बड़ी समस्या 30 दिनों के प्लान में वैरायटी की है। आम ग्राहक फोन रिचार्ज कराते समय सिर्फ वैलिडिटी ही नहीं देखता। वह अनलिमिटेड कॉल्स, डेली डेटा पर भी ध्यान देता है। मोबाइल कंपनियां जो वैरायटी 28 दिनों के प्लान में देती हैं, वह 30 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में नहीं होती। उदाहरण के लिए- एयरटेल की वेबसाइट पर एक महीने की वैलिडिटी वाले सिर्फ 4 प्लान लिस्ट हैं। वहीं, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कंपनी ने 7 प्रीपेड प्लान लिस्ट किए हैं। 30 दिनों की वैलिडिटी में कंपनी कोई ऐसा रिचार्ज नहीं ऑफर करती जो सिर्फ वैलिडिटी पर फोकस करे और कम कीमत में मिल जाए। यही वजह है कि जिन यूजर्स को डेटा नहीं, सिर्फ वैलिडिटी चाहिए, उन्हें 28 दिनों का रिचार्ज कराना पड़ता है।दिक्कत क्या है, कैसे होगी दूर? एक महीने वाले रिचार्ज में सबसे बड़ी दिक्कत वैरायटी की है। मोबाइल कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान पेश करने होंगे जो 1 महीने की वैलिडिटी कम कीमत में दें, भले उनमें डेटा कम हो। इससे गरीब लोगों को रिचार्ज का सस्ता ऑप्शन मिलेगा और वह एक साल में 13 बार रिचार्ज कराने के लिए मजबूर नहीं होंगे। हालांकि सवाल है, क्या कंपनियां इसके लिए तैयार होंगी, क्योंकि यह सीधे उनकी कमाई को प्रभावित करेगा?.
30 Days Validity Mobile Recharge issue: संसद में बीते दिनों मोबाइल रिचार्ज को लेकर सरकार और विपक्ष लगभग एक ही धुन पर बात करते दिखे। सांसद राघव चड्ढा ने दो प्रमुख मुद्दे उठाए। पहला- लोगों के मासिक प्लान में मिलने वाला डेली डेटा रात 12 बजे खत्म ना हो, बल्कि अगले दिनों के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाए। दूसरा मुद्दा उठा- 28 दिनों में रिचार्ज खत्म होने का। सांसद ने मांग की, कंपनियां पूरे महीने की वैलिडिटी दें। जवाब में दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि महीने भर वाले रिचार्ज पहले से उपलब्ध हैं और कंपनियों से उन्हें प्रमोट करने के लिए कहा गया है। जब सरकार और विपक्ष दोनों इस बदलाव को होते हुए देखना चाहते हैं तो फिर दिक्कत कहां है? इसका जवाब है टेलिकॉम कंपनियां। जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया जितनी वैरायटी 28 दिनों के प्लान में देती हैं, वह 30 दिन या 1 महीने वाले रिचार्ज में नहीं मिलती। यही वजह है कि लोग 28, 56 या 84 दिनों वाले प्लान को प्राथमिकता देते हैं और 12 के बजाए साल में 13 बार रिचार्ज का पैसा चुकाते हैं।1 साल में 13 बार रिचार्ज कैसे? 1 साल में 365 दिन होते हैं। 28 दिनों हिसाब से ग्राहक 336 दिन का रिचार्ज 12 बार में कराते हैं। यानी पूरे साल में उनके पास 29 दिनों की वैलिडिटी कम पड़ जाती है। इस तरह उन्हें एक साल के अंदर 12 के बजाए 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। ऐसा ही 56 और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान में भी होता है।सरकार-विपक्ष दोनों के एक जैसे सुर विपक्ष के सांसद राघव चड्ढा ने मांग की है, मोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों को पूरे महीने की वैलिडिटी दें। वहीं, सरकार का कहना है कि 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पहले से ही उपलब्ध हैं। टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया यानी ट्राई का भी नियम है कि सभी टेलिकॉम कंपनियों को 30 दिनों वाला प्लान देना जरूरी है। कंपनियां तीन तहर के वाउचर देती हैं- प्लान वाउचर, कॉम्बो वाउचर और स्पेशल टैरिफ वाउचर, उसमें 30 दिन वाला एक प्लान देना आवश्यक है। 30 दिनों के प्लान में वैरायटी की कमी बड़ी समस्या 30 दिनों के प्लान में वैरायटी की है। आम ग्राहक फोन रिचार्ज कराते समय सिर्फ वैलिडिटी ही नहीं देखता। वह अनलिमिटेड कॉल्स, डेली डेटा पर भी ध्यान देता है। मोबाइल कंपनियां जो वैरायटी 28 दिनों के प्लान में देती हैं, वह 30 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में नहीं होती। उदाहरण के लिए- एयरटेल की वेबसाइट पर एक महीने की वैलिडिटी वाले सिर्फ 4 प्लान लिस्ट हैं। वहीं, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कंपनी ने 7 प्रीपेड प्लान लिस्ट किए हैं। 30 दिनों की वैलिडिटी में कंपनी कोई ऐसा रिचार्ज नहीं ऑफर करती जो सिर्फ वैलिडिटी पर फोकस करे और कम कीमत में मिल जाए। यही वजह है कि जिन यूजर्स को डेटा नहीं, सिर्फ वैलिडिटी चाहिए, उन्हें 28 दिनों का रिचार्ज कराना पड़ता है।दिक्कत क्या है, कैसे होगी दूर? एक महीने वाले रिचार्ज में सबसे बड़ी दिक्कत वैरायटी की है। मोबाइल कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान पेश करने होंगे जो 1 महीने की वैलिडिटी कम कीमत में दें, भले उनमें डेटा कम हो। इससे गरीब लोगों को रिचार्ज का सस्ता ऑप्शन मिलेगा और वह एक साल में 13 बार रिचार्ज कराने के लिए मजबूर नहीं होंगे। हालांकि सवाल है, क्या कंपनियां इसके लिए तैयार होंगी, क्योंकि यह सीधे उनकी कमाई को प्रभावित करेगा?
30 Days Validity Plan Problems Raghav Chadha On Mobile Recharge Jyotiradita Scindia On Recharge Plan मोबाइल रिचार्ज 28 दिन बनाम 30 दिन जियो एयरटेल वीआई 30 दिन 28 दिन प्लान मामला ट्राई टेक न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोल्डमैन सैश ने इंडिगो का टारगेट प्राइस 13 प्रतिशत घटाया, कहा- वित्त वर्ष 27 में मुनाफे की उम्मीद नहींगोल्डमैन सैश ने इंडिगो का टारगेट प्राइस 13 प्रतिशत घटाया, कहा- वित्त वर्ष 27 में मुनाफे की उम्मीद नहीं
Read more »
ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछालट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल
Read more »
गाजियाबाद में औद्योगिक भूखंड खरीदने का सुनहरा मौका, आवेदन तिथि बढ़ी; जल्द करें अप्लाईआवास विकास परिषद ने मंडोला विहार योजना में औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन की तिथि 14 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले 13 मार्च थी। अब तक 178 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
Read more »
13 साल का इंतजार, 13 दिन का फैसला और फिर अंतिम विदाई, हरीश राणा की संघर्षभरी कहानी ने सबको रुला दियाGhaziabad Harish Rana News: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद गाजियाबाद के हरीश राणा का AIIMS दिल्ली में निधन हो गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के 13 दिन बाद उनकी मृत्यु हुई।
Read more »
गाजियाबाद के हरीश राणा की 13 साल बाद इच्छामृत्यु, एम्स में ली अंतिम सांसउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हरीश राणा, जो 13 सालों से कोमा में थे, ने दिल्ली एम्स में इच्छामृत्यु के बाद अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली में किया गया। हरीश का परिवार हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और उनके पिता ने बेटे के इलाज के लिए काफी प्रयास किए।
Read more »
'सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए हरीश की आत्मा विदा हो गई'; भावुक हुए वकील मनीष जैनहरीश राणा की 13 साल की पीड़ा का अंत सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति से हुआ। उनके पिता अशोक राणा और वकील मनीष जैन ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।
Read more »
