1 दिन में करते थे 3 मूवीज की शूटिंग, कपड़े नहीं सिर्फ सेट बदलते थे, अगर ऐसा न होता तो आज होते बॉक्स ऑफिस के...

Veerapa Shetty News

1 दिन में करते थे 3 मूवीज की शूटिंग, कपड़े नहीं सिर्फ सेट बदलते थे, अगर ऐसा न होता तो आज होते बॉक्स ऑफिस के...
Suniel ShettySuniel Shetty FatherAthiya Shetty
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Suniel Shetty Untold Story: सुनील शेट्टी का नाम आज भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने लगभग 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड में उन्हें एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है. आज हम आपको सुनील शेट्टी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी अनजान होंगे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी पिछले 32 से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. इस दौरान उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी हैं. साल 1992 में आई फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सुनील शेट्टी 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर छाए रहते थे.

लोगों को उनकी नई-नई फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता था. सुनिल शेट्टी 2012 के बाद, बड़े पर्दे पर कम नजर आने लगे थे, जिसकी वजह से वह अपने साथी कलाकार अक्षय कुमार, शाहरुख खान से पिछड़ गए, लेकिन उनका क्रैज कभी दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ. आज भी दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं, लेकिन सवाल ये है कि आखिर क्योंकि सुनील शेट्टी को 2012 के बाद फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी? तो चलिए, इसके पीछे की वजह आपको बताते हैं. दरअसल, हाल ही में सुनील शेट्टी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने बताया कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी की तबीयत काफी खराब रहने लगी थी और अपने पिता का अच्छे से ध्यान रखने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. हालांकि, साल 2017 में उनके पिता का निधन हो गया था. पिता के निधन के बाद सुनील पर्दे पर वापसी तो चाह रहे थे लेकिन ढंग की फिल्में उन्हें नहीं मिल रही थी. बता दें, अगर सुनील शेट्टी 5 सालों तक पर्दे से दूर नहीं होते तो शायद आज वह बॉक्स ऑफिस के बादशाह होते, क्योंकि सुनील ने पॉडकास्ट में खुद ये बात बताई कि डेब्यू से पहले ही उन्होंने 40 फिल्में साइन की थी. सुनील शेट्टी ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में कदम रखे थे तो उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी और वह एक दिन में 3-3 फिल्मों की शूटिंग किया करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उनके पास जीन्स बदलने तक का वक्त नहीं होता था, इसलिए सिर्फ शर्ट बदलकर वह अलग-अलग फिल्मों के सेट पर पहुंच जाते थे. इसके अलावा उन्होंने अपने पिता के संघर्ष पर बात की. उन्होंने कहा, ‘9 साल की उम्र में मेरे पापा घर से भागकर मुंबई आए थे, उनके पिता नहीं थे और सिर्फ मां और उनकी 3 बहने थीं और उन सबके लिए मेरे पापा को कुछ करना था, इसलिए वब घर से भागकर मुंबई आए. मुंबई में एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट के मालिक ने उन्हें टेबल साफ करने का काम दिया. मुझे आज भी याद है कि मेरे पिता जी मुझसे कहा करते थे कि वे इतने छोटे थे कि एक टेबल साफ करने के लिए उन्हें टेबल के चारों तरफ चार बार घूमना पड़ता था.’ सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘यहां तक कि उनके पास सोने के लिए बिस्तर तक नहीं थे, तो चावल की बोरी में ही सोते थे. तो यहां से उनकी जर्नी शुरू हुई. फिर मालिक ने कुछ नया चीज खोला तो उन्होंने पिता जी से कहा कि तुम जाकर संभाल लो, क्योंकि उनका लगातार प्रमोशन हो रहा था, वो वेटर से मैनेजर तक बन चुके थे. मालिक ने तीन रेस्टोरेंट खोली थी, और पिता जी उन तीनों बिल्डिंगों में आते जाते रहते थे. मालिक का कोई बच्चा नहीं था, तो जब उनकी उम्र हो गई तो उन्होंने मेरे पिता जी से कहा कि मैं तो अब इसे संभाल नहीं पाऊंगा, तो तू अगर लेगा तो देख ले. फिर पापा ने वो तीनों रेस्टोरेंट खरीद लिया जहां उन्होंने काम किया.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Suniel Shetty Suniel Shetty Father Athiya Shetty Suniel Shetty Father Story Suniel Shetty Untold Story Suniel Shetty Share Father Story सुनील शेट्टी वीरप्पा शेट्टी सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bank Holidays June 2024: जून में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्टBank Holidays June 2024: जून में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्टजून महीना शुरू होने के सिर्फ कुछ ही दिन बचा है। अगर आपका भी बैंकिग से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे इस महीने की शुरुआत में ही निपटा लें।
Read more »

South Africa: दक्षिण अफ्रीकी चुनाव के नतीजे आने शुरू, शुरुआती रुझानों में पिछड़ी सत्ताधारी एएनसीSouth Africa: दक्षिण अफ्रीकी चुनाव के नतीजे आने शुरू, शुरुआती रुझानों में पिछड़ी सत्ताधारी एएनसीचुनाव पूर्वानुमानों में भी एएनसी को बहुमत से दूर बताया गया है। अगर ऐसा होता है तो ये 30 वर्षों में पहली बार होगा, जब एएनसी को बहुमत नहीं मिलेगा।
Read more »

T20WC: मैथ्यू हेडेन ने फोड़ा बम, कहा- विराट कोहली को टीम में मत रखो, लेकिन अगर खिलाना ही है तो ऐसा करोमैथ्यू हेडेन ने कहा कि अगर विराट कोहली ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें टीम में रखने की कोई जरूरत नहीं है।
Read more »

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने निर्देशक अनिल शर्मा पर फिर लगाए आरोप, अब इन शर्तों पर बनेगी गदर 3?Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने निर्देशक अनिल शर्मा पर फिर लगाए आरोप, अब इन शर्तों पर बनेगी गदर 3?‘गदर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था।
Read more »

Chandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाईChandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाईअभिनेता कार्तिक आर्यन ने ऐसा शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा लेकिन उनकी 120 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं है।
Read more »

Rudraprayag Accident: क्रैश बैरियर होता तो बच सकती थीं 15 जानें, 12 घंटे ड्राइविंग सहित ये गलतियां पड़ी भारीRudraprayag Accident: क्रैश बैरियर होता तो बच सकती थीं 15 जानें, 12 घंटे ड्राइविंग सहित ये गलतियां पड़ी भारीरुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में जिस सड़क हादसे में 15 लोगों की जान गई, उस घटनास्थल पर क्रैश बैरियर होता तो सब बच सकते थे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:16:16