पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सवाल उठाए. मनोज तिवारी ने पोंटिंग पर भारतीयों की बजाय विदेशी बल्लेबाजों को तरजीह देने का आरोप लगाया है.
इंडियन प्रीमियन प्रीमियर 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. 26 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में आयोजित इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए थे.
फिर रनचेज में केकेआर एक ओवर में 7 रन बनाए, जिसके बाद आगे का खेल नहीं हो सका. मुकाबला धुलने के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले. Advertisementपोटिंग पर क्यों भड़क गए मनोज तिवारी?इस मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सवाल उठाए. मनोज तिवारी ने पोंटिंग पर भारतीयों की बजाय विदेशी बल्लेबाजों को तरजीह देने का आरोप लगाया है. बता दें कि इस मैच में इनफॉर्म नेहाल वढेरा और शशांक सिंह को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला. जबकि आउट ऑफ फॉर्म ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसेन और जोश इंगलिस को शशांक-नेहाल से आगे भेजा गया. मैक्सवेल सिर्फ 7 और जानसेन 3 रन बनाकर आउट हुए, वहीं इंगलिस 11 रन पर नॉटआउट रहे. मनोज तिवारी का मानना है कि अगर इस तरह का रवैया जारी रहा, तो पंजाब किंग्स इस बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी.मनोज तिवारी ने X पर लिखा, 'मेरी आंतरिक भावना कहती है कि पंजाब की टीम इस सीजन IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी. जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैंने देखा कि कोच ने फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों नेहाल वढेरा और शशांक सिंह को नहीं भेजा. बल्कि उन्होंने अपने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा किया, लेकिन वे अच्छा नहीं कर पाए. निचले क्रम में भारतीय खिलाड़ियों पर उनका भरोसा कमजोर दिखा. अगर वे इसी तरह से आगे बढ़ते रहे तो टॉप-2 में जगह बनाने के बावजूद खिताब उनसे दूर रहेगा.' Advertisement My gut feeling says that punjab team will not be able to win the #IPL trophy this season because what I saw today when they were batting was, the coach didn’t send Indian inform batters Nehal wadera and Shasank singh, instead he trusted his foreign players to deliver, but they…— MANOJ TIWARY April 26, 2025ऐसा है मनोज तिवारी का इंटरनेशनल रिकॉर्डमनोज तिवारी ने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे और तीन टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया. वनडे इंटरनेशनल में तिवारी ने 26.09 के एवरेज से 287 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. तिवारी ने अपना इकलौता शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. वनडे इंटरनेशनल में तिवारी ने पांच विकेट भी चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में मनोज तिवारी के नाम पर 15 रन दर्ज हैं.मनोज तिवारी ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने अपना अगला मुकाबला तीन साल बाद खेला. तिवारी ने दिसंबर 2011 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. चौंकाने वाली बात यह रही है कि इसके बाद उन्हें अगले 14 मैचों में मौका नहीं मिला. मनोज तिवारी ने आखिरी बार 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व किया. ये भी देखें
KKR Vs PBKS Manoj Tiwary Slams Ricky Ponting Punjab Kings Controversy IPL 2025 News Manoj Tiwary Criticizes Ricky Ponting KKR Vs PBKS Highlights Punjab Kings Foreign Players Ricky Ponting Coaching IPL 2025 Updates Manoj Tiwary News IPL 2025 Punjab Kings KKR Match Report Ricky Ponting Punjab Kings IPL Foreign Players Debate Nehal Wadhera Shashank Singh Glenn Maxwell
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सचिन तेंदुलकर नहीं, रिकी पोंटिंग ने इस खिलाड़ी को बताया वाइट बॉल का सबसे बेस्ट क्रिकेटरWho is Best White-Ball Player Ever: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने वाइट बॉल क्रिकेट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. पोंटिंग ने उस बल्लेबाज के बारे में बात की है जिसे वो वाइट बॉल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानते हैं.
Read more »
PBKS vs KKR: '50 का हो गया हूँ और मुझे...', पंजाब की ऐतिहासिक जीत पर पोंटिंग के बयान ने लूटी महफिल, इन्हें बताया जीत का हीरोRicky Ponting Statement after win vs KKR IPL 2025: कोलकाता के खिलाफ पंजाब किंग्स की जीत के बाद रिकी पोंटिंग के बयान ने मचाई हलचल
Read more »
PBKS vs KKR: '50 का हो गया हूँ और मुझे...', पंजाब की ऐतिहासिक जीत पर पोंटिंग के बयान ने लूटी महफिल, इन्हें बताया जीत का हीरोRicky Ponting Statement after win vs KKR IPL 2025: कोलकाता के खिलाफ पंजाब किंग्स की जीत के बाद रिकी पोंटिंग के बयान ने मचाई हलचल
Read more »
रिकी पोंटिंग पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उठाए सवाल, बताया क्यों पंजाब किंग्स नहीं जीत पाएगी खिताबआईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, इस बीच टीम के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पोंटिंग की कोचिंग पर सवाल उठाए हैं।
Read more »
IPL 2025: 'इस साल भी पंजाब किंग्स नहीं जीतेगी', रिकी पोंटिंग की हरकत पर भारतीय क्रिकेटर का बयानIPL 2025: KKR के साथ खेला गया मैच भले ही बारिश की भेंट चढ़ गया हो, लेकिन इस बीच पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग के एक फैसले पर बवाल मचा हुआ है. खेल समाचार | IPL
Read more »
पंजाब किंग्स इस साल नहीं जीत पाएगी IPL ट्रॉफी, पूर्व क्रिकेटर ने वजह बताकर मचाया तहलकाIPL 2025: भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है. क्रिकेट एक्सपर्ट बन चुके इस पूर्व क्रिकेटर ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम इस साल IPL की ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी.
Read more »
