...जब छात्र ने सलमान खान के घर के बाहर से बुक की लॉरेंस बिश्नोई के लिए कैब, महंगा पड़ा प्रैंक

Salman Khan News

...जब छात्र ने सलमान खान के घर के बाहर से बुक की लॉरेंस बिश्नोई के लिए कैब, महंगा पड़ा प्रैंक
Lawrence BishnoiGalaxy ApartmentMan Uses Lawrence Bishnoi Name To Book Cab
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

पुलिस ने आरोपी रोहित त्‍यागी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है.

मुंबई : मुंबई में गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी के बाद से अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर पुलिस और दूसरी एजेंसियां बेहद सतर्क हैं. हालांकि एक कैब ने पुलिस की नींद उड़ा दी. दरअसल, जेल में बंद गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई के नाम पर एक कैब बुक की गई थी.

खास बात ये है कि यह कैब गैलेक्‍सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस स्‍टेशन के लिए बुक की गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ेंअभिनेता सलमान खान गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर हुई गोलीबारी के बाद आज पहली बार नजर आए. जानकारी के मुताबिक, सलमान खान आज दुबई के लिए रवाना हुए, लेकिन सलमान खान अपने घर से जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकले उसके कुछ ही घंटे के बाद एक कैब गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के गेट पर आकर रुकी और कैब ड्राइवर ने चौकीदार से जैसे ही बात की मौके पर हड़कंप मच गया. इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि एक शख्‍स ने लॉरेंस बिश्‍नोई के नाम पर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस स्‍टेशन के लिए एक कैब बुक की थी. गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में अभिनेता सलमान खान का घर है. पुलिस के मुताबिक,"जब कैब ड्राइवर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पहुंचा और उसने चौकीदार से बुकिंग के बारे में पूछा तो चौकीदार पहले तो स्‍तब्‍ध रह गया. इसके बाद उसने तुरंत बांद्रा पुलिस स्‍टेशन को इस बारे में सूचित किया."पुलिस ने कैब ड्राइवर से पूछताछ की और उस शख्‍स के बारे में पता लगाया, जिसने कैब बुक की थी. पुलिस ने कहा,"जिस व्यक्ति ने कैब बुक की थी वह गाजियाबाद का 20 साल का एक छात्र निकला, उसकी पहचान रोहित त्यागी के रूप में हुई है." पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक कर मजाक किया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे मुंबई लाया गया और अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. रविवार 14 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की और मौके से भाग निकले थे. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों आरोपियों ने टोपी पहन रखी थी और बैकपैक ले रखा था. मंगलवार को कच्छ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था. बाद में, शहर की एक अदालत ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया था. आरोपियों की पहचान बिहार के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कच्छ के डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com* सलमान ख़ान के घर पर फ़ायरिंग: शूटरों ने उठाई थी 4 लाख की सुपारी-पुलिस* सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामला : पुलिस ने आधार कार्ड की मदद से आरोपियों को पकड़ा Salman KhanLawrence BishnoiGalaxy Apartmentटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Lawrence Bishnoi Galaxy Apartment Man Uses Lawrence Bishnoi Name To Book Cab Man Books Cab From Salman Khan Home Mumbai Police

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर की हुई पहचान, बाइक चोर है दसवीं पास विशाल उर्फ कालूसलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर की पहचान हो गई है।
Read more »

मुंबई ATS को शक.. सलमान खान पर फायरिंग की प्लानिंग राजस्थान में की गई, पूछताछ के लिए पहुंची जयपुरमुंबई ATS को शक.. सलमान खान पर फायरिंग की प्लानिंग राजस्थान में की गई, पूछताछ के लिए पहुंची जयपुरSalman Khan House Firing : एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले की जांच के लिए मुंबई की एटीएस जयपुर पहुंची है।
Read more »

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे लोग, अरबाज खान ने दिया मुंह तोड़ जवाबसलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे लोग, अरबाज खान ने दिया मुंह तोड़ जवाबसलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग ने बढ़ाई चिंता
Read more »

कैसे और कहां से पुलिस के हत्थे चढ़े सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी? पढ़ेंकैसे और कहां से पुलिस के हत्थे चढ़े सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी? पढ़ेंसलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी भुज से गिरफ्तार.
Read more »

सलमान खान के घर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 2 बार बुक की कैब, पकड़ा गया शख्स तो पुलिस से बोला- प्रैंक कर रहा थासलमान खान के घर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 2 बार बुक की कैब, पकड़ा गया शख्स तो पुलिस से बोला- प्रैंक कर रहा थाबॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से एक युवक ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक के लिए दो बार कैब बुक की थी। इसके बाद कैंसिल कर दी। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उन्होंने गाजियाबाद के उस व्यक्ति को दो दिन की हिरासत में भेज...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:38:10