...जब हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर को आया गुस्सा, फरसा लेकर पार्टी नेता से बोले- 'गर्दन काट दूंगा तेरी', देखें VIDEO

United States News News

...जब हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर को आया गुस्सा, फरसा लेकर पार्टी नेता से बोले- 'गर्दन काट दूंगा तेरी', देखें VIDEO
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

हरियाणा (Haryana) के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीजेपी नेता पर ही झल्लाते दिख रहे हैं और गुस्से में कहते हैं कि गर्दन काट दूंगा तेरी.

खास बातेंनई दिल्ली: हरियाणा में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव के लिए जी जान से जुट गए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पूरी तैयारी के साथ लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए जुटे हुए हैं.

इसके लिए वह कई सभाएं भी कर चुके हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ही कार्यकर्ता पर झल्लाते दिख रहे हैं. वीडियो में एक मंच पर सीएम खट्टर अपने कार्यकर्ता की तरफ फरसा लेकर गुस्से में कहते हैं कि 'गर्दन काट दूंगा तेरी.' इसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है. फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं -— Randeep Singh Surjewala September 11, 2019 कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मनोहर लाल खट्टर के वीडियो को शेयर कर तंज कसा. सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है. खट्टर साहब को गुस्सा क्यों आता है? फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- 'गर्दन काट दूंगा तेरी'. फिर जनता के साथ क्या करेंगे? "गर्दन काट दूंगा तेरी" अपने कार्यकर्ता के लिये ये भाषा क्या किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा देती है? हरियाणा के मुख्यमंत्री की ये भाषा अहंकार और भाजपाई घमंड का प्रतीक है। भाजपा ये न भूले कि इस देश में घमंड किसी का नहीं टिक पाया है। pic.twitter.com/Ut0rP3KQ4a — Deepender S Hooda September 11, 2019पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा ने भी ट्वीट कर खट्टर के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा. दीपेंदर हुड्डा ने ट्वीट किया, 'गर्दन काट दूंगा तेरी' अपने कार्यकर्ता के लिए ये भाषा क्या किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा देती है?' हरियाणा के मुख्यमंत्री की ये भाषा अहंकार और भाजपाई घमंड का प्रतीक है. भाजपा ये न भूले कि इस देश में घमंड किसी का नहीं टिक पाया है. वीडियो में दिख रहा है कि खट्टर जनता से कहते हैं कि फरसा दुश्मनों का नाश करने के लिए है. इस बीच पीछे खड़े बीजेपी के एक नेता ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाने की कोशिश की. लेकिन मुख्यमंत्री को ये नागवार गुजरा. उनके साथ खड़े नेता ने जैसे ही सीएम खट्टर को टोपी पहनाई, वैसे ही सीएम ने गुस्से में भाजपा नेता को गर्दन काटने की धमकी दे दी.टिप्पणियांबता दें कि इससे पहले खट्टर ने कश्मीरी बहू वाला बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया गया था. कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद एक कार्यक्रम में मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि अब हरियाणा के लोग भी कश्मीरी बहू ला सकते हैं. उन्होंने कहा, 'हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि वह बिहार से 'बहू' लाएंगे. आजकल लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है. अब हम कश्मीर से लड़कियां लाएंगे'.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा: टीचर के ट्रांसफर पर फफकर रो पड़ी छात्राएं, शिक्षिका की आखें भी हुई नमहरियाणा: टीचर के ट्रांसफर पर फफकर रो पड़ी छात्राएं, शिक्षिका की आखें भी हुई नमकरनाल में टीचर के प्रति बच्चों के प्रेम की जिंदा मिसाल उस समय देखने को मिली जब हिंदी की टीचर अनीता घेरा का ट्रांसफर लेटर आ गया. | haryana News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी
Read more »

श्रीनगर के लाल चौक पर गणेश उत्सव का रंग पड़ा फीकाश्रीनगर के लाल चौक पर गणेश उत्सव का रंग पड़ा फीकाबेहद संवेदनशील माने जाने वाले लाल चौक में सालों से होती रही है गणपति बप्पा की पूजा. लेकिन इस साल हालात अलग है.
Read more »

ममता सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, बिजली के दामों में बढ़ोतरी का विरोधममता सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, बिजली के दामों में बढ़ोतरी का विरोधविरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.
Read more »

माओवादियों से संपर्क के शक में डीयू प्रोफेसर के घर छापामाओवादियों से संपर्क के शक में डीयू प्रोफेसर के घर छापादिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने बाबू के आवास पर मारे गए छापों की निंदा की है। डूटा ने एक बयान में कहा, ‘‘बगैर तलाशी वॉरंट के इस तरह के छापे लोकतंत्र की मूल भावना, व्यक्तिगत स्वतंत्रता के खिलाफ हैं।’’
Read more »

चीन सीमा के पास अक्टूबर में थल सेना और वायुसेना के 5 हजार जवान युद्धाभ्यास करेंगेचीन सीमा के पास अक्टूबर में थल सेना और वायुसेना के 5 हजार जवान युद्धाभ्यास करेंगे17 माउंटेन कॉर्प्स के करीब 2500 जवानों को भारतीय वायुसेना इन क्षेत्रों में एयरलिफ्ट करेगी युद्धाभ्यास में एयरक्राफ्ट सी-17, सी-130जे सुपर हरक्युलस और एएन-32 का इस्तेमाल होगा | Army\'s Mountain Strike Corps will carry war game with the Air Force in Arunachal Pradesh in Octoberॅ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:58:17