...जब पाकिस्तानी रेडियो से हुई सुधीर त्यागी के पकड़े जाने की घोषणा via NavbharatTimes
नई दिल्ली वैसे, 48 साल बहुत होते हैं किसी की यादों को भुलाने के लिए लेकिन इतने सालों से सुधीर त्यागी के जिंदा होने का चिराग परिवार के दिल में आज भी टिमटिमा रहा है। परिवार के लिए यह भी एक पहेली ही है कि जिसके शहीद होने का पुख्ता सबूत सरकार के पास है ही नहीं, उन्हें मरणोपरांत कहकर वीर चक्र दे दिया गया और मान लिया कि अब वह जिंदा नहीं हैं। सन 1971 की जंग के हीरो एयरफोर्स के फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी की कहानी बिल्कुल वैसी ही है जैसे अभिनंदन की सबने देखी सुनी। बस फर्क इतना कि सुधीर त्यागी आज तक पाकिस्तान की कैद से लौट नहीं पाए। परिवार कैसे मान ले कि वह जिंदा नहीं हैं भारत सरकार के दस्तावेजों में ‘मिसिंग 54’ जांबाजों में से एक सुधीर त्यागी हैं। दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट 2 के उदय पार्क में परिवार रहता है। तीन भाइयों में सुधीर त्यागी सबसे बड़े हैं। उनसे छोटे सुधाकर त्यागी और सबसे छोटे सुधांशु त्यागी रशिया में परिवार के साथ रहते हैं। देश के इस जांबाज के घर एनबीटी पहुंचा। घर की दरो-दीवारों में खूंटियों पर टंगी तस्वीरें, अलमारियों में सहेज कर रखी चंद निशानियां। उनके हाथों लिखे पत्र, बेल्ट। परिवार यकीन करने को तैयार नहीं कि वह जिंदा नहीं हैं। सुधीर त्यागी का भतीजा राहुल त्यागी जवान हो गया। जन्म से लेकर आज तक पापा से ताऊ सुधीर त्यागी की बहादुरी के किस्से सुने हैं। राहुल व उनकी ममी सरला त्यागी के मुताबिक, 12 फरवरी 1948 को सुधीर त्यागी का उस परिवार में जन्म हुआ जिनका स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान है। सन 1962 में सुधीर फ्लाइंग ऑफिसर बने। 1971 में टेक्नॉलजी के लिहाज से इंडियन एयर फोर्स रात में वॉर करने में सक्षम नहीं थी लेकिन सुधीर त्यागी के भीतर भी अभिनंदन जैसा जज्बा था। पढ़ें:'पाकिस्तानी जेलों में भटकी, लोग तो अच्छे हैं पर.
..'आकाशवाणी से भी प्रसारित हुआ समाचार 4 दिसंबर 1971 को वह फाइटर प्लेन उड़ाते हुए पाकिस्तान में जा घुसे और पाक के तीन लड़ाकू विमान मार गिराए लेकिन पेशावर तक पहुंचने पर उनके विमान को क्रैश कर दिया। वह पाकिस्तानी फौज की गिरफ्त में आ गए। अगले ही दिन पाकिस्तानी रेडियो से सुधीर त्यागी के पकड़े जाने की घोषणा हुई। उसके बाद आकाशवाणी से भी इसी समाचार का प्रसारण हुआ। पाकिस्तानी अखबारों ने भी इस खबर को छापा था। इसके बावजूद पाकिस्तान लगातार यही कहता रहा है कि ये 54 लोग उसकी जेलों में बंद नहीं हैं। तब पहली बार परिवार को मालूम चला कि सुधीर त्यागी पाकिस्तान में हैं। परिवार का बुरा हाल। सरकार की तरफ से हरसंभव पहल का भरोसा। मगर अफसोस। परिवार को आज भी आस है कि सुधीर पाक जेल में बंद हैं। सुधीर की मां सुशीला दो साल पहले बेटे के वापस लौटने की आस में दुनिया छोड़ गईं। जेलों में टॉर्चर की चीखों से सो नहीं पाते थे भुट्टो सुधीर त्यागी जिस जेल में रहे, उसी के बगल में जुल्फिकार अली भुट्टो बंद थे। भुट्टो ने अपनी बायॉग्रफी में जेल में बिताए दिनों की खौफनाक रातों का जिक्र किया। कैसे जेल में वह हफ्तों तक सो नहीं पाते थे। वजह, रात-रात भर उन्हें भारतीय युद्धबंदियों की चीखें, कराहटें सुनाई देती थीं। फाइटर पायलट सुधीर त्यागी समेत पांच पायलट उसी जेल में बंद थे। भुट्टो ने अपनी आत्मकथा में सुधीर त्यागी के बारे में लिखा था। बेनजीर भुट्टो जब पीएम बनीं तब उन्होंने राजीव गांधी को बताया था कि जेलों में भारतीय युद्धबंदी कैद हैं। मगर मुशर्रफ के आते ही कोशिशों को झटका लगा। उन्हें उनके अफसर आज का अभिमन्यु कहकर बुलाते थे। सुधीर त्यागी के नाम पर अफ्रीका एवेन्यू पर रोड बने हुए है। 2011 में पाकिस्तान जेल से रिहा हुए एक भारतीय कैदी के खुलासे ने परिवार के मन में उम्मीद की लौ फिर से तेज रौशन कर दी। सरकार से आज भी उम्मीदें हैं कि कोई उनके बारे में सही खबर दे। हालांकि देश के सिस्टम से परिवार नाराज है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IT विभाग में प्रिंसिपल कमिश्नर की नौकरी छोड़ प्रीता कांग्रेस में शामिलLok Sabha General Election 2019 India: प्रियंका गांधी के मंदिर दौरों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि मंदिर में आदमी तब जाता है, जब अपने आप को संकट में समझता है। कांग्रेस यूपी में तो संकट में है ही।
Read more »
बीजेपी के दिग्गज : पीएम मोदी वाराणसी से, गांधीनगर से आडवाणी की जगह अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2019) के लिए 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वाराणसी (Varanasi) से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah), लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) की जगह गांधीनगर (Gandhi Nagar) सीट से चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
BJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींनोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है. उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया. छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं.
Read more »
विश्व कप के टिकटों की बिक्री फिर से शुरू, मिले 30 लाख से अधिक आवेदन - Amarujalaटूर्नामेंट के टिकटों को लेकर इतना उत्साह है कि आठ लाख टिकटों के लिए छह उपमहाद्वीपों के 148 देशों से 30 लाख से अधिक आवेदन
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019: झारखंड, राजस्थान, गोवा के लोग PM मोदी के काम से सर्वाधिक संतुष्ट : IANS सीवोटर ट्रैकर पोललोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आईएएनएस और सीवोटर ट्रैकर पोल के सर्वे के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के काम से झारखंड, राजस्थान और गोवा के मतदाता सबसे अधिक संतुष्ट हैं। पीएम के काम से राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 13 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने संतुष्टि जताई। पीएम के काम से तमिलनाडु और केरल के लोग खुश नहीं हैं।
Read more »
भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »
उत्तर कोरिया पर ट्रंप के ट्वीट ने फैलाया भ्रमअमरीकी अधिकारियों ने कहा, उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश नहीं.
Read more »
चुनाव पर मनाने पहुंचे वीके सिंह, रूठे नेता ने FB पर निकाली भड़ासबीजेपी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर त्यागी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जरनल वीके सिंह को अति उत्साही और अति सक्रिय लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि इस प्रवृत्ति से लाभ के बजाय हानि की संभावना ज्यादा होती है.
Read more »
