जब लालू ने हॉस्पिटल में कलेजी बनवाकर ऑटो ड्राइवर के साथ खाया, कहा- कुर्बानी का कलेजी है, दवा से ज्यादा असरदार
जब लालू ने हॉस्पिटल में कलेजी बनवाकर ऑटो ड्राइवर के साथ खाया, कहा- कुर्बानी का कलेजी है, दवा से ज्यादा असरदार जनसत्ता ऑनलाइन May 8, 2019 11:16 AM लालू प्रसाद यादव। उस दिन बकरा ईद थी। मैं 21 अगस्त 2018 के दिन मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। मुझे लालू प्रसाद यादव से मिलने जाना था। वह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे। मैं लालू के जीवन पर आधारित किताब ‘गोपालगंज टू रायसीना माय पॉलिटिकल जर्नी’ पर कुछ तथ्यों की पुष्टि के लिए उनसे मिलने जा रहा था। मैंने एक ऑटो रिक्शा को हाथ देकर रोका और उस में बैठ गया। इस दौरान मैंने ऑटो ड्राइवर जो कि एक मुस्लिम था उनसे पूछा कि क्या आप आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को जानते हैं? तो उन्होंने कहा हां मैं जानता हूं और वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। और फिर मैंने ड्राइवर से कहा मैं उनसे ही मिलने जा रहा हूं। तो ड्राइवर जिनका नाम अंसारी थी उन्होंने अचानक ऑटो रोक दिया। इसके बाद मुझसे कहा कि मुझे भी उनसे मिलना है। अगर आप मुझे उनसे मिलवा देंगे तो मैं अल्लाह से आपके लिए दुआएं मांगूंग। ड्राइवर की बात सुनकर मुझे उस वक्त लगा कि मैं लालू जी से उन्हें मिलवा भी पाऊंगा या नहीं। और मैं सच कहूं तो ड्राइवर को लालू से मिलवाने की दिलचस्पी उस वक्त तक मेरे अंदर नहीं थी। लेकिन ड्राइवर अंसारी ने जाते-जाते मुझसे एक बात कही जो मेरे दिल को छू गई।उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मुझे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और लालू यादव से एक ही समय पर मिलना हो तो मैं लालू से मिलना पसंद करूंगा। लेकिन मैंने भी ड्राइवर का मन रखते हुए उनका मोबाइल नंबर एक पेपर पर ले लिया। Also Read इसके बाद ड्राइवर ने मुझे अस्पताल के बाहर उतार दिया। वहां लालू जी का नौकर मुझे लेना आया और उनके कमरे तक ले गया। लालू जी की हार्ट सर्जरी हुई थी और उनके रेगुलर चेकअप चल रहे थे। समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक किया जाता था। नर्स और डॉक्टर उनके आस-पास ही मौजूद रहते थे। डॉक्टर उन्हें बता रहे थे कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं। जब डॉक्टर से बातचीत खत्म हुई तो लालू बेड पर लेटे हुए ही हमसे बातचीत कर रहे थे। मैं करीब दो घंटे तक उनके कमरे में रुका रहा। इस दौरान डॉक्टर और नर्स समय-समय पर उनका ब्लड प्रेशर, शुगर आदि चेक रहे थे। मैंने नोटिस किया कि डॉक्टर और नर्स लालू के साथ एक परिवार की तरह घुल मिल गए हैं। लालू दर्द में थे लेकिन उनके आसपास मौजूद लोगों उनकी बातें सुनकर खुश थे। लालू जी से मिलने के बाद जब 6 बजे के करीब में वहां से निकल ही रहा था तो मुझे उस ऑटो ड्राइवर का ख्याल आया और मैंने उनसे कहा कि मैं जिस ऑटो में यहां तक आया था उसका ड्राइवर आपका बहुत बड़ा प्रशंसक है और आपसे मिलना चाहता है। जैसे ही उन्होंने यह बात सुनी वह एकदम से ऊर्जावान हो गए और मुझसे कहा कि क्या मैंने उनका मोबाइल नंबर लिया? कृप्या करके मुझे उनका नंबर दीजिए। और उनके ऐसा कहते ही मैंने अपनी जेब से उस पेपर को निकाल लिया जिसपर ड्राइवर का नंबर लिखा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी पार्टी के विधायक भोला यादव को ड्राइवर से बात करने के लिए कहा। भोला ने फोन मिलाया और फिर लालू को दे दिया। इसके बाद लालू ने ड्राइवर से कहा ‘आपका नाम क्या है? आप जल्दी से मिलने आ जाओ। ढाई सौ ग्राम कच्चा कलेजी भी लेते आना। आज बकरा ईद का दिन है। कुर्बानी वाली कलेजी लेकर आना। ड्राइवर से बात करने के बाद लालू ने भोला से कहा कि बाहर मुझसे मिलने आने नेताओं को कह दो कि मैं उनसे कुछ दिन बाद मिलूंगा। कुछ देर बाद ड्राइवर वहां एक सफेद पॉलीथीन में कलेजी लेकर पहुंच जाता है। लालू को देखते ही वह रोने लगता है। लालू ड्राइवर अंसारी से कहते हैं कि रोना नहीं है। आप लक्ष्मण के साथ जाइए और कलेजी को सरसों के तेल, अदरक, हरी मिर्च, पेपर और नमक के साथ पका कर लाइए। इसे एकसाथ मिलकर खाएंगे। इसके बाद लक्ष्मण अंसारी को किचन की तरफ ले गए जो कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से लालू के लिए बनाया गया था। दोनों ने मिलकर कलेजी बनाई और फिर उसे लालू जी के पास ले गए। जिसके बाद लालू तुरंत बेड पर बैठ गए और ड्राइवर से कहा कि वह उनके साथ एक ही प्लेट में कलेजी खाए। इस पर ड्राइवर अंसारी ने कहा ‘हुजूर! आपकी प्लेट में कैसे खाऊं! मैं गरीब आदमी हूं, ऑटोरिक्शा चलाता हूं। आपसे मिल लिया मुझे सबकुछ मिल गया। लालू ने उन्हें प्यार से दुतकारते हुए कहा ‘चुपचाप आकर साथ में खाओ नहीं तो दो थप्पड मारूंगा। इसके बाद अंसारी लालू की प्लेट में उनके साथ ही खाने लगते हैं। लालू और अंसारी कलेजी खा ही रहे थे कि तभी वहां नर्स आ गई और कहने लगी कि डॉक्टर ने आपको मीट खाने से मना किया है। इस पर लालू ने कहा ‘डॉक्टर साबह भोले हैं। उनको पता नहीं है कि अंसारी के मीट में जितना फायदा है उतना फायदा पूरे अस्पताल की दवाई में नहीं। मुझे गरीब लोगों से अपार प्यार मिला है। मुझे और क्या चाहिए? मैं मौत और बीमारी के बारे में नहीं सोचता। जीवन भगवान के हाथ में है।’ इसके बाद वह ड्राइवर से कहते हैं ‘अंसारी अब जाओ। कोई तकलीफ होगा तो बताना, फिर मिलना। यह सुनकर अंसारी रोते हुए कहते हैं या अल्लाह! लालू जी को आबाद रख। जैसे ही ऑटो ड्राइवर वहां से चल जाता है तो वह हम लोगों से कहते हैं ‘रात के 8 बज चुके हैं। मैंने तुम्हारे साथ मीट नहीं खाया क्योंकि वह 4-5 लोगों के लिए पर्याप्त नहीं था। लेकिन अब आप अपने होटल जाइए और वहां अच्छा खाना और शराब लीजिए। बिहार में तो शराब बंदी है।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
जब लालू ने हॉस्पिटल में कलेजी बनवाकर ऑटो ड्राइवर के साथ खाया, कहा- कुर्बानी का कलेजी है, दवा से ज्यादा असरदार जनसत्ता ऑनलाइन May 8, 2019 11:16 AM लालू प्रसाद यादव। उस दिन बकरा ईद थी। मैं 21 अगस्त 2018 के दिन मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। मुझे लालू प्रसाद यादव से मिलने जाना था। वह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे। मैं लालू के जीवन पर आधारित किताब ‘गोपालगंज टू रायसीना माय पॉलिटिकल जर्नी’ पर कुछ तथ्यों की पुष्टि के लिए उनसे मिलने जा रहा था। मैंने एक ऑटो रिक्शा को हाथ देकर रोका और उस में बैठ गया। इस दौरान मैंने ऑटो ड्राइवर जो कि एक मुस्लिम था उनसे पूछा कि क्या आप आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को जानते हैं? तो उन्होंने कहा हां मैं जानता हूं और वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। और फिर मैंने ड्राइवर से कहा मैं उनसे ही मिलने जा रहा हूं। तो ड्राइवर जिनका नाम अंसारी थी उन्होंने अचानक ऑटो रोक दिया। इसके बाद मुझसे कहा कि मुझे भी उनसे मिलना है। अगर आप मुझे उनसे मिलवा देंगे तो मैं अल्लाह से आपके लिए दुआएं मांगूंग। ड्राइवर की बात सुनकर मुझे उस वक्त लगा कि मैं लालू जी से उन्हें मिलवा भी पाऊंगा या नहीं। और मैं सच कहूं तो ड्राइवर को लालू से मिलवाने की दिलचस्पी उस वक्त तक मेरे अंदर नहीं थी। लेकिन ड्राइवर अंसारी ने जाते-जाते मुझसे एक बात कही जो मेरे दिल को छू गई।उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मुझे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और लालू यादव से एक ही समय पर मिलना हो तो मैं लालू से मिलना पसंद करूंगा। लेकिन मैंने भी ड्राइवर का मन रखते हुए उनका मोबाइल नंबर एक पेपर पर ले लिया। Also Read इसके बाद ड्राइवर ने मुझे अस्पताल के बाहर उतार दिया। वहां लालू जी का नौकर मुझे लेना आया और उनके कमरे तक ले गया। लालू जी की हार्ट सर्जरी हुई थी और उनके रेगुलर चेकअप चल रहे थे। समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक किया जाता था। नर्स और डॉक्टर उनके आस-पास ही मौजूद रहते थे। डॉक्टर उन्हें बता रहे थे कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं। जब डॉक्टर से बातचीत खत्म हुई तो लालू बेड पर लेटे हुए ही हमसे बातचीत कर रहे थे। मैं करीब दो घंटे तक उनके कमरे में रुका रहा। इस दौरान डॉक्टर और नर्स समय-समय पर उनका ब्लड प्रेशर, शुगर आदि चेक रहे थे। मैंने नोटिस किया कि डॉक्टर और नर्स लालू के साथ एक परिवार की तरह घुल मिल गए हैं। लालू दर्द में थे लेकिन उनके आसपास मौजूद लोगों उनकी बातें सुनकर खुश थे। लालू जी से मिलने के बाद जब 6 बजे के करीब में वहां से निकल ही रहा था तो मुझे उस ऑटो ड्राइवर का ख्याल आया और मैंने उनसे कहा कि मैं जिस ऑटो में यहां तक आया था उसका ड्राइवर आपका बहुत बड़ा प्रशंसक है और आपसे मिलना चाहता है। जैसे ही उन्होंने यह बात सुनी वह एकदम से ऊर्जावान हो गए और मुझसे कहा कि क्या मैंने उनका मोबाइल नंबर लिया? कृप्या करके मुझे उनका नंबर दीजिए। और उनके ऐसा कहते ही मैंने अपनी जेब से उस पेपर को निकाल लिया जिसपर ड्राइवर का नंबर लिखा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी पार्टी के विधायक भोला यादव को ड्राइवर से बात करने के लिए कहा। भोला ने फोन मिलाया और फिर लालू को दे दिया। इसके बाद लालू ने ड्राइवर से कहा ‘आपका नाम क्या है? आप जल्दी से मिलने आ जाओ। ढाई सौ ग्राम कच्चा कलेजी भी लेते आना। आज बकरा ईद का दिन है। कुर्बानी वाली कलेजी लेकर आना। ड्राइवर से बात करने के बाद लालू ने भोला से कहा कि बाहर मुझसे मिलने आने नेताओं को कह दो कि मैं उनसे कुछ दिन बाद मिलूंगा। कुछ देर बाद ड्राइवर वहां एक सफेद पॉलीथीन में कलेजी लेकर पहुंच जाता है। लालू को देखते ही वह रोने लगता है। लालू ड्राइवर अंसारी से कहते हैं कि रोना नहीं है। आप लक्ष्मण के साथ जाइए और कलेजी को सरसों के तेल, अदरक, हरी मिर्च, पेपर और नमक के साथ पका कर लाइए। इसे एकसाथ मिलकर खाएंगे। इसके बाद लक्ष्मण अंसारी को किचन की तरफ ले गए जो कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से लालू के लिए बनाया गया था। दोनों ने मिलकर कलेजी बनाई और फिर उसे लालू जी के पास ले गए। जिसके बाद लालू तुरंत बेड पर बैठ गए और ड्राइवर से कहा कि वह उनके साथ एक ही प्लेट में कलेजी खाए। इस पर ड्राइवर अंसारी ने कहा ‘हुजूर! आपकी प्लेट में कैसे खाऊं! मैं गरीब आदमी हूं, ऑटोरिक्शा चलाता हूं। आपसे मिल लिया मुझे सबकुछ मिल गया। लालू ने उन्हें प्यार से दुतकारते हुए कहा ‘चुपचाप आकर साथ में खाओ नहीं तो दो थप्पड मारूंगा। इसके बाद अंसारी लालू की प्लेट में उनके साथ ही खाने लगते हैं। लालू और अंसारी कलेजी खा ही रहे थे कि तभी वहां नर्स आ गई और कहने लगी कि डॉक्टर ने आपको मीट खाने से मना किया है। इस पर लालू ने कहा ‘डॉक्टर साबह भोले हैं। उनको पता नहीं है कि अंसारी के मीट में जितना फायदा है उतना फायदा पूरे अस्पताल की दवाई में नहीं। मुझे गरीब लोगों से अपार प्यार मिला है। मुझे और क्या चाहिए? मैं मौत और बीमारी के बारे में नहीं सोचता। जीवन भगवान के हाथ में है।’ इसके बाद वह ड्राइवर से कहते हैं ‘अंसारी अब जाओ। कोई तकलीफ होगा तो बताना, फिर मिलना। यह सुनकर अंसारी रोते हुए कहते हैं या अल्लाह! लालू जी को आबाद रख। जैसे ही ऑटो ड्राइवर वहां से चल जाता है तो वह हम लोगों से कहते हैं ‘रात के 8 बज चुके हैं। मैंने तुम्हारे साथ मीट नहीं खाया क्योंकि वह 4-5 लोगों के लिए पर्याप्त नहीं था। लेकिन अब आप अपने होटल जाइए और वहां अच्छा खाना और शराब लीजिए। बिहार में तो शराब बंदी है।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बुर्का बैन को साध्वी प्रज्ञा ने बताया राष्ट्रहित में जरूरी, BJP ने किया विरोधशिवसेना के बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग के साथ ही इस विषय पर राजनीति तेज हो गई है. शिवसेना की यह मांग ऐसे समय की है जब देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है और 3 चरणों की वोटिंग बाकी है. बीजेपी ने भारत में बुर्का पर प्रतिबंध को गैरजरुरी बताया, लेकिन भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने इस मांग का समर्थन किया है.
Read more »
लालू की गैरमौजूदगी का ‘साइड इफेक्ट’, अपनों के 'चक्रव्यूह' में फंसी RJD– News18 हिंदी2019 लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर इस बार भी लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी केंद्र बिंदु में है. लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव जेल में हैं. 44 सालों में ये पहला चुनाव है जिसमें लालू मौजूद नहीं हैं. ऐसे में इसका असर उनकी पार्टी और परिवार पर भी देखने को मिल रहा है. बिहार में तेजस्वी यादव अपने पिता लालू की गैरमौजूदगी में आरजेडी की कमान संभालते हुए पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इस राह में मुश्किल खड़ी कर रहे हैं.
Read more »
चांदनी चौक से बीजेपी प्रत्याशी हर्षवर्धन बोले- केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को किया गुमराह
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
बंगाल में चुनाव में जबर्दस्त हिंसा, बमबाजी में 15 घायल, बीजेपी प्रत्याशी ने बूथ में किया हंगामाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): हुगली में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। उत्तर 24 परगना में बमबाजी की घटना हुई है। इसमें 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »
चर्च में धमाका करने वाले फिदायीन ने तुर्की में ट्रेनिंग ली, गैराज में बनाए 11 बम2016 में 24 से ज्यादा श्रीलंकाइयों ने इस्लामिक स्टेट ज्वाइन किया जांच में सामने आया- श्रीलंका में आईएस आतंकियों का लीडर था जाहरान हाशमी | sri lanka blasts: How ISIS radicalized wealthy Sri Lankan Muslims
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
