जानिए हर वर्ल्ड कप में कैसे बदलता रहा टीम इंडिया की जर्सी का रंग
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कुछ महीने पहले टीम इंडिया की नई जर्सी को लॉन्च किया था, जिसे 'विराट सेना' आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में पहन कर खेलेगी. हालांकि कपिल देव की अगुवाई वाली टीम ने 1983 में सफेद जर्सी पहनकर वर्ल्ड कप जीता था.
फिर 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने गहरे नीले रंग की जर्सी पहनकर अपना परचम लहराया. हालांकि 1992 वर्ल्ड कप में रंगीन जर्सी को पहली बार देखा गया और हम यहां आपको भारतीय टीम की जर्सी के रंगों से रूबरू करवा रहे हैं.2019 में ये जर्सी पहनेगी टीम इंडिया: इस नई जर्सी में कुछ बदलाव किए गए हैं. कॉलर एरिया ऑरेंज से ब्लू हो गया है और इस पर 1983 वर्ल्ड कप जीत, 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत और 2011 वर्ल्ड कप जीत की तारीखें कॉलर के पीछे लिखी हैं. वहीं जर्सी का बीच वाला हिस्सा आसमानी नीले रंग से और गाढ़ा रंग का हो गया है. इसके अलावा कंधे वाला हिस्सा आसामानी से नीला हो गया है. वहीं कंधे वाले हिस्से से तिरंगे की पट्टी को हटा दिया गया है. इसके अलावा इस पट्टी पर नाइकी, बीसीसीआई और भारत का लोगो अपनी जगह पर कायम है.2015 वर्ल्ड कप और जर्सी: पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने नीले रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरी थी, जो कि रिसाइकल्ड प्लास्टिक की बोतलों से बनी थी. जबकि जर्सी पर देश का नाम नारंगी रंग और प्रायोजक का सफेद रंग में लिखा था.2011 वर्ल्ड चैंपियन टीम के ये थी जर्सी: इसके अलावा दोनों बाजू के नीचे की ओर तिरंगे की पट्टी थी तो कॉलर और गर्दन के पीछे लाल रंग था. वहीं, देश का नाम नारंगी रंग में लिखा हुआ था.2007 में पहनी थी ये जर्सी: भारतीय टीम के लिए 2007 वर्ल्ड कप एक बुरे सपने की तरह साबित हुआ था. उस वक्त भारत ने हल्के नीले रंग की जर्सी पहनी थी. एक बाजू पर काले रंग में प्रायोजक का नाम था. वहीं, दायीं तरफ नारंगी रंग की पट्टी थी और देश का नाम एक नये फॉन्ट में लिखा हुआ था.2003 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका में खेले गए इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया. इस बार टीम की जर्सी नीले रंग की थी और कंधे पर काले रंग की पट्टी थी. आगे की ओर तिरंगा बना हुआ था और उसी पर देश का नाम लिखा था.1999 वर्ल्ड कप: इस बार टीम की जर्सी का रंग हल्का नीला था. इसमें आगे की ओर पीले रंग की पंखनुमा पट्टी क्रास बनी हुई थी. कॉलर पीले रंग का था, लेकिन जर्सी पर देश का नाम नहीं था.1996 वर्ल्ड कप: भारत में खेले गए इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों हार मिली थी. उस वक्त टीम की जर्सी का रंग आसमानी था. जर्सी का कॉलर और बाजू का रंग पीला था. आगे की ओर मौजूद पीले रंग की पट्टी पर देश का नाम लिखा हुआ था. जबकि ऊपर बाएं तरफ प्रायोजक का नाम था.भारत की पहली वर्ल्ड कप जर्सी का ये था रंग: अभी तक सभी वर्ल्ड कप का हिस्सा रही भारतीय टीम की 1992 की जर्सी का रंग नेवी ब्लू था. मजेदार बात है कि इस वर्ल्ड कप में सभी टीमों ने पहली बार रंगीन जर्सी पहनी थी. बहरहाल, इस जर्सी पर आगे की ओर देश और पीछे की ओर खिलाड़ी का नाम लिखा हुआ था. वहीं, कंधे पर तीन-चार रंग की लाइनें थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस दिग्गज ने कहा- कोहली की टीम बेहतरीन, लेकिन वर्ल्ड कप की तगड़ी दावेदार नहींआईपीएल टूर्नामेंट भी खत्म हो गया है. सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिए कमर कस चुकी हैं. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का कहना है कि भारत के पास भले ही शानदार 15 खिलाड़ी हों लेकिन विश्व कप में कोई प्रबल दावेदार नहीं है.
Read more »
बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की पिता की हत्या, बेटा घायलदिल्ली के मोती नगर के बसई दारापुर में फब्तियां कसने का विरोध करने पर लड़की के पिता की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई और उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया.
Read more »
हाईकोर्ट का आदेश- उत्तर प्रदेश की तर्ज पर करो पंजाब-हरियाणा से गैंगस्टर्स की सफाईबढ़ते गैंग कल्चर पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब और हरियाणा को यूपी की तर्ज पर कड़ा कानून बना इन्हें उखाड़ फेंकने के आदेश दिए हैं। Punjab Haryana HighCourt
Read more »
RBSE Board 12th Result 2019: कल इस समय आएगा 12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने किया कंफर्मराजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE Result 2019) कल जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड के पीआरओ ने NDTV से बातचीत में कहा, 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 12th Result 2019) कल यानी 15 मई को जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड 4 बजे रिजल्ट की घोषणा करेगा. 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE Board 12th Result) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा.
Read more »
पेटीएम की जांच में 10 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, कई कर्मचारी बर्खास्तवॉलेट भुगतान कंपनी पेटीएम के प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने मंगलवार को बताया कि कंपनी की जांच में 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। Paytm PaytmMall PaytmTickets Paytmcare vijayshekhar onlinemarket fraud
Read more »
आखिर कैसे तय होता है खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर, वजह बेहद दिलचस्पसहवाग पहनते हैं बिना नंबर वाली जर्सी, वजह है बेहद दिलचस्प TeamIndia IndianCricketTeam IndianCricketers Sachin Sehwag Dhoni Virat Yuvraj Rohit
Read more »
परमाणु ऊर्जा विभाग की कर्मचारी से जातिगत भेदभाव का आरोप, जांच का आदेशपरमाणु ऊर्जा विभाग की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें न सिर्फ़ उपयुक्त पद देने से इनकार कर दिया गया बल्कि उनका डिमोशन भी कर दिया गया. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने इस मामले में पुलिस से जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मांगी है.
Read more »
World Cup 2019: धोनी नहीं, ये तीन खिलाड़ी तय करेंगे टीम इंडिया की किस्मत का फैसलापिछले चार वर्षों की तरह विश्व कप में भी रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली पर ही दारोमदार होगा
Read more »
