..जब अटल के खिलाफ बलराज साहनी को उतारकर नेहरू ने फंसा दिया चुनाव– News18 हिंदी

United States News News

..जब अटल के खिलाफ बलराज साहनी को उतारकर नेहरू ने फंसा दिया चुनाव– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

अटल को हराने के लिए नेहरू ने बलराज साहनी से करवाया था प्रचार

, मथुरा और बलरामपुर से चुनाव लड़े. बलरामपुर में वे जीते. लखनऊ में दूसरे नंबर पर रहे लेकिन मथुरा में उनकी जमानत जब्त हो गई. भले ही बलरामपुर में अटल ने कांग्रेस के हैदर हुसैन को मात दी हो लेकिन यह चुनाव जीतना उनके लिए आसान नहीं था.

इस चुनाव में अटल को बलरामपुर के राजा के साथ मिलकर ऑल इंडिया राम राज्य परिषद् बनाने वाले करपात्री महाराज का समर्थन मिला था. और इसके साथ ही चुनावों का रंग भी सांप्रदायिक हो गया था. आखिरी तक आते-आते यह हिंदू बनाम मुस्लिम का मसला बन गया था, जिससे इस चुनाव में अटल को करीब 9 हजार वोटों से जीत मिली थी. इस चुनाव को जीतने के वक्त अटल की उम्र मात्र 33 वर्ष थी. इसके बाद अटल को पार्टी का नेता भी बना दिया गया. इसका एक कारण यह भी था कि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु के बाद पार्टी एक तेज तर्राक और मंझे हुए नेता और वक्ता की कमी से जूझ रही थी. अगले लोकसभा चुनावों में अटल फिर इसी बलरामपुर सीट से चुनावों में उतरे. इस चुनाव में उनके सामने कांग्रेस से एक ब्राह्मण महिला उम्मीदवार सुभद्रा जोशी थीं. जो पंजाब की रहने वाली थीं और बंटवारे के बाद हिंदुस्तान चली आई थीं. इससे पहले वे दो बार अंबाला और करनाल से सांसद रह चुकी थीं और दिल्ली में बस गई थीं. लेकिन पं नेहरू के आग्रह पर वे बलरामपुर से चुनाव लड़ने को राजी हो गईं. कहा जाता है कि इन चुनावों में सुभद्रा जोशी चाहती थीं कि नेहरू खुद उनका प्रचार करें लेकिन नेहरू, अटल के खिलाफ प्रचार नहीं करना चाहते थे. ऐसे में सुभद्रा जोशी का प्रचार करने के लिए खुद नेहरू ने बलराज जोशी को कहा था, जो 'दो बीघा जमीन' फिल्म से अपनी पहचान बना चुके थे और जनता पर बलराज साहनी के प्रचार करने का बहुत असर हुआ. हालांकि वाजपेयी का कद भी पांच सालों में बढ़ चुका था और उन्हें लोग पहचानने और पसंद करने लगे थे. ऐसे में टक्कर कांटे की थी. लेकिन जब नतीजे आए तो सुभद्रा जोशी ने वाजपेयी को 2052 मतों से हरा दिया था. यह भी कहा जाता है कि ये पहले चुनाव थे जिनमें किसी बॉलीवुड एक्टर ने प्रचार किया था. हालांकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जिद के बाद वाजपेयी राज्ससभा से संसद में भेजा गया. बाद में वाजपेयी ने अपनी हार का बदला भी लिया. उन्होंने 1967 में बलरामपुर से ही सुभद्रा जोशी को 32 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. आगे चलकर इमरजेंसी खत्म होने के बाद हुए चुनावों में इस सीट पर नानाजी देशमुख ने चुनाव लड़ा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानCJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानदरअसल, कोर्ट में वकील उत्सव बैंस ने दावा किया था कि यौन शोषण मामले में सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ साजिश की गई है।
Read more »

हेमंत करकरे के जूनियर रहे पूर्व ACP ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ भरा पर्चा– News18 हिंदीहेमंत करकरे के जूनियर रहे पूर्व ACP ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ भरा पर्चा– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर एक नया ट्विस्ट आया है. यहां से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ हेमंत करकरे के जूनियर रहे रियाजुद्दीन देशमुख ने अपना नामांकन दाखिल किया है. रियाजुद्दीन महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व ACP रहे हैं
Read more »

गुजरात के किसानों के खिलाफ पेप्सिको की कार्रवाई सरासर गलत : अहमद पटेलगुजरात के किसानों के खिलाफ पेप्सिको की कार्रवाई सरासर गलत : अहमद पटेलगुजरात के किसानों के खिलाफ पेप्सिको की कार्रवाई सरासर गलत : अहमद पटेल ahmedpatel Gujarat FarmersRights Farmers PepsiCo PepsiIndia narendramodi BJP4Gujarat BJP4India INCIndia
Read more »

रमेश बिधूड़ी के नामांकन के खिलाफ आप प्रत्याशी राघव चड्ढा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिकारमेश बिधूड़ी के नामांकन के खिलाफ आप प्रत्याशी राघव चड्ढा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिकारमेश बिधूड़ी के नामांकन के खिलाफ आप प्रत्याशी राघव चड्ढा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका AamAadmiParty raghav_chadha rameshbidhuri VoteKaro BJP4India Election2019 LokSabhaElections LoksabhaElections2019 LokSabhaElection LoksabhaElection2019
Read more »

तेलंगाना के 50 हल्दी किसान वाराणसी पहुंचे, मोदी के खिलाफ पर्चा दाखिल करेंगेतेलंगाना के 50 हल्दी किसान वाराणसी पहुंचे, मोदी के खिलाफ पर्चा दाखिल करेंगेलोकसभा अपडेट्स /तेलंगाना के 50 हल्दी किसान वाराणसी पहुंचे, मोदी के खिलाफ पर्चा दाखिल करेंगे NarendraModi Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 Varanasi Telangana
Read more »

सीजेआई के ख़िलाफ़ लगे आरोपों के प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए याचिका दायरसीजेआई के ख़िलाफ़ लगे आरोपों के प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए याचिका दायरसीजेआई रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से मीडिया पर तब तक तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है, जब तक तीन न्यायाधीशों वाली जांच समिति किसी नतीजे तक नहीं पहुंच जाती है.
Read more »

बिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्जबिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्जबिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज DelhiPolice GautamGambhir LoksabhaElections2019 दिल्लीपुलिस गौतमगंभीर लोकसभाचुनाव2019
Read more »

50 किसानों के बाद, तीन तेलुगू कार्यकर्ता भी मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव50 किसानों के बाद, तीन तेलुगू कार्यकर्ता भी मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव50 किसानों के बाद, तीन तेलुगू कार्यकर्ता भी मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव TeluguActivists NarendraModi VaranasiLoksabhaSeat LoksabhaElections2019 तेलुगूकार्यकर्ता वाराणसीलोकसभासीट लोकसभाचुनाव2019 नरेंद्रमोदी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:03:48