'TMC से अच्छा BJP को वोट दें': अधीर रंजन के वायरल वीडियो पर ममता का पलटवार, कहा- कुछ स्वार्थियों ने देश बेचा

Tmc Leader Mamata Banerjee News

'TMC से अच्छा BJP को वोट दें': अधीर रंजन के वायरल वीडियो पर ममता का पलटवार, कहा- कुछ स्वार्थियों ने देश बेचा
Mamata BanerjeeCongressVote For Bjp Clip
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने का एक आठ सेकंड का वीडियो क्लिप सामने आया है। उसमें वे कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि टीएमसी को वोट देने की तुलना में भाजपा को वोट देना बेहतर है।

तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस में एक बार फिर तल्खी देखी गई। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और बहरामपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा है। यहां तक कि पार्टी ने अधीर रंजन को भाजपा की बी-टीम का सदस्य तक बता दिया। दरअसल, कांग्रेस नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें कथित तौर पर वो कहते नजर आ रहे कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बजाय भाजपा को वोट देना बेहतर है। ममता बनर्जी का पलटवार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'लोकसभा के कांग्रेस के नेता कह रहे हैं 'भाजपा या कांग्रेस को वोट दें'। इसके बारे में सोचें, न तो कोई विचारधारा है और न ही कोई आदर्श। उनके जैसे कुछ स्वार्थी लोगों ने देश को बेच दिया है।' रंजन चौधरी ने यह कहा था लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस सभा के दौरान का उनका एक आठ सेकंड का वीडियो क्लिप सामने आया है। उसमें वे कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि टीएमसी को वोट देने की तुलना में भाजपा को वोट देना बेहतर है। हालांकि, अमर उजाला इस क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। VIDEO | "TMC and BJP have entered into an unholy alliance.

Voting for the BJP or TMC is the same thing. They are two sides of the same coin. They are twins," says Congress leader and party's candidate from West Bengal's Baharampur seat Adhir Ranjan Chowdhury .… pic.twitter.com/GYyCe9PAPx— Press Trust of India May 2, 2024 वहीं, कांग्रेस का कहना है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। इस मामले में चुनाव आयोग से मदद मांगी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीटों की संख्या कम करना लक्ष्य: जयराम रमेश इस सियासी घमासान के बीच जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीटों की संख्या कम करना है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि अधीर रंजन ने क्या कहा, लेकिन हमारा उद्देश्य पश्चिम बंगाल में भाजपा की सीटों को काफी कम करना है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 18 सीटें जीतीं, हमें उनकी सीट की संख्या कम करनी है और यही एकमात्र लक्ष्य है। ये विधानसभा चुनाव नहीं, ये लोकसभा चुनाव है।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, वाम दलों के साथ विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है, टीएमसी नेता ममता बनर्जी का भी यही कहना है कि वे गठबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि हमारा सीट बंटवारा नहीं हो सका। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीट हैं। तृणमूल कांग्रेस राज्य में कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के लिए अधीर रंजन चौधरी को जिम्मेदार मानती है। टीएमसी का फूटा गुस्सा टीएमसी ने कहा कि अधीर रंजन का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सुनें कैसे भाजपा की ‘बी-टीम’ का सदस्य खुलेआम लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए कह रहा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने बंगाल का वाजिब हक देने से इनकार कर दिया और हमारे लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया। एक बंगाल-विरोधी ही उस भाजपा के लिए प्रचार कर सकता है, जिसने बार-बार बंगाल के प्रतीकों का अपमान किया है। ममता की पार्टी ने आगे कहा कि 13 मई को बहरामपुर की जनता इस धोखे का करारा जवाब देगी। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल ने राज्य की 42 में से 22 सीटें जीती थीं। भाजपा को 17 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Mamata Banerjee Congress Vote For Bjp Clip Vote For Bjp India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TMC कार्यकर्ता पर टूट पड़े अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का Video ViralTMC कार्यकर्ता पर टूट पड़े अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का Video Viralलोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच TMC ने शनिवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
Read more »

आगबबूला होकर आए और बीच सड़क TMC कार्यकर्ताओं से भिड़ गए अधीर रंजन चौधरी, वीडियो वायरलआगबबूला होकर आए और बीच सड़क TMC कार्यकर्ताओं से भिड़ गए अधीर रंजन चौधरी, वीडियो वायरलचुनाव आते ही राजनीति अपने चरम पर पहुंच जाती है. ऐसे में पश्चिम बंगाल का बहरामपुर लोकसभा सीट आम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बंगाल का पुराना वीडियो गुजरात का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरलबंगाल का पुराना वीडियो गुजरात का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरलTMC-BJP Clash Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं और कुछ अन्य लोगों के बीच हुई झड़पों को देखा जा सकता है.
Read more »

'इससे अच्छा आप बीजेपी को वोट दो...', चुनाव प्रचार के दौरान बोले अधीर रंजन चौधरी'इससे अच्छा आप बीजेपी को वोट दो...', चुनाव प्रचार के दौरान बोले अधीर रंजन चौधरीअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, 'कांग्रेस और लेफ्ट का जीतना जरूरी है, अगर ऐसा नहीं होगा तो धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी. टीएमसी को वोट देने का मतलब है बीजेपी को वोट देना, इसलिए बेहतर होगा कि आप बीजेपी को ही वोट दें. इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि, बीजेपी को वोट न दें, टीएमसी को वोट न दें.
Read more »

टीएमसी से अच्छा बीजेपी को वोट देना... अधीर रंजन के वीडियो पर ममता की पार्टी ने उठाए सवाल तो कांग्रेस की सफाईटीएमसी से अच्छा बीजेपी को वोट देना... अधीर रंजन के वीडियो पर ममता की पार्टी ने उठाए सवाल तो कांग्रेस की सफाईLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी के बीच विवाद कोई नया नहीं है। कई मौकों पर अधीर रंजन ने ममता बनर्जी की पार्टी को घेरा है। हालांकि, अब उनका वीडियो टीएमसी ने शेयर किया है। इसमें वो कहते दिख रहे कि टीएमसी से अच्छा बीजेपी को वोट देना है। जानिए कैसे इस वीडियो पर सियासी पारा चढ़ने लगा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:23