टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के वार्म-अप मैच में ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में 53 रन ठोककर शानदार फॉर्म का संकेत दिया. मैच के बाद उन्होंने ओपनिंग की इच्छा जाहिर की, लेकिन टीम की जरूरत को प्राथमिकता देने की बात भी कही. भारत ने यह मुकाबला 31 रन से जीता.
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में तूफानी बल्लेबाज़ी कर सबका ध्यान खींचा. नवी मुंबई में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में ईशान ने महज़ 20 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए और इसके बाद रिटायर्ड आउट होकर टीम के बाकी बैटर्स को मौका दिया.
और पढ़ेंईशान की पारी का स्ट्राइक रेट 265 का रहा, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के जमाए. भारत ने इस दमदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 240/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया.A collective performance in Navi Mumbai 🙌#TeamIndia register a solid win by 3⃣0⃣ runs in their warm-up fixture against South Africa ahead of the #T20WorldCup 👌👌Scorecard ▶️ https://t.co/pMe1tGeR5b #MenInBlue pic.twitter.com/MVmdVbPczr— BCCI February 4, 2026मैच के बाद ईशान किशन ने खुलकर अपनी बल्लेबाज़ी और रोल को लेकर बात की. उन्होंने कहा- मैं बुधवार को खेलने को लेकर बहुत एक्साइटेड था. मैं ओपनिंग करना चाहता था. नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए भी मैंने उस स्थिति का पूरा मजा लिया. वर्ल्ड कप पास है और मेरा फोकस बस यही है कि मैं टीम के लिए अपना बेस्ट दूं, चाहे किसी भी नंबर पर खेलूं.ईशान ने अपनी सोच को लेकर कहा कि वह ज्यादा कुछ सोचने के बजाय गेंद को देखने और उसी हिसाब से खेलने पर भरोसा कर रहे हैं. ईशान ने कहा- मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं. बस गेंद देखता हूं और उसी के मुताबिक शॉट खेलता हूं. फिलहाल यही मेरे लिए काम कर रहा है. Advertisement उन्होंने पिच को लेकर भी खुलकर तारीफ की और कहा कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए शानदार था और उछाल भरोसेमंद था. इस दिन पिच भी कमाल की थी. मैंने विकेट और बाउंस पर भरोसा किया. वर्ल्ड कप से पहले यह जरूरी है कि अगर गेंद आपकी रेंज में है, तो फील्डर होने के बावजूद खुद पर भरोसा करें.तिलक वर्मा के बारे में ईशान ने क्या कहा?ईशान ने तिलक वर्मा की भी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि तिलक नंबर तीन पर टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी बन चुके हैं. वह सिर्फ बल्लेबाज नहीं हैं. जरूरत पड़ने पर गेंदबाज़ी करते हैं, शानदार फील्डर हैं और स्ट्राइक रोटेट करना अच्छे से जानते हैं. नंबर तीन पर ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है. ईशान ने टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक पर क्या कहा?गेंदबाज़ी को लेकर ईशान ने माना कि अभी भी सुधार की गुंजाइश है, लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन संतोषजनक रहा. हम बैठकर देखेंगे कि और कहां बेहतर कर सकते हैं, लेकिन इस विकेट पर हमने अच्छा काम किया. ज्यादा छक्के नहीं दिए और नियंत्रण बनाए रखा. 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 210/7 तक ही पहुंच सकी. ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए, लेकिन भारत ने मुकाबला 30 रन से अपने नाम कर लिया. Advertisement ---- समाप्त ----
Ishan Kishan Opening Statement India Vs South Africa Warm Up T20 World Cup Warm Up Match Ishan Kishan 53 Off 20 India Cricket News T20 World Cup India Team Ishan Kishan Batting Position Tilak Varma Number Three India Vs South Africa T20 Ishan Kishan T20 World Cup Warm-Up Blitz Ishan Kishan Wants To Open Batting India Vs South Africa T20 Warm-Up Match Analysis Ishan Kishan Explosive Fifty India T20 World Cup Preparations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोट तस्करी का अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय, सीतामढ़ी बना 'डंपिंग प्वाइंट'सीतामढ़ी का मेजरगंज क्षेत्र जाली भारतीय और नेपाली नोटों का केंद्र बन गया है। इस वर्ष जनवरी में दर्जनभर गिरफ्तारियां हुईं और 53.
Read more »
Tilak Varma: বিশ্বকাপের আগেই বাড়তি অক্সিজেন টিম ইন্ডিয়ার, সার্জারির পর রণাঙ্গনে নেমেই আগুনে সূর্যবাহনীর যোদ্ধা...Tilak Varma makes a fiery comeback in the warm-up match against USA-giving Team India a much-needed boost ahead of the T20 World Cup 2026
Read more »
டி20 உலகக் கோப்பை: இந்திய அணியின் ஒரே ஒரு கவலை இதுதான்.. தோனி அறிவுரை!T20 World Cup 2026 Latest News: டி20 உலகக் கோப்பைக்கான இந்திய அணியை தோனி எச்சரித்துள்ளார்.
Read more »
T20 WC: 7 छक्के और सिर्फ 2 चौके, 20 गेंद पर ठोक डाले 53 रन, टी20 वर्ल्ड कप से ईशान किशन ने सभी टीमों को डरा दियाटी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तगड़ी हाफ सेंचुरी ठोकी है। उनकी इस पारी के दम पर प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है।
Read more »
T20 World Cup 2026 Captains Day LIVE Streaming: मुंबई-श्रीलंका में 20 कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, कैसे और कहां फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग?T20 World Cup Captain's Day Live Streaming: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है। इससे पहले, 5 फरवरी को मुंबई और कोलंबो में 'कैप्टन्स-डे' इवेंट आयोजित किया गया है। इसमें 20 टीमों के कप्तान मीडिया से बातचीत करेंगे और टूर्नामेंट से पहले अपने विचार साझा करेंगे। मुंबई में 12 टीमों के कप्तान बीसीसीआई ऑफिस में होंगे, जबकि बाकी 8...
Read more »
Indian Origin Captains T20 World Cup 2026: বিতর্কিত SIR আবহে বিশ্বকাপ, সূর্য ছাড়াও ৩ ইন্ডিয়ান ক্যাপ্টেন চিহ্নিত! ৪০ বিদেশি আদপে ভারতীয়ই!Indian Origin Captains And Cricketers playing in T20 World Cup 2026
Read more »
