आसिम मुनीर ने देश की सशस्त्र सेनाओं को साफ़ तौर से धार्मिक पहचान देने की दिशा में तेज कदम उठाए हैं. लाहौर में हुए एक समारोह में उन्होंने पाकिस्तान की असली पहचान इस्लाम को बताया और कहा कि देश का गठन जिस मकसद से किया गया था उसे अब हासिल किया जा सकता है.
पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर हाल के समय में देश की सशस्त्र सेनाओं को एक धार्मिक पहचान देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. लाहौर में शरीफ परिवार के एक हाई-प्रोफाइल समारोह के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के निर्माण के “नॉब्ल पर्पज” को हासिल करने के बेहद करीब होने का दावा किया.
और पढ़ेंइस अवसर पर प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के साथ ही कई वरिष्ठ सैन्य और राजनीतिक अधिकारी मौजूद थे.आसिम मुनीर का मानना है कि पाकिस्तान की असली पहचान इस्लाम से ही है और इसी वजह से उसे इस्लामी देशों के बीच एक विशेष सम्मान प्राप्त है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्थिति में सुधार हो रहा है और देश आने वाले वक्त में और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने इस सफलता को अल्लाह की खास कृपा बताया और इसे एक ऐतिहासिक अवसर माना.पिछले दिनों पाकिस्तान ने इस्लामी देशों के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूती दी है, जिसमें सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते और तुर्किये के साथ संभावित त्रिपक्षीय सैन्य सहयोग शामिल है. आसिम मुनीर के बयान से नई बहस छिड़ी यह भी पढ़ें: ट्रंप की क्रिप्टो कंपनी, मार्केट पाकिस्तान, शहबाज-मुनीर मेजबान... सवाल अरबों डॉलर के 'खेल' का Advertisement आसिम मुनीर धर्म को अपने सार्वजनिक व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है और वह हाफिज-ए-कुरान भी हैं. उनके नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने खुद को न सिर्फ राष्ट्र, बल्कि इस्लाम की रक्षा करने वाली ताकत के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सक्रिय विद्रोही समूहों को ‘फितना’ जैसे धार्मिक शब्दों से संबोधित किया है.अप्रैल 2025 में इस्लामाबाद में दिए गए भाषण में उसने टू-नेशन थ्योरी को पाकिस्तान की वैचारिक नींव बताया और कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग राष्ट्र हैं, जो देश के गठन का आधार था.भारत के साथ बढ़ते तनाव और सैन्य टकराव के बीच आसिम मुनीर के ये बयानों का रणनीतिक महत्व भी बढ़ गया है. उसका यह मत पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति और सैन्य सोच के साथ-साथ भारत के लिए भी एक साफ संकेत है कि देश की वैचारिक दिशा और सख्त होती जा रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Pakistan Army Islam Two Nation Theory Pakistan Military Ideology Shehbaz Sharif Event Nawaz Sharif Family Pakistan Armed Forces Shift Islamic Ideology Army Pakistan India Narrative Defence Agreements Islamic Nations Saudi Pakistan Defence Turkey Pakistan Talks Operation Sindoor Reference Pakistan Global Position Civil Military Equation असीम मुनीर पाकिस्तान सेना इस्लाम टू नेशन थ्योरी शरीफ परिवार धार्मिक विचारधारा भारत विरोध सैन्य नीति पाकिस्तान राजनीति वैचारिक बदलाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BBL Video: 'बाबर की जगह कोहली होते तो स्मिथ का बाप भी..', बिग बैश में रन विवाद पर क्यों भड़का यह PAK क्रिकेटर?ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच हुआ स्ट्राइक विवाद अब पाकिस्तान में भी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस विवाद पर पाकिस्तान के पूर्व
Read more »
क्रिकेट इतिहास में पहली बार: PAK में टूटा 232 साल पुराना रिकॉर्ड, इस टीम ने सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव कियाप्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में पाकिस्तान टीवी (पीटीवी) ने इतिहास रच दिया है। पीटीवी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर का सफल बचाव कर 232 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीटीवी ने
Read more »
कामिनी कौशल: PAK से भारत लाईं 100 साल से ज्यादा पुराना शिवलिंग, दिलीप कुमार का प्रपोजल, पर जीजा से शादीकामिनी कौशल लाहौर से थीं। दिल्ली में कॉलेज के दिनों में स्टेज एक्ट्रेस थीं। फिर 'नीचा नगर' फिल्म की और ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी'ओर अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्म बनी। दिलीप कुमार उनसे शादी करना चाहते थे, पर वो अपने जीजा से शादी कर चुकी थीं। 'संडे सिनेमा' में जानिए उनके बारे...
Read more »
नवाज शरीफ के पोते की दुल्हन ने पहना भारतीय डिजाइनर का लहंगा, PAK में छिड़ी तीखी बहसनवाज़ शरीफ़ के पोते जुनैद सफ़दर की शादी में दुल्हन शंज़े अली रोहैल ने भारतीय डिज़ाइनरों सब्यसाची और तरुण ताहिलियानी के कपड़े पहने, जिस पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर किसी ने आलोचना की तो किसी ने उनकी पसंद का समर्थन किया.
Read more »
लाल साड़ी में दिखीं नवाज शरीफ के पोते की बेगम, PAK में मचा बवाल, मुगल काल से है कनेक्शनपाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के पोते जुनैद सफदर की शादी में दुल्हन शान्जे के लुक ने तहलका मचा दिया है. उन्होंने निकाह में भारतीय डिजाइनर तरुण ताहिलियानी की मुगल आर्ट वाली लाल साड़ी पहनी, जिसे देख लोगों को अनन्या पांडे की याद आ गई. जानिए पाकिस्तान में इस साड़ी पर क्यों मचा है बवाल.
Read more »
PAK vs AUS T20I 2026: कमिंस-मैक्सवेल को आराम, दो नए चेहरों को मौका...पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई T20I टीम का एलानAustralia T20I Squad: ऑस्ट्रेलिया ने 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक लाहौर में खेली जाएगी और ICC मेंस टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी का हिस्सा है। मिचेल मार्श की कप्तानी में ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बिग...
Read more »
