'JSK: जानकी vs स्टेट ऑफ केरल' की रिलीज पर रोक, CBFC ने सख्ती से कहा- पीड़ित किरदार को सीता का नाम नहीं दे सकते

Suresh Gopi-Starrer JSK Janaki Vs State Of Kerala News

'JSK: जानकी vs स्टेट ऑफ केरल' की रिलीज पर रोक, CBFC ने सख्ती से कहा- पीड़ित किरदार को सीता का नाम नहीं दे सकते
JSK जानकी Vs स्टेट ऑफ केरल विवादJSK जानकी Vs स्टेट ऑफ केरल सीबीएफसीJSK जानकी Vs स्टेट ऑफ केरल न्यूज
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 15 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

सेंसर बोर्ड ने सुरेश गोपी की फिल्म 'JSK: जानकी vs स्टेट ऑफ केरल' की रिलीज को रोक दिया है। ये फिल्म 27 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन इससे पहले ही फिल्ममेकर्स को झटका लगा है। इसका निर्देशन प्रवीण नारायणन ने किया है और सेंसर बोर्ड ने इसके नाम पर आपत्ति जताई...

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' में कई कट लगाने के बाद अब सेंसर बोर्ड ने 'मलयालम फिल्म JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' पर फोकस किया है। इसमें केंद्रीय मंत्री और साउथ एक्टर सुरेश गोपी लीड रोल में हैं। डायरेक्शन प्रवीण नारायणन का है। इस फिल्म में जानकी नाम की एक महिला की कानूनी लड़ाई दिखाई गई है, जो एक हमले के बाद राज्य के खिलाफ लड़ती है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने किरदार के नाम 'जानकी' पर आपत्ति जताई है।'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' फिल्म को लेकर CBFC ने कहा है कि किरदार का नाम देवी सीता का दूसरा नाम है। इसलिए इसे फिल्म में मारपीट का शिकार हुए किरदार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इस खबर की पुष्टि फिल्म के निर्देशक प्रवीण नारायणन ने अपने फेसबुक हैंडल पर की। एक पोस्ट में निर्देशक ने कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म के लिए स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है और यह अपनी तय तारीख 27 जून को रिलीज नहीं होगी।फिल्म के टाइटल पर इसलिए है आपत्ति इस बीच फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल के महासचिव बी उन्नीकृष्णन ने फिल्म के टाइटल 'जेएसके: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' पर सेंसर बोर्ड की आपत्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्नीकृष्णन ने पीटीआई से कहा, 'बोर्ड ने कहा है कि देवी सीता का नाम उस महिला पात्र को नहीं दिया जा सकता, जिस पर हमला हुआ हो। इस संबंध में उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। कारण बताओ नोटिस अभी तक नहीं मिला है।'CBFC की आपत्ति को बताया 'अजीब'सीबीएफसी की आपत्ति को 'अजीब' बताते हुए उन्नीकृष्णन ने कहा, 'देश किस ओर जा रहा है? इस परिस्थिति में हिंदू धर्म से जुड़े पात्रों के लिए नाम चुनना कठिन होगा, क्योंकि उनमें से अधिकांश देवताओं या देवी-देवताओं के विशेषण होंगे।' सेंसर बोर्ड या संवेदनहीन बोर्ड?'सेंसर बोर्ड की आपत्ति ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। केरल के जनरल एजुकेशन मिनिस्टर वी.

शिवनकुट्टी ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर CBFC पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया है। उन्होंने लिखा, 'सेंसर बोर्ड या संवेदनहीन बोर्ड?' सुरेश गोपी के अलावा 'जेएसके: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' में अनुपमा परमेश्वरन, श्रुति रामचंद्रन, दिव्या पिल्लई, बैजू संतोष, कोट्टायम रमेश और शोबी थिलाकन भी हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

JSK जानकी Vs स्टेट ऑफ केरल विवाद JSK जानकी Vs स्टेट ऑफ केरल सीबीएफसी JSK जानकी Vs स्टेट ऑफ केरल न्यूज सुरेश गोपी JSK जानकी Vs स्टेट ऑफ केरल विवाद JSK Title Cbfc JSK Film Title Cbfc

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Indus Water Treaty: एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान, बनकर तैयार हो गया मास्टर प्लानIndus Water Treaty: एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान, बनकर तैयार हो गया मास्टर प्लानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर की रैली में पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान भारतियों के खून से खेलेगा तो पाकिस्तान को भारत का पानी भी नहीं मिलेगा.
Read more »

राहुल गांधी बोले- बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज में लापरवाही बेहद शर्मनाकराहुल गांधी बोले- बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज में लापरवाही बेहद शर्मनाकराहुल गांधी ने रेप पीड़िता की मौत पर कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Read more »

सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर 3 गाने रिलीज: तीनों गीत कर रहे ट्रेंड, पिता बोले- जिन गानों से मैंने रोका, वही...सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर 3 गाने रिलीज: तीनों गीत कर रहे ट्रेंड, पिता बोले- जिन गानों से मैंने रोका, वही...पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) को 32वां बर्थ-डे है। इस मौके पर सिद्धू के 3 गीतों का एपिसोड (EP) 'मूसे प्रिंट' नाम से रिलीज होने जा रहा है।
Read more »

असंवेदनशील... गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा था- दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकताअसंवेदनशील... गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा था- दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकताअहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। शाह ने कहा था कि दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकता।
Read more »

हेल्दी स्नैक्स : पाचन में भरोसा, ऊर्जा का स्त्रोत | Healthy Snacks: Gut Feeling, Energy Boostहेल्दी स्नैक्स : पाचन में भरोसा, ऊर्जा का स्त्रोत | Healthy Snacks: Gut Feeling, Energy Boostमिठाई की लालसा को नहीं रोक सकते हैं, पर क्या आप जानते हैं की कुछ स्नैक्स से आपको न सिर्फ एनर्जी मिलेगी बल्कि आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
Read more »

क्‍या ईरान में तख्‍तापलट चाहता है अमेर‍िका? इस सवाल का यूएस डिफेंस चीफ ने क्‍या द‍िया जवाबक्‍या ईरान में तख्‍तापलट चाहता है अमेर‍िका? इस सवाल का यूएस डिफेंस चीफ ने क्‍या द‍िया जवाबअमेरिका ने साफ कहा कि ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों का वहां की मौजूदा सत्ता में बदलाव से किसी तरह का संबंध नहीं है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:26:05