'Gullak 4' Web Series Review: हंसी-मजाक, इमोशन के साथ लौटी मिश्रा परिवार की कहानी

United States News News

'Gullak 4' Web Series Review: हंसी-मजाक, इमोशन के साथ लौटी मिश्रा परिवार की कहानी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

'Gullak 4' Web Series Review: इन दिनों ओटीटी पर लगातार टीवीएफ का जादू देखने को मिल रहा है. 'पंचायत' के तीसरे सीजन का क्रेज अभी कम भी नहीं हुआ है कि सोनी लिव पर वेब सीरीज 'गुल्लक' का चौथा सीजन भी रिलीज हो गया है और जल्द ही 'कोटा फैक्ट्री' का नया गेट भी इसी महीने खुलने वाला है.

पिछले कई दिनों से लगातार मेरे पास लोगों के कॉल आ रहे थे, कोई पूछ रहा था- वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन कब आ रहा है? तो किसी ने पूछा- ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन आ चुका है क्या? इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि ‘गुल्लक 4’ की रिलीज को लेकर लोगों में कितना क्रेज था.

खैर, इसका चौथा सीजन अब रिलीज हो चुका है और सोनी लीव पर इसे देखा भी जा सकता है. वैसे, जब ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आया था, तो कई लोग उदास भी दिखे थे, क्योंकि वो मंगलवार के दिन रिलीज किया गया था और बहुत सारे लोग उसे काम की व्यस्तता की वजह से देख नहीं पा रहे थे, क्योंकि वीकेंड से काफी पहले उसे रिलीज किया गया था. वहीं, ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन बहुत ही अच्छे समय पर रिलीज किया गया है, जिससे लोग बेहद खुश भी हैं कि इस वीकेंड में वह इस सीजन को निपटा देंगे. वैसे, मैं भी इसके चौथे सीजन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड था और जब सीजन 4 का पहला एपिसोड शुरू किया तो ये मेरी उम्मीद पर खरी उतरी. बता दें, ‘गुल्लक’ सीरीज एक मीडिल क्लास फैमिली की पियोर कहानी है, जिसके कोई न कोई एपिसोड में आप खुद को जरूर जोड़ पाएंगे. तो चलिए, आपको बताते हैं कैसा है ‘गुल्लक’ का इस बार का सीजन. मिश्रा परिवार की कहानी में नयापन तो आपको देखने को मिलेगा ही, लेकिन मिश्रा परिवार के चारों सदस्य आपको पहले की तरह ही नजर आएंगे. जब आप चौथा सीजन देखना शुरू करेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप इसके तीसरे सीजन को अभी-अभी खत्म किए हैं और चौथा सीजन देखना शुरू किए हैं. मेरे कहने का मतलब यह है कि इस सीरीज के सभी सीजन को इस तरह से पेश किया गया है कि कहानी में कोई ब्रेक नहीं आता. खैर, चौथे सीजन में संतोष मिश्रा और उनकी पत्नी शांति मिश्रा के दोनों बेटों को बड़े होते हुए दिखाया गया है. मिश्रा जी का बड़ा बेटा आनंद मिश्रा उर्फ अनु की नौकरी लग गई है और वह अब एमआर बन चुका है. वहीं, उनका छोटा बेटा अमन मिश्रा साहित्यों में अपनी रुचि दिखा रहा है, वहीं मिश्रा परिवार पर एक बड़ी संकट आ गई है. दरअसल, नजर निगम वालों ने उन्हें एक नोटिस थमाया है, जो एक कारण बताओ नोटिस है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा नोटिस है? तो चलिए, आपको बता ही देते हैं. नजर निगम का कहना है कि मिश्रा परिवार जिस घर में रह रहा है, वो उनके मैप के आधार पर नहीं बना हुआ है. अब मिश्रा परिवार इस बात से काफी चिंतित है. चौथे सीजन में मस्ती, इमोशन और ड्रामा को एक साथ बहुत ही शानदार तरीके से बुना गया है. मुझे उम्मीद है कि यह वीकेंड आप सभी के लिए शानदार होने वाला है, क्योंकि ‘गुल्लक 4’ की खनखनाहट आपको इस सीरीज को देखने के बाद सोने नहीं देगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Tenzing: एवरेस्ट थ्रिलर 'तेनजिंग' में नजर आएंगे टॉम हिडलस्टन, एपल ने हासिल किए अधिकारTenzing: एवरेस्ट थ्रिलर 'तेनजिंग' में नजर आएंगे टॉम हिडलस्टन, एपल ने हासिल किए अधिकारशेरपा तेनजिंग नोर्गे की 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी तक की यात्रा की सच्ची कहानी जल्द ही फिल्म के जरिए लोगों को देखने को मिलेगी
Read more »

Ground Report : नए मैदान ने बढ़ाई महबूबा की मुसीबत, परिसीमन से बदले मुस्लिम बहुल अनंतनाग-राजौरी सीट के समीकरणGround Report : नए मैदान ने बढ़ाई महबूबा की मुसीबत, परिसीमन से बदले मुस्लिम बहुल अनंतनाग-राजौरी सीट के समीकरणगठबंधन में साथ आने की तमाम कवायदों के बीच पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अब्दुल्ला परिवार की राहें चुनाव में अलग हो गईं।
Read more »

गेंदबाजों के लिए बुरा सपना रहे गौतम गंभीर को पिता के दोस्त की बेटी ने किया था ‘क्लीन बोल्ड’, पूर्व क्रिकेटर ने शादी के लिए रखी थी 1 शर्तक्रिकेट के मैदान पर अपने कौशल के लिए मशहूर गौतम गंभीर की नताशा जैन के साथ उनके प्यार की कहानी बहुत ही रोचक है।
Read more »

Excessive laughter effect: इस कदर हंसा शख्स कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, डॉक्टर की सलाह हुई वायरलExcessive laughter effect: इस कदर हंसा शख्स कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, डॉक्टर की सलाह हुई वायरलHasne se behosh hua Aadmi: कहते हैं हंसने से खून बढ़ता है। दोस्त-यारों के साथ हंसी मजाक से लेकर स्टेंडअप और कॉमेडी शो देखते हुए आप भी खूब हीहीहीही..
Read more »

Hamare Baarah Threats: 'हमारे बारह' की टीम को महाराष्ट्र पुलिस ने दी सुरक्षा, अन्नू कपूर ने सीएम का जताया आभारHamare Baarah Threats: 'हमारे बारह' की टीम को महाराष्ट्र पुलिस ने दी सुरक्षा, अन्नू कपूर ने सीएम का जताया आभारफिल्म ‘हमारे बारह’ ने अपनी कथावस्तु के चलते हाल के दिनों में काफी हलचल मचाई है। एक मुस्लिम परिवार में परिवार नियोजन की वकालत करती नई पीढ़ी की कहानी पर ब
Read more »

Gullak Season 4 Review: हर एक परिवार की कहानी है गुल्लक, मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉसGullak Season 4 Review: हर एक परिवार की कहानी है गुल्लक, मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉसगुल्लक का सीजन 4 सोनी लिव पर स्ट्रीम कर दिया गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर गुल्लक का चौथा सीजन दर्शकों को कैसा लगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:19