'Freedom' पर मचा बवाल! CNG बाइक के नाम को लेकर LML के मालिक ने बजाज को कोर्ट में घसीटा

LML News

'Freedom' पर मचा बवाल! CNG बाइक के नाम को लेकर LML के मालिक ने बजाज को कोर्ट में घसीटा
LML Files Suit Against Bajaj AutoLML Vs Bajaj AutoLML Freedom Bike
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

LML Freedom को पहली बार साल 2002 में लॉन्च किया गया था. ये बाइक अपने दौर में खूब मशहूर रही है. अब LML की मूल कंपनी एसजी कॉरपोरेट और बजाज ऑटो के बीच कानूनी जंग छिड़ती नज़र आ रही है. एसजी कॉरपोरेट ने बजाज ऑटो को सीएनजी बाइक के लिए 'Freedom' नाम के इस्तेमाल के लिए कोर्ट में घसीटा है.

LML vs Bajaj Auto: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने हाल ही में घरेलू बाजार में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक के तौर पर Bajaj Freedom 125 को लॉन्च किया था. बाजार में आते ही इस मोटरसाइकिल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

डुअल-फ्यूल टेक्नोलॉजी वाली ये अपनी तरह की दुनिया की पहली बाइक है. लेकिन अब इस बाइक के नाम को लेकर LML की मूल कंपनी एसजी कॉरपोरेट और बजाज ऑटो के बीच कानूनी जंग छिड़ गई है. एसजी कॉरपोरेट ने बजाज ऑटो को इस मामले में कोर्ट में घसीटा है. क्या है मामला:LML की मूल कंपनी एसजी कॉरपोरेट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है, जिसमें बजाज ऑटो पर ट्रेडमार्क "Freedom" के अनधिकृत उपयोग का आरोप लगाया गया है. यह मुकदमा ऐसे समय में दायर किया गया है जब बजाज फ्रीडम अपनी ख़ास टेक्नोलॉजी को लेकर दुनिया भर में मशहूर हो रहा है. हालांकि, एसजी कॉरपोरेट मोबिलिटी का तर्क है कि बजाज द्वारा "फ्रीडम" नाम का उपयोग ट्रेडमार्क के उसके अधिकारों का उल्लंघन करता है, जिसका इस्तेमाल मूल रूप से एलएमएल ने 2002 में लॉन्च की गई अपनी लोकप्रिय "फ्रीडम" मोटरबाइक के लिए किया था. एलएमएल फ्रीडम अपनी मजबूती और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर था. यह नाम आज भी इंडियन बायर्स के बीच खासा लोकप्रिय है.एसजी कॉरपोरेट मोबिलिटी का दावा है कि बजाज द्वारा इस नाम का इस्तेमाल उसके इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन करता है. ये एलएमएल फ्रीडम ब्रांड की मशहूरियत को भी कमजोर करता है. ऐसे में फ्रीडम नाम को लेकर शुरू हुई ये कानूनी लड़ाई Bajaj Freedom CNG के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है. Advertisementक्या कहती है कंपनी:एसजी कॉर्पोरेट मोबिलिटी ने अपने बयान में कहा कि, साल 2022 में कंपनी ने Saera Electric Auto के साथ अपने स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन का ऐलान किया था. जो भारत में हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों का निर्माण करती थी. एसजी कॉर्पोरेट मोबिलिटी हरियाणा के बावल में Saera Electric Auto के मैन्युफैक्चरिंग प्लाइंट का उपयोग करके टू-व्हीलर इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी जल्द ही बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर LML Star भी लॉन्च करने जा रही है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

LML Files Suit Against Bajaj Auto LML Vs Bajaj Auto LML Freedom Bike LML Freedom India Bajaj Freedom 125 Bajaj Freedom CNG

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SC: 'व्यक्तिगत रूप से सिफारिशों पर पुनर्विचार नहीं कर सकते चीफ जस्टिस'; हाईकोर्ट कॉलेजियम को दिया यह निर्देशSC: 'व्यक्तिगत रूप से सिफारिशों पर पुनर्विचार नहीं कर सकते चीफ जस्टिस'; हाईकोर्ट कॉलेजियम को दिया यह निर्देशसुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट कॉलेजियम को उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए जिला एवं सत्र अदालत के दो वरिष्ठ न्यायाधीशों के नाम पर फिर से विचार करने को कहा है।
Read more »

Kota Suicide Case में Madan Dilawar के Statement पर मचा सियासी बवाल | Kota NewsKota Suicide Case में Madan Dilawar के Statement पर मचा सियासी बवाल | Kota NewsKota Suicide Case में Madan Dilawar के Statement पर मचा सियासी बवाल | Kota News | Viral Video
Read more »

UP में 69000 शिक्षक भर्ती केस में नई लिस्ट पर 'सुप्रीम' रोक, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- हाईकोर्ट का आदेश.....UP में 69000 शिक्षक भर्ती केस में नई लिस्ट पर 'सुप्रीम' रोक, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- हाईकोर्ट का आदेश.....UP Teacher Bharti: यूपी में शिक्षक भर्ती मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादा हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.
Read more »

इंदौर के चर्चित बल्ला कांड में निगम अधिकारी का यू टर्न, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत 9 लोगों को कोर्ट ने किया दोषमुक्तइंदौर के चर्चित बल्ला कांड में निगम अधिकारी का यू टर्न, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत 9 लोगों को कोर्ट ने किया दोषमुक्तIndore Breaking: इंदौर के चर्चित बल्ला कांड पर कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ 9 आरोपियों को बरी कर दिया है।
Read more »

MCD में स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टीMCD में स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टीआम आदमी पार्टी ने MCD में स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
Read more »

नकली खजाना और ठगी का जाल...,62 साल का मास्टरमाइंड चला रहा था गिरोह, पकड़ा गया रंगे हाथनकली खजाना और ठगी का जाल...,62 साल का मास्टरमाइंड चला रहा था गिरोह, पकड़ा गया रंगे हाथतमिल नाडु के थिरुवनमलाई में सेंगम के पास खजाने के नाम पर नकली सोने के सिक्के 36 लाख में बेचने की कोशिश करते एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:23:09