Delhi blast: दिल्ली लाल किले के पास जब धमाका हुआ, किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिंदगी के इतने चेहरे एक पल में खामोश हो जाएंगे. उन्हीं चेहरों में से एक अमर कटारिया का भी चेहरा था. दवाओं का कारोबारी, पिता का गर्व, तीन साल के बेटे का हीरो और दोस्तों की महफिल की जान अमर अपने पीछे ऐसी खामोशी छोड़ गया है, जो जिंदगी भर बोलती रहेगी.
घूमने और बाइकिंग के शौकीन 34 साल के अमर कटारिया भी सोमवार शाम हुए धमाके का शिकार हो गए. चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस में दवाओं के कारोबारी अमर का चार साल पहले विवाह हुआ और तीन साल पहले बेटा है, जिसे पता ही नहीं कि उसकी जिंदगी में क्या धमाका हो गया? दोस्तों के बीच महफिल की जान, हंसमुख और जिंदादिल! दोस्त याद करके फफक पड़ते हैं.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंपिता जगदीश कटारिया ने भरी आंख, दिल और गले से बताया कि अस्पताल से तड़के फोन आया कि बाजुओं पर बने टैटू 'मॉम माय फर्स्ट लव' और 'डैड माय स्ट्रेंथ' और 'कृति' लिखा है. वो आपका क्या लगता है?फोन के उस पार पिता की सांसें थम गईं. गले से आवाज नहीं निकली, सिर्फ आंसुओं में डूबी एक हामी भर पाई- हां, वही मेरा अमर है…''बस, फिर घर में कोहराम मच गया. मां ने सिर पीट लिया, बहन बेहोश सी हो गई, और बहू ने बेटे को सीने से चिपका लिया. दरअसल, अमर को भी सोमवार रात पिता जगदीश कटारिया, मां, पत्नी और बेटे के साथ डिनर पर जाना था. पिता से बात हो गई कि रास्ते में उसे पिक कर लिया जाए. फिर सब साथ चलेंगे. लेकिन अमर पहले ही ऐसी यात्रा पर निकल गया, जहां से कोई लौट कर नहीं आता. घर वाले सुनी पथराई आंखों से इंतजार ही करते रह गए. Advertisement सारी रात बेटे को देखने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे. किसी ने घुसने तक नहीं दिया. आधी रात के बाद तक वीआईपी और आला पुलिस अधिकारी अस्पताल और मौका ए वारदात का दौरा करते रहे. तड़के चार बजे के बाद बेटे का शव देख पाए. पूरे बदन पर कोई ज़ख्म नहीं. बस गर्दन के पीछे गहरा जख्म था. जैसे किसी ने जिंदगी की डोर वहीं से काट दी हो. अब मां, बाप बहन और चार साल पहले दुल्हन बनकर घर में आई बहू के आगे अंधेरा है. तीन साल के मासूम को भी क्या पता कि सबकी जिंदगी ऐसी अंधेरी सुरंग में घुस गई है, जहां रोशनी दूर-दूर तक नहीं दिखती.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Chandni Chowk Blast Victim Amar Kataria Death Delhi Bhagirath Palace Blast Tattoo Identification Tragedy Delhi Terror Attack Victim Mom My First Love Tattoo Dad My Strength Tattoo Jagdish Kataria Father Medicine Trader Died 3 Year Old Son Unaware Heartbreaking Tragedy Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अम्मा-अब्बू, मुझे माफ करना, आपके सपने पूरे नहीं कर पाया: 21 साल के NEET एस्पिरेंट का सुसाइड; 10 सालों में...Mom and Dad, I'm sorry I couldn't fulfill your dreams 21 years old NEET Aspirant Commits Suicide in Hostel
Read more »
Delhi Blast Case: Astrologers Pahalgam-2 Prediction Goes Viral; Claims Operation Sindoor-2 To Happen In...After a deadly car blast near Delhi’s Red Fort killed eight, astrologer Prashanth Kini’s August prediction about “Pahalgam-2” resurfaced. Kini termed the explosion a terrorist attack, while police registered a UAPA case against those involved
Read more »
जम्मू यूनिवर्सिटी से MBBS..जनरल सर्जरी में MS, कौन है उमर का दोस्त डॉ. सज्जाद अहमद मल्ला?Delhi Blast News: दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद जांच एजेंसियों की जांच तेज हो गई है। मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर के दोस्त डॉक्टर सज्जाद को हिरासत में लिा गया है।
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस: कार में मौजूद डॉ. उमर ने दोपहर 3.10 से शाम 6.22 तक क्या किया?Delhi Red Fort Metro Station Car Blast Update जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध, डॉ.
Read more »
Delhi Blast News: अमोनियम नाइट्रेट ऑयल क्या होता है जिसका दिल्ली ब्लास्ट में हुआ इस्तेमाललाल किले के पास सोमवार शाम हुए तेज धमाके में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया, शुरुआती जांच के अनुसार उनमें अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल और डिटोनेटर शामिल थे। आइए जानते हैं यह क्या होता है?
Read more »
Delhi Blast: दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के युवक दिनेश की मौत, गांव में पसरा मातमदिल्ली में हुए धमाके में श्रावस्ती के दिनेश कुमार की मौत हो गई, जिससे उनके गांव में मातम पसर गया है। दिनेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग संवेदना व्यक्त कर रहे...
Read more »
