'Chhota Bheem' Movie Review: बच्चों के लिए परफेक्ट है अनुपम खेर की 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान'

Chhota Bheem Movie Review News

'Chhota Bheem' Movie Review: बच्चों के लिए परफेक्ट है अनुपम खेर की 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान'
Chhota Bheem Movie RatingChhota Bheem ReviewChhota Bheem Rating
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

Chhota Bheem Movie Review: एक तरफ बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, तो दूसरी तरफ सिनेमाघरों में 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ द डैमयान' रिलीज हो गई है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने का सही समय ढूंढा है. बच्चों के साथ इस फिल्म को पैरेंट्स भी एन्जॉय कर सकते हैं.

गर्मी की छुट्टियों के साथ ही फिल्ममेकर राजीव चिलका बच्चों के लिए एक परफेक्ट फिल्म लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ द डैमयान’. बच्चों के बीच छोटा भीम का किरदार शुरू से ही पसंदीदा रहा है, जिसे वह बड़े पर्दे पर देख बेहद खुश होने वाले हैं.

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे, संजय बिश्नोई और यज्ञ भसीन ने अपने शानदार प्रदर्शन से फिल्म में चार चांद लगाने का काम किया है. फिल्म की कहानी सांपों का दुष्ट राक्षस सरदार दमयान से शुरू होती है, जिसे 1000 साल पहले जमीन के नीचे गुरु संभू के एक श्रॉप के जरिए दबा दिया गया था और अब वह वापस आ गया है. उसका मकसद दुनिया के साभी इंसानों को सांप में तबदील करना है. वहीं, दूसरी ओर भीम के रूप में यज्ञ भसीन की एंट्री एक बर्फीले पहाड़ी पर भेड़ियों के एक झुंड से लड़ते हुए होती है, जिसकी वीरता की कहानी उसके गांव ढोलकपुर में काफी मशहूर है. दरअसल, 1000 साल पहले दमयान अमर होते-होते रह गया था, क्योंकि उस दौरान गुरू संभू अपने साथियों के साथ दमयान को अमर होने से रोक दिए थे और अपनी जान गंवाते हुए उसे पूरे सोनापुर के साथ धरती के नीचे दबा देते हैं. अब जब दमयान आजाद हो चुका है तो उसे अमर होना है और उसे एक वीर इंसान की तलाश है, जिसकी आहूती देने के बाद, वह अमर हो जाएगा और हर इंसान को सांप बना देगा. इसके लिए वह अपने साथियों स्कंदी और तक्षिका को ढोलकपुर के राजा इंद्रवर्मा के पास भेजता है, और कहता है कि वे राजा को सोनापुर के बारे में बताएं, ताकि राजा अपने राज्य के सबसे वीर इंसान को लेकर इसकी खोज में निकल पड़े और होता भी कुछ ऐसा ही है. भीम के वापस लौटते ही राजा उन्हें अपने पास बुलाते हैं और सोनापुर की खोज में लगा देते हैं और भीम अपने दोस्तों ढोलू भोलू, चुटकी, जग्गू और राजू के सात सोनापुर की खोज पर निकल पड़ता है. इसके बाद, सभी की मुलाकात दमयान से होती है और तब भीस को पता चलता है कि दमयान अनर होना चाहता है और सभी इंसान को सांप बनाना चाहता है. दुनिया को दमयान से बचाने के लिए भीम अपने दोस्तों के साथ अपने गुरू की मदद से 1000 साल पहले पहुंच जाता है, फिर उसके बाद क्या होता है इसके लिए आपको सिनेमाघर जाकर पूरी फिल्म देखनी पड़ेगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो राजिव चिलका के निर्देशन में बनी यह फिल्म बच्चों के लिए परफेक्ट है. फिल्म में एनिमेशन का कामक बच्चों के लिए हिलाज से काफी अच्छा है. फिल्म की कहानी भी बच्चों को बेहद पसंद आने वाली है. अभिनय की बात करें तो फिल्म में अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे, संजय बिश्नोई और यज्ञ भसीन के अलावा आपको सभी की एक्टिंग भी काफी पसंद आएगी. पूरी फिल्म में बच्चे खुश नजर आएंगे. वहीं, संगीत की बात करें तो शान, सुखविंदर सिंह, अमित मिश्रा और राघव सच्चर अपनी-अपनी आवाजों से भी आपका दिल जीत लेंगे, तो बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों के बीच राजिव चिलका की यह फिल्म एक बड़ा तोहफा है. मेरी ओर से फिल्म को 3 स्टार.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Chhota Bheem Movie Rating Chhota Bheem Review Chhota Bheem Rating Chhota Bheem And The Curse Of Damyaan Full Movie छोटा भीम मूवी रिव्यू छोटा भीम मूवी रेटिंग छोटा भीम रिव्यू छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गर्मी के लिए परफेक्ट है ये डेस्टिनेशन, बच्चों से लेकर बूढ़े तक करेंगे एंजॉयगर्मी के लिए परफेक्ट है ये डेस्टिनेशन, बच्चों से लेकर बूढ़े तक करेंगे एंजॉयगर्मी के लिए परफेक्ट है ये डेस्टिनेशन, बच्चों से लेकर बूढ़े तक करेंगे एंजॉय
Read more »

एक्टिंग इंस्टीट्यूट को दुकान बताने वालीं रत्ना पाठक को अनुपम खेर ने लिया आड़े हाथ, बोले- क्या वे NSD को भी ऐसा कहेंगी?एक्टिंग इंस्टीट्यूट को दुकान बताने वालीं रत्ना पाठक को अनुपम खेर ने लिया आड़े हाथ, बोले- क्या वे NSD को भी ऐसा कहेंगी?Anupam Kher: अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भारत में एक्टिंग इंस्टीट्यूट पर रत्ना पाठक शाह के विचारों की जमकर आलोचना की.
Read more »

बड़े पर्दे पर आ रहा है छोटा भीम, ट्रेलर लॉन्च पर फराह खान संग नजर आई पूरी टीम; छा गए नन्हे कलाकारबड़े पर्दे पर आ रहा है छोटा भीम, ट्रेलर लॉन्च पर फराह खान संग नजर आई पूरी टीम; छा गए नन्हे कलाकारChhota Bheem And The Curse Of Damyaan Trailer Launch: फराह खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है.
Read more »

अनुपम खेर की लाइव एक्शन फिल्म छोटा भीम का ट्रेलर आउट, रोमांचक सफर पर निकले छोटे उस्तादअनुपम खेर की लाइव एक्शन फिल्म छोटा भीम का ट्रेलर आउट, रोमांचक सफर पर निकले छोटे उस्तादChhota Bheem Trailer: राजीव चिलका द्वारा निर्देशित छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान पहली बार 2012 में रिलीज हुई थी, जो अब बड़े पर्दे पर लाइल एक्शन के साथ लौट रही है. हाल ही में फिल्म का रोमांच से भरा ट्रेलर जारी हो चुका है.
Read more »

पांचवीं में पढ़ते थे अनुपम खेर, जब पहली बार थामी थी गदा, मिला था हनुमान जी की सेना में वानर का रोलपांचवीं में पढ़ते थे अनुपम खेर, जब पहली बार थामी थी गदा, मिला था हनुमान जी की सेना में वानर का रोलहिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर अनुपम खेर Anupam Kher मौजूदा समय में फिल्म छोटा भीम Chhota Bheem को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी में वह गुरू शंभू का रोल अदा कर रहे हैं। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान अनुपम ने बचपन की एक पुरानी याद को ताजा किया है और बताया है कि किस तरह से उन्हें हनुमान जी वानर सेना का रोल मिला...
Read more »

मूवी रिव्यू: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयानमूवी रिव्यू: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयानNavbharat Times
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:36:55