'AI से नौकरियां पैदा होंगी, सपना देख रहे हैं आप?', AI सुनामी जैसा, भारत के लिए भी डबल खतरा

AI Tsunami For Jobs News

'AI से नौकरियां पैदा होंगी, सपना देख रहे हैं आप?', AI सुनामी जैसा, भारत के लिए भी डबल खतरा
White Collar Job CutsArtificial Intelligence ImpactAI Layoffs 2026

AI जितना अधिक स्मार्ट होता जाएगा, उतनी ही अधिक नौकरियां यह खत्म कर सकता है. इसलिए सरकार और कंपनियों को अपनी रणनीति में बदलाव करनी होगी. खासकर आईटी सेक्टर्स के लिए AI एक बड़ी चुनौती है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगा है. इसका प्रभाव सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक नौकरी बाजार को झकझोरने लगा है. तमाम रिपोर्ट्स में चेतावनी दी जा रही है कि AI व्हाइट-कॉलर नौकरियों के लिए सुनामी साबित हो सकती है.

और पढ़ेंदरअसल, पिछले कुछ दिनों से टेक्नोलॉजीज स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिससे शेयर बाजार पर भी दबाव बढ़ गया है. इस बीच Citrini Research के सह-लेखक अलाप शाह का कहना है कि AI की वजह से इकोनॉमी को तगड़ी चोट पहुंचने वाली है. खासकर अमेरिका जैसे देश के लिए बड़ा खतरा है, क्योंकि टेक सेक्टर में ये देश अग्रणी है. ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वक्त कम है, लेकिन अगर सरकार चाहे तो बड़े पैमाने पर नौकरियों के विस्थापन से होने वाले आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके. उन्होंने कहा कि 'AI जितना अधिक स्मार्ट होता जाएगा, उतनी ही अधिक नौकरियां यह खत्म कर सकता है.'ऑटोमेशन और जनरेटिव AI टूल्स के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के चलते कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या घटा सकती हैं. इसी बीच AI से भारी मुनाफा कमाने वाली कंपनियों पर 'विंडफॉल टैक्स' लगाने की मांग भी उठने लगी है, ताकि प्रभावित कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और री-स्किलिंग की सुविधा हो सके. Advertisement सबसे ज्यादा अमेरिका पर संकट इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का कहना है कि AI टेक्नोलॉजी वैश्विक लेबर मार्केट पर सुनामी की तरह असर डाल सकती है. AI आने वाले वर्षों में जॉब मार्केट को पूरी तरह से बदल सकता है. इससे ग्लोबली 40% तक नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. जबकि विकसित देशों में यह आंकड़ा 60% तक हो सकता है. उनका कहना है कि जहां AI कुछ नौकरियों को बेहतर बना सकता है या उनमें मदद कर सकता है, वहीं कई मिडिल-इनकम वाली नौकरियां और खासकर एंट्री-लेवल जॉब खतरे में हैं.जिसमें डिसीजन मेकर, डेटा प्रोसेसिंग और ग्राहक सेवा शामिल हैं. Citrini Research की मानें तो जैसे-जैसे कंपनियां AI को अपनाती जाएंगी, वे कर्मचारियों के ऊपर खर्च कम कर सकती हैं, जिससे न सिर्फ नौकरियां कम होंगी, बल्कि उपभोक्ता खर्च भी घट सकता है. ऐसे में अगर कंपनियां और सरकारें पहले से ही इस बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं रहीं, तो रोजगार बाजार में बड़े स्तर पर छंटनी का जोखिम भी बढ़ सकता है.एक्सपर्ट्स का मानना है कि तकनीक की इस रफ्तार के बीच सरकारों, कंपनियों और नीति-निर्माताओं को पहले से योजना बनानी होगी. केवल नई नौकरी बनाने पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें ट्रेनिंग और खासकर स्कूलिंग लेवल पर बदलाव की जरूरत है. Advertisement AI से अतिरिक्त कमाई पर टैक्स लगाए सरकार अलाप शाह का कहना है कि सरकारों को AI अपनाने से होने वाले अतिरिक्त या असाधारण मुनाफे पर टैक्स लगाने पर विचार करना चाहिए. उनकी दलील है कि अगर कंपनियां कर्मचारियों की जगह AI का इस्तेमाल करके लागत घटाती हैं, तो इससे उपभोक्ता खर्च घट सकता है. अमेरिका जैसी अर्थव्यवस्थाओं में उपभोक्ता खर्च GDP का बड़ा हिस्सा है, इसलिए रोजगार में गिरावट का असर पूरे सिस्टम पर पड़ सकता है. उन्होंने साफ किया कि यह तकनीक पर टैक्स लगाने की बात नहीं है. प्रस्ताव यह है कि AI से होने वाले अतिरिक्त कॉरपोरेट मुनाफे का कुछ हिस्सा वापस अर्थव्यवस्था में लाया जाए, ताकि नौकरी गंवाने वालों की आय का सहारा बन सके.भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ी चुनौतीवहीं संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और सीईओ विनीत नायर ने चेतावनी दी है कि यह मान लेना गलत होगा कि एआई खुद ही रोजगार सृजित करेगा, खासकर भारत के आईटी सेक्टर में ऐसा नहीं होने वाला है.AI इंडिया समिट में नायर ने कहा कि अगर आप मानते हैं कि भारतीय आईटी कंपनियां AI की वजह से खुद रोजगार सृजित करेंगी तो आप एक सपना देख रहे हैं. उन्होंने तर्क दिया कि रोजगार सृजन बड़े पैमाने पर उद्यमिता पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि इस माहौल में रोजगार कैसे पैदा करें? तो इसका जवाब है कि रोजगार बड़े पैमाने पर स्टार्टअप से ही आएगा. हम ऐसे नए लोगों का समूह कैसे तैयार करें जो नई तकनीकों के बजाय नई समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रहे हों, और अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो हम सफल होंगे. Advertisement नायर ने एआई क्षमता और डेटा अधिकार को लेकर भी चिंता जताई. भारत में हम कभी भी उत्पाद विकसित नहीं करते हैं, इसलिए हमारे पास विश्व स्तरीय एसएलएम और एलएलएम नहीं हैं. उन्होंने आगाह किया कि घरेलू एआई क्षमता के निर्माण के लिए प्रोत्साहन के बिना भारत को अगले दशक के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक लाभ खोने का खतरा है.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

White Collar Job Cuts Artificial Intelligence Impact AI Layoffs 2026 AI Windfall Tax Demand IMF Warning On AI Global Job Market Crisis Automation And Employment

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जब भारत पर टिकी दुनिया की निगाहें तब यूथ कांग्रेस ने देश को पहुंचाई ठेस, AI समिट में प्रदर्शन पर भड़के 160 शिक्षाविदजब भारत पर टिकी दुनिया की निगाहें तब यूथ कांग्रेस ने देश को पहुंचाई ठेस, AI समिट में प्रदर्शन पर भड़के 160 शिक्षाविदइंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस की ओर से हुए शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर देश के 160 शिक्षाविदों ने आपत्ति जताई है।
Read more »

AI इंजीनियर की बढ़ी मांग: जानें कैसे बनाएं करियर और कितनी मिलती है सैलरीAI इंजीनियर की बढ़ी मांग: जानें कैसे बनाएं करियर और कितनी मिलती है सैलरीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग के कारण AI इंजीनियरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां उपलब्ध हैं, और अच्छी सैलरी भी मिल रही है। इस खबर में AI इंजीनियर बनने के तरीके, उनके कार्य और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई है।
Read more »

277 हस्तियों ने कहा- शर्टलेस प्रदर्शन राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ: इनमें पूर्व हाईकोर्ट जज, पूर्व राजदूत, सेना...277 हस्तियों ने कहा- शर्टलेस प्रदर्शन राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ: इनमें पूर्व हाईकोर्ट जज, पूर्व राजदूत, सेना...277 prominent Indians, including ex-judges and retired officers, condemn IYCs shirtless protest at AI Impact Summit. Follow Latest Updates.
Read more »

सैमसंग का एनुअल इवेंट 'गैलेक्सी अनपैक्ड' आज: टाइटेनियम बॉडी के साथ आएंगे S26 स्मार्टफोन्स, अल्ट्रा में मिले...सैमसंग का एनुअल इवेंट 'गैलेक्सी अनपैक्ड' आज: टाइटेनियम बॉडी के साथ आएंगे S26 स्मार्टफोन्स, अल्ट्रा में मिले...Samsung Galaxy S26 launch details, titanium body, 200MP AI camera. Follow Latest Updates.
Read more »

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: प्राइवेसी डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: प्राइवेसी डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथSamsung ने Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया, जिसमें दुनिया का पहला मोबाइल प्राइवेसी डिस्प्ले, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और उन्नत AI फीचर्स हैं। कीमत, स्पेसिफिकेशंस और खासियतों की विस्तृत जानकारी यहां देखें।
Read more »

यूपी में 'स्मार्ट गवर्नेंस’ के लिए अब AI तय करेगा शासन की रफ्तार, विभागों से मांगी गई कार्ययोजनायूपी में 'स्मार्ट गवर्नेंस’ के लिए अब AI तय करेगा शासन की रफ्तार, विभागों से मांगी गई कार्ययोजनाउत्तर प्रदेश सरकार 'स्मार्ट गवर्नेंस' की दिशा में कदम बढ़ा रही है। फाइलों की धीमी गति को तेज करने और पारंपरिक निगरानी की जगह AI-आधारित समाधान लागू करने की तैयारी है।
Read more »



Render Time: 2026-05-07 08:00:06