'60 लोगों से भरे कमरे...' मुंबई आने पर ऐसी थी तृप्ति की हालत, रिश्तेदारों ने कसे थे ताने, 1 रोल से की बोलती...

Tripti Dimri News

'60 लोगों से भरे कमरे...' मुंबई आने पर ऐसी थी तृप्ति की हालत, रिश्तेदारों ने कसे थे ताने, 1 रोल से की बोलती...
Tripti Dimri AgeTripti Dimri FilmTripti Dimri Laila Majnu
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

तृप्ति डिमरी 'एनिमल' में मात्र 20 मिनट का रोल निभाया और रातों रात स्टार बन गईं. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की. उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब वह मुंबई आईं थीं, तो रिश्तेदार ताने मारते थे. बिगड़ने और गलत संगत में पड़ने की फब्तियां कसते थे.

मुंबई. ‘लैला मजनू’ से बॉलीवुड डेब्यू करने तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ से पॉपुलैरिटी हासिल की. ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस को ‘एनिमल’ ने रातों रात स्टार बना दिया.

इसके बाद उनके पास फिल्मों की झड़ी लग गई है. हाल में रिलीज हुई उनके ‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई. उन्होंने ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है और अब उनकी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. तृप्ति के पास कई और प्रोजेक्ट के हैं. इस मुकाम तक पहुंचना तृप्ति के लिए आसान नहीं रहा है. तृप्ति डिमरी ने खुलासा किया कि उनके रिश्तेदार भी उनके फिल्म इंडस्ट्री में आने के फैसले को लेकर संशय में थे और अक्सर उनकी पसंद पर सवाल उठाते थे. हाल ही में, कैटरीना कैफ के के ब्यूटी यूट्यूब चैनल पर, उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि वह उत्तराखंड से हैं, लेकिन दिल्ली में पली-बढ़ी हैं, जहां उनका परिवार अभी भी रहता है. तृप्ति डिमरी 50-60 से ज्यादा लोगों से भरे कमरे में ऑडिशन दिया तृप्ति डिमरी ने यह भी बताया कि मुंबई आना उनके लिए कठिन था. तृप्ति ने कहा, “मैं उत्तराखंड से हूं, लेकिन मेरा जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ, इसलिए मेरे माता-पिता और परिवार दिल्ली में हैं. जब मैं मुंबई आई, तो मेरे लिए हर दिन एक कमरे में 50-60 से ज्यादा लोगों से भरे कमरे में ऑडिशन देना मुश्किल था. समाज में और मेरे परिवार में भी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने मेरे माता-पिता को बुरी बातें कहीं.” रिश्तेदारों ने तृप्ति डिमरी को मारे ताने तृप्ति डिमरी ने आगे कहा, “जैसे कि ‘आपने अपनी बेटी को इस पेशे में क्यों भेजा है? वह बिगड़ जाएगी; वह गलत लोगों के साथ घूमेगी, वह अपने लिए गलत चुनाव करेगी, कोई भी उससे शादी नहीं करना चाहेगा, वह अभी शादी नहीं करेगी’.” उन्होंने कहा कि एक समय में तो वह काफी कन्फ्यूज हो गई थीं और उम्मीद खो बैठी थीं. खासकर तब जब वह सुबह उठती थी और उनके पास कोई काम नहीं था. ‘लैला मजनू’ से की बोलती बंद तृप्ति डिमरी ने कहा कि उन्होंने दृढ़ संकल्प लिया था कि वह बिना सक्सेस के मां-बाप के पास वापिस नहीं जाएंगी. वह उन्हें नहीं कह सकती थीं, वह नहीं कर पाईं. उन्होंने बताया जब उन्हें ‘लैला मजनू’ मिली, तो पेरेंट्स खुश हुए और उन्हें गर्व हुआ. इसके बाद उनके रिश्तेदारों ने बोलना बंद कर दिया. ‘लैला मजनू’ हाल में ही दोबारा से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Tripti Dimri Age Tripti Dimri Film Tripti Dimri Laila Majnu Tripti Dimri Struggle Tripti Dimri Films Tripti Dimri Video Tripti Dimri Animal Tripti Dimri

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Nostradamus Predictions: सच हुई तो 2035 में इस्लाम का होगा अंत, मुस्लिम बनेगा मुस्लिम का दुश्मनNostradamus Predictions: सच हुई तो 2035 में इस्लाम का होगा अंत, मुस्लिम बनेगा मुस्लिम का दुश्मनNostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने सदियों से लोगों को चौंकाया है. उन्होने एक ऐसी भविष्यवाणी की थी जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.
Read more »

बांग्लादेश में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, करीब 60 लाख लोग प्रभावितबांग्लादेश में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, करीब 60 लाख लोग प्रभावितबांग्लादेश में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, करीब 60 लाख लोग प्रभावित
Read more »

उत्तर कोरिया ने लगातार पांचवें दिन दक्षिण कोरिया की ओर छोड़े कचरे से भरे गुब्बारेउत्तर कोरिया ने लगातार पांचवें दिन दक्षिण कोरिया की ओर छोड़े कचरे से भरे गुब्बारेउत्तर कोरिया ने लगातार पांचवें दिन दक्षिण कोरिया की ओर छोड़े कचरे से भरे गुब्बारे
Read more »

PDP की कहानी: कांग्रेस से अलग हो मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बनाई पीडीपी, अब परिवार की तीसरी पीढ़ी है मैदान मेंPDP की कहानी: कांग्रेस से अलग हो मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बनाई पीडीपी, अब परिवार की तीसरी पीढ़ी है मैदान मेंJammu kashmir Assembly Election: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना 1999 में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने की थी। कांग्रेस से अलग होकर सईद ने पीडीपी की शुरुआत की थी।
Read more »

PM मोदी की ये तस्‍वीर नहीं देखी होगी, राहुल की US यात्रा से कनेक्‍शन!PM मोदी की ये तस्‍वीर नहीं देखी होगी, राहुल की US यात्रा से कनेक्‍शन!Narendra Modi की 1993 की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो उनके किसी सार्वजनिक पद पर आने से पहले ली गई थी.
Read more »

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग कीदक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग कीदक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:49:51