'532 का एनकाउंटर, 2700 का सरेंडर', 2 सालों में सुरक्षाबल के जवानों ने इन माओवादी लीडरों को ठोका

Anti-Naxal Operations News

'532 का एनकाउंटर, 2700 का सरेंडर', 2 सालों में सुरक्षाबल के जवानों ने इन माओवादी लीडरों को ठोका
Chhattisgarh NewsNaxalismVijay Sharma
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Anti Naxal Operations: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। दो साल में 532 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षाबल के जवान नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चला रहा है। राज्य उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा ने अपने दो साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने नक्सली विरोधी अभियान में मारे गए, सरेंडर करने वाले माओवादियों की जानकारी दी। डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जनवरी 2024 से अब तक 532 नक्सली मारे गए हैं। 2004 गिरफ्तार किए गए हैं और 2,700 माओवादियों ने सरेंडर किया है। विजय शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार 31 मार्च तक माओवादी समस्या का अंत करने के लिए कटिबद्ध है। नक्सलवाद का सफाया होगाउन्होंने कहा, ‘‘ नक्सलवाद के खिलाफ सरकार का संकल्प स्पष्ट है। हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं ताकि 31 मार्च, 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूर्ण सफाया हो जाए।’’ विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जनवरी 2024 से अब तक एके-47 राइफल, इंसास राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल, लाइट मशीन गन, मोर्टार और पिस्तौल समेत लगभग 1,100 हथियार बरामद किए हैं।कितने टॉप लीडरों का एनकाउंटर हुआउन्होंने कहा, ‘‘माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के छह सदस्य मारे गए हैं, जबकि दो ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस दौरान विशेष क्षेत्रीय समितियों के 17 सदस्य मारे गए, सात ने आत्मसमर्पण किया और एक को गिरफ्तार किया गया।’’ विजय शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार किये जाने वाले माओवादियों से अधिक हो जाएगी। उन्होंने मौजूदा रुझान को संतोषजनक बताया।सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिल रही ट्रेनिंगगृहमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में सात पुनर्वास केंद्र चल रहे हैं। अब तक, इन केंद्रों में 410 महिलाओं समेत लगभग 1,700 पूर्व नक्सलियों ने विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, जबकि 232 वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को मोबाइल फोन समेत स्वागत किट प्रदान की जाती है ताकि वे समाज से दोबारा जुड़ सकें।’’विजय शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड तैयार किए जा रहे हैं तथा उनकी रायपुर यात्रा आयोजित की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जगदलपुर, सरायपाली और पड़ोसी राज्यों के रेडियो स्टेशनों के माध्यम से आत्मसमर्पण की अपील प्रसारित की जा रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा विकासउन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचाना है, जिसमें स्कूलों, बिजली, पीने के पानी, अस्पतालों और आंगनवाड़ियों की सुलभता शामिल है और यह सुनिश्चित करना है कि संविधान को क्षेत्र के हर कोने में लागू किया जाए।.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षाबल के जवान नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चला रहा है। राज्य उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा ने अपने दो साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने नक्सली विरोधी अभियान में मारे गए, सरेंडर करने वाले माओवादियों की जानकारी दी। डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जनवरी 2024 से अब तक 532 नक्सली मारे गए हैं। 2004 गिरफ्तार किए गए हैं और 2,700 माओवादियों ने सरेंडर किया है। विजय शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार 31 मार्च तक माओवादी समस्या का अंत करने के लिए कटिबद्ध है।नक्सलवाद का सफाया होगाउन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद के खिलाफ सरकार का संकल्प स्पष्ट है। हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं ताकि 31 मार्च, 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूर्ण सफाया हो जाए।’’ विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जनवरी 2024 से अब तक एके-47 राइफल, इंसास राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल, लाइट मशीन गन, मोर्टार और पिस्तौल समेत लगभग 1,100 हथियार बरामद किए हैं।कितने टॉप लीडरों का एनकाउंटर हुआउन्होंने कहा, ‘‘माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के छह सदस्य मारे गए हैं, जबकि दो ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस दौरान विशेष क्षेत्रीय समितियों के 17 सदस्य मारे गए, सात ने आत्मसमर्पण किया और एक को गिरफ्तार किया गया।’’ विजय शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार किये जाने वाले माओवादियों से अधिक हो जाएगी। उन्होंने मौजूदा रुझान को संतोषजनक बताया।सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिल रही ट्रेनिंगगृहमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में सात पुनर्वास केंद्र चल रहे हैं। अब तक, इन केंद्रों में 410 महिलाओं समेत लगभग 1,700 पूर्व नक्सलियों ने विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, जबकि 232 वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को मोबाइल फोन समेत स्वागत किट प्रदान की जाती है ताकि वे समाज से दोबारा जुड़ सकें।’’विजय शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड तैयार किए जा रहे हैं तथा उनकी रायपुर यात्रा आयोजित की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जगदलपुर, सरायपाली और पड़ोसी राज्यों के रेडियो स्टेशनों के माध्यम से आत्मसमर्पण की अपील प्रसारित की जा रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा विकासउन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचाना है, जिसमें स्कूलों, बिजली, पीने के पानी, अस्पतालों और आंगनवाड़ियों की सुलभता शामिल है और यह सुनिश्चित करना है कि संविधान को क्षेत्र के हर कोने में लागू किया जाए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Chhattisgarh News Naxalism Vijay Sharma Encounter Of A Top Naxalite Leader Naxalism In Chhattisgarh Naxalite Encounter Maoist Surrender नक्सल विरोधी अभियान नक्सलवाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,17,532 नए मामले\nLIVE: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,17,532 नए मामले\nBREAKING | पिछले एक दिन में भारत में COVID19 के 3.17 लाख मामले, एक्टिव केसों की संख्या 19 लाख के पार सभी LIVE अपडेट्स पढ़ें:
Read more »

US: जो बाइडन ने चार साल में ली 532 दिन छुट्टी, 40 प्रतिशत वक्त छुट्टियों में बितायाUS: जो बाइडन ने चार साल में ली 532 दिन छुट्टी, 40 प्रतिशत वक्त छुट्टियों में बितायाUS President Joe Biden took 532 days leave in four years जो बाइडन ने चार साल में ली 532 दिन छुट्टी, 40 प्रतिशत वक्त छुट्टियों में बिताया विदेश
Read more »

Shah Hails Major Successes In Offensive Against Naxals, Says They Will Be Eliminated By 2026Shah Hails Major Successes In Offensive Against Naxals, Says They Will Be Eliminated By 2026Union Home Minister Amit Shah led a crucial meeting on Monday focusing on the ongoing anti-Naxal operations and developmental efforts in Naxal-affected states.
Read more »

रोजगार महाकुंभ:दूसरे दिन 7479 युवाओं को नौकरी, 532 युवाओं को यूएई में मिली जॉबरोजगार महाकुंभ:दूसरे दिन 7479 युवाओं को नौकरी, 532 युवाओं को यूएई में मिली जॉबलखनऊ में आयोजित रोजगार महाकुंभ के दूसरे दिन 7479 युवाओं को नौकरियां मिलीं, जिनमें से 532 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे इस मेले में 20 हजार से अधिक युवाओं ने इंटरव्यू दिए।
Read more »

लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए VS भारत ए क्रिकेट मैच: आस्ट्रेलिया ने 532 पर पारी की घोषित, जोश फिल्प में खेली शतकीय...लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए VS भारत ए क्रिकेट मैच: आस्ट्रेलिया ने 532 पर पारी की घोषित, जोश फिल्प में खेली शतकीय...लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ए के बीच मल्टीडे सीरीज़ मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने 6 विकट पर 532 रन बनाकर पारी को डिक्लेयर कर दिया। पहले दिन कल के स्कोर 5 विकट पर 337 से आगे खेलते हुए जोश फिल्प Lucknow - Australia A vs India A cricket match in Lucknow, inning declared at 532 for 6 wickets, Josh Phillip scored...
Read more »

यूपी के 61 जिलों के 532 पीएम श्री विद्यालयों में बनेंगे खेल मैदान, ओपन जिम की भी होगी सुविधायूपी के 61 जिलों के 532 पीएम श्री विद्यालयों में बनेंगे खेल मैदान, ओपन जिम की भी होगी सुविधाभारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के 61 जिलों के 532 पीएम श्री परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों में खेल संबंधी सुविधाएं विकसित करने के लिए 15.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:56:18