'2019 में बहुमत मिला तो झूमेगा शेयर बाजार, 47000 तक जा सकता है Sensex
में जोरदार तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स में जहां 300 अंकों से ज्यादा का उछाल आया, वहीं, निफ्टी 11 हजार के स्तर को पार कर गया. मंगलवार को भी बाजार ने शानदार शुरुआत की है. सेंसेक्स करीब 500 अंक तक चढ़ गया है.
वहीं, निफ्टी 11300 के आसपास कारोबार कर रहा है.मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 के अंत तक सेंसेक्स 42,000 के स्तर तक पहुंच सकता है. वहीं, अगर अच्छी तेजी देखने को मिलती है तो सेंसेक्स के 47000 तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, अगर बाजार में कमजोरी आती है तो सेंसेक्स 33,000 तक फिसल सकता है. हालांकि, बाजार में कमजोरी तभी संभव है जब किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिले. अगर पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है तो बाजार में तेजी देखने को मिलेगी.मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तेल की बढ़ती कीमतों और इस साल के मई महीने में होने वाले आम चुनाव को लेकर जारी अनिश्चितता की वजह से पिछले कुछ सेंशन में बाजार में गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट में कहा गया है, इस साल भारत के बुरे प्रदर्शन की वजह तेल की बढ़ती कीमतें और राजनीतिक अनिश्चितता हो सकती है. हालांकि, ग्लोबल ब्रोकरेज का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार की बुनियाद बेहद मजबूत है और आने वाले दिनों में इसमें मजबूती आने की संभावना है.दिसंबर 2019 तक सेंसेक्स 42,000 तक जा सकता है. इसकी संभावना 50 फीसदी है. 2019 में साल-दर-साल आधार अर्निंग ग्रोथ 21 फीसदी और 2020 में 24 फीसदी रहने का अनुमान है.अगर बाजार में बुल रन की शुरुआत हुई, तो बाजार साल के अंत तक 47,000 के स्तर को छू सकता है. इसकी संभावना 30 फीसदी है. हालांकि, यह मजबूत चुनावी नतीजे और एक पार्टी को बहुमत मिलने की स्थिति होगी. 2019 में साल-दर-साल आधार अर्निंग ग्रोथ 29 फीसदी और 2020 में 26 फीसदी रहने का अनुमान.वहीं, बियर रन के मामले में बाजार 33,000 तक जा सकता है. इसकी संभावना 20 फीसदी है. हालांकि, यह तभी संभव होगा जब वैश्विक स्थितियां खराब होंगी और चुनावी नतीजे ठीक नहीं होंगे. 2019 में साल-दर-साल आधार पर अर्निंग ग्रोथ 16 फीसदी और 2020 में 22 फीसदी रहने का अनुमान जताया.घरेलू ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, आगे की स्थितियों को देखते हुए अपने पोर्टफोलियो में आईटी और हेल्थकेयर, ऑटोमोटिव, कैपिटल गुड्स औ फाइनेंशियल सर्विसेज को शामिल करने की सलाह है. वित्तीय बाजारों में हालिया उथल-पुथल को देखते हुए, निराशावादी होना आसान है. भारत के लिए मैक्रो दृष्टिकोण निश्चित रूप से छह महीने पहले की तुलना में कुछ हद तक खराब हो गया है. लेकिन, आउटलुक मजबूत बना हुआ है और हमें आशावादी रहने की वजह देता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 : इन कानूनों से सशक्त बन सकती है देश की हर नारीएक निजी सर्वेक्षण से पता चला है कि महिलाएं कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिसा, छेड़खानी और तीन तलाक- इन चार अपराधों की सर्वाधिक मार झेल रही हैं.
Read more »
“न तो मेरी इच्छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है।
Read more »
TS SSC exams 2019: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड– News18 हिंदीतेलंगाना 10वीं बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से 2 अप्रैल 2019 तक आयोजित होने वाली है.
Read more »
सोनीपत लोकसभा: कांग्रेस हर बार बदल देती है चेहरा, ये है 2019 का हालपिछले 20 साल के दौरान सोनीपत लोकसभा सीट पर तीन बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. सबसे लंबे वक्त तक बीजेपी के किशन सिंह सांगवान यहां से सांसद रहे हैं. सांगवान 1998 से लेकर 2009 तक थे. जबकि 2009 में यहां से कांग्रेस के जितेंदर सिंह मलिक ने जीत दर्ज की थी और फिर 2014 में बीजेपी के कौशिक ने बाजी मारी.
Read more »
