CM Yogi Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में ससुराल से निकाली गई सीमा की फरियाद सुनी और पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह 'जनता दर्शन' में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची एक महिला की समस्या पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीमा नाम की इस महिला का कहना था कि वो दो बेटियों की मां हैं और उन्हें ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया है। घर से निकालने वालों में उनका पति भी शामिल है। महिला की समस्या पर सीएम योगी ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में तुरंत उचित कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनपर सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।लखनऊ की रहने वाली सीमा जनता दर्शन में अपनी दो बेटियों के साथ पहुंची थीं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से बताया कि कुछ समय पहले उसके ससुर का निधन हो गया था। ससुर की मौत के बाद, अब उनके पति और ससुराल के लोगों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। सीमा ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां अभी बहुत छोटी है और ऐसी स्थिति में उन्हें इनके साथ अकेले रहना पड़ रहा है। उनके सामने गुजर-बसर के लिए आर्थिक समस्या भी है। सीमा ने उन्हें ससुराल में वापस रखने के लिए मदद की गुहार लगाई।सीमा की दुखभरी कहानी सुनने के बाद सीएम योगी ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, इस दौरान एक ऐसा दिल छू लेने वाला पल भी आया, जिसने माहौल को भावुक बना दिया। दरअसल, सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए बच्चों को चॉकलेट बांटीं। बच्चों में सीमा की दो साल की बेटी अनन्या भी थी। सीएम योगी ने उसके सिर पर हाथ फेरते हुए चॉकलेट दी और जब उससे वापस मांगी तो बड़ी मासूमियत के साथ उसने चॉकलेट वापस कर दी। यही वो पल था, जब वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।जनता दर्शन में अन्य लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनपर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि सीएम योगी सोमवार को जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं स्वयं सुनते हैं।.
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह 'जनता दर्शन' में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची एक महिला की समस्या पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीमा नाम की इस महिला का कहना था कि वो दो बेटियों की मां हैं और उन्हें ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया है। घर से निकालने वालों में उनका पति भी शामिल है। महिला की समस्या पर सीएम योगी ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में तुरंत उचित कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनपर सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।लखनऊ की रहने वाली सीमा जनता दर्शन में अपनी दो बेटियों के साथ पहुंची थीं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से बताया कि कुछ समय पहले उसके ससुर का निधन हो गया था। ससुर की मौत के बाद, अब उनके पति और ससुराल के लोगों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। सीमा ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां अभी बहुत छोटी है और ऐसी स्थिति में उन्हें इनके साथ अकेले रहना पड़ रहा है। उनके सामने गुजर-बसर के लिए आर्थिक समस्या भी है। सीमा ने उन्हें ससुराल में वापस रखने के लिए मदद की गुहार लगाई।सीमा की दुखभरी कहानी सुनने के बाद सीएम योगी ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, इस दौरान एक ऐसा दिल छू लेने वाला पल भी आया, जिसने माहौल को भावुक बना दिया। दरअसल, सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए बच्चों को चॉकलेट बांटीं। बच्चों में सीमा की दो साल की बेटी अनन्या भी थी। सीएम योगी ने उसके सिर पर हाथ फेरते हुए चॉकलेट दी और जब उससे वापस मांगी तो बड़ी मासूमियत के साथ उसने चॉकलेट वापस कर दी। यही वो पल था, जब वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।जनता दर्शन में अन्य लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनपर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि सीएम योगी सोमवार को जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं स्वयं सुनते हैं।
सीएम योगी का जनता दरबार सीएम योगी जनता दर्शन सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी न्यूज Cm Yogi Janta Darshan Cm Yogi Janta Darbar Cm Yogi Adityanath Up News Cm Yogi Janta Darshan Timing
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी से 5 साल की बच्ची बोली-मेरा एडमिशन करवा दो: मुख्यमंत्री ने पूछा- किस क्लास में; 4 घंटे में सबसे महंगे ...CM Yogi heard the complaints in public darshan in Lucknow, Lucknow, Uttar Pradesh, CM yogi janta darshan | CM Yogi cute discussion with child girl video मुख्यमंत्री योगी ने 5 साल की बच्ची को दुलारते हुए पूछा कि बताओ तुम्हारा एडमिशन किस क्लास में करा दें? इस पर बच्ची ने एक स्कूल का नाम बताया। सीएम योगी ने फिर पूछा- स्कूल तो ठीक...
Read more »
UP CM Janta Darshan: 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री के पास पुलिस, आर्थिक सहायता व जमीनी विवाद के प्रकरण लेकर पहुंचे पीड़ितUP CM Janta Darshan:'जनता दर्शन' में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की समस्या को लेकर पहुंचे। वहीं बुलंदशहर निवासी सीआरपीएफ जवान जमीन विवाद से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे।
Read more »
निश्चिंत होकर ड्यूटी पर जाइए, बाकी सब सरकार पर छोड़ दें... CRPF जवान को सीएम योगी ने दिलाया 'भरोसा'Yogi Adityanath Lucknow Janta Darshan: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीआरपीएफ जवान की शिकायत पर उन्हें एक्शन का भरोसा दिलाया। लखनऊ में वे जनता की समस्याओं को सुन रहे थे।
Read more »
CM Yogi Security: आखिर क्या है ये कवचनुमा चीज, जिससे सीएम योगी की सुरक्षा कर रहे हैं कमांडोजCM Yogi Security: आखिर क्या है ये कवचनुमा चीज, जिससे सीएम योगी की सुरक्षा कर रहे हैं कमांडोज CM Yogi Security know what is this Shield using by Commandos
Read more »
योगी बोले- डबल रफ्तार से बढ़ेगा बिहार: डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा 'फर्जी वोटिंग' से सत्ता की मलाई खाने वाले दल...UP CM Yogi Adityanath Reaction On Bihar CM Nitish Kumar Cabinet.
Read more »
CM योगी का प्रदेशवासियों को पाती: लिखा- 25 नवंबर को अयोध्या धाम का नाम फिर से इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम ...Uttar Pradesh CM Yogi Ayodhya Ram mandir CM Yogi Letter
Read more »
