डिप्टी सीएम मौर्य बोले- बालाकोट एयर स्ट्राइक से ऐसे घबराए सपा-बसपा, मानो उनके दफ्तर पर हुआ हवाई हमला
Lok Sabha Election 2019: डिप्टी सीएम मौर्य बोले- बालाकोट एयर स्ट्राइक से ऐसे घबराए सपा-बसपा, मानो उनके दफ्तर पर हुआ हवाई हमला भाषा April 9, 2019 9:43 PM उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमला किये जाने से दोनों दल ऐसे बौखला उठे हैं, मानो उनके कार्यालयों पर हमला हुआ हो ।मौर्य ने झांसाी में एक चुनावी जनसभा में कहा, ”हमारी वायु सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमला किए जाने से दोनो दल ऐसे बौखला उठे हैं, मानो उनके कार्यालयों पर हमला हुआ हो।” महागठबंधन पर उन्होंने कहा, ”अब सपा-बसपा का यह ठगबंधन लोगों को समझ में आ गया है।” भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए मौर्य ने एक जनसभा में कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी की देश के प्रधानमंत्री की दूसरी पारी के लिए उत्तर प्रदेश पर बड़ी जिम्मेदारी है और हमारे भाजपा के कर्मठ लोग यह बखूबी समझते हैं। मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन दोनों को अब समझ में आने लगा है कि यदि मंदिर मंदिर नहीं गए तो सैफई और इटली वापस जाना पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा महागठबंधन से घबरा गयी है और उसके नेताओं को रात भर नींद नहीं आती है। हाथरस लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के पक्ष में प्रचार करने आये अखिलेश ने तहसील सिकंदराराऊ के रामलीला मैदान में जनसभा की। उन्होंने कहा, ”भाजपा महागठबंधन से घबरा गई है । भाजपा के नेताओं को रात रात भर नींद नहीं आती है। महागठबंधन में महामिलावट नहीं है। महागठबंधन महा परिवर्तन की आवाज दे रहा है।” सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा के कार्यकाल में सिर्फ वायदे हुए हैं । एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। किसानों को धोखा दिया गया कि उनके खातों मे रुपये आयंगे लेकिन आज तक नहीं आये। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को केन्द्र के पांच साल का नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में दो साल के कार्यकाल को मिलाकर सात साल का हिसाब देना पड़ेगा।’’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: डिप्टी सीएम मौर्य बोले- बालाकोट एयर स्ट्राइक से ऐसे घबराए सपा-बसपा, मानो उनके दफ्तर पर हुआ हवाई हमला भाषा April 9, 2019 9:43 PM उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमला किये जाने से दोनों दल ऐसे बौखला उठे हैं, मानो उनके कार्यालयों पर हमला हुआ हो ।मौर्य ने झांसाी में एक चुनावी जनसभा में कहा, ”हमारी वायु सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमला किए जाने से दोनो दल ऐसे बौखला उठे हैं, मानो उनके कार्यालयों पर हमला हुआ हो।” महागठबंधन पर उन्होंने कहा, ”अब सपा-बसपा का यह ठगबंधन लोगों को समझ में आ गया है।” भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए मौर्य ने एक जनसभा में कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी की देश के प्रधानमंत्री की दूसरी पारी के लिए उत्तर प्रदेश पर बड़ी जिम्मेदारी है और हमारे भाजपा के कर्मठ लोग यह बखूबी समझते हैं। मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन दोनों को अब समझ में आने लगा है कि यदि मंदिर मंदिर नहीं गए तो सैफई और इटली वापस जाना पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा महागठबंधन से घबरा गयी है और उसके नेताओं को रात भर नींद नहीं आती है। हाथरस लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के पक्ष में प्रचार करने आये अखिलेश ने तहसील सिकंदराराऊ के रामलीला मैदान में जनसभा की। उन्होंने कहा, ”भाजपा महागठबंधन से घबरा गई है । भाजपा के नेताओं को रात रात भर नींद नहीं आती है। महागठबंधन में महामिलावट नहीं है। महागठबंधन महा परिवर्तन की आवाज दे रहा है।” सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा के कार्यकाल में सिर्फ वायदे हुए हैं । एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। किसानों को धोखा दिया गया कि उनके खातों मे रुपये आयंगे लेकिन आज तक नहीं आये। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को केन्द्र के पांच साल का नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में दो साल के कार्यकाल को मिलाकर सात साल का हिसाब देना पड़ेगा।’’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LoC पर गोलीबारी से बढ़ा तनाव, पाकिस्तान से सीमा पर बंद हुआ व्यापारजम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में सोमवार को सीमावर्ती इलाके में जोरदार फायरिंग के बीच भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. लाइन ऑफ कंट्रोस (एलओसी) पर जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कम से कम 7 चौकियां तबाह कर दी गई और इस फायरिंग में 8 सैनिक मारे गए.
Read more »
मस्जिदों पर हमला करने वाले टैरेंट पर 50 लोगों की हत्या के आरोप तय: पुलिसअल-नूर और लिनवुड मस्जिद में हुए हमले में 50 लोगो मारे गए थे, 39 गंभीर रूप से घायल हुए थे पुलिस ने हमलावर टैरेंट पर पहली पेशी में सिर्फ एक हत्या का आरोप लगाया था ऐसा टैरेंट को गिरफ्तारी में रखने के लिए किया गया था | Christchurch mosque attacker to face 50 murder charges says New Zealand police
Read more »
मथुरा में दुस्साहिक वारदात, यूपी पुलिस की महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, हालत गंभीरयूपी पुलिस की महिला सिपाही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात है। वो पुरा गांव के पास कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रहती हैं। UttarPradesh Uppolice myogiadityanath
Read more »
सरकार पर बरसे सुरजेवाला, बोले- हार तय देख अगस्ता मामले में लीक की फर्जी जानकारीरणदीप सुरजेवाला ने बताया कि 17 सितंबर, 2018 के अपने 322 पृष्ठों के आदेश में मिलान की उच्च अदालत ने अपने आदेश में इस बात को दोहराया कि किसी भारतीय अधिकारी को रिश्वत नहीं गई औेर सौदे में कुछ भी गलत नहीं है. कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी दोहराया कि मोदी सरकार इस मामने में पक्षकार थी, लेकिन तब उन्होंने अपील नहीं करने का फैसला किया.
Read more »
फारूक अब्दुल्ला का मोदी सरकार पर हमला, कहा- गांधी के कातिल दिल्ली पर हुकूमत कर रहेजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा है कि महात्मा गांधी के कातिल आज दिल्ली में हुकूमत कर रहे हैं. श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान उनका ये बयान सामने आया.
Read more »
J-K: किश्तवाड़ अस्पताल में RSS से जुड़े नेता पर आतंकी हमला, बॉडीगार्ड की मौत
Read more »
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, लिखा- क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं?कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा
Read more »
मतदान से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने भाजपा के काफिले पर किया हमलाछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के काफिले पर हमला किया है। bhupeshbaghel INCIndia BJP4India BJP4CGState LokSabhaElections2019 naxalsattack Naxaliattack bjp-convoy LokSabhaElection2019
Read more »
'पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से ऐसे बौखलाए SP-BSP, मानो उनके कार्यालय पर हुआ हमला'केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन दोनों को अब समझ में आने लगा है कि यदि मंदिर मंदिर नहीं गए तो सैफई और इटली वापस जाना पड़ेगा .
Read more »
