'हे तू अच्छा है रे... हीरो बन जा' गोविंदा ने जिस लाइटमैन से कही थी ये बात, आज सुपरस्टार बन कर रहा बॉलीवुड प...

Govinda News

'हे तू अच्छा है रे... हीरो बन जा' गोविंदा ने जिस लाइटमैन से कही थी ये बात, आज सुपरस्टार बन कर रहा बॉलीवुड प...
Akshay KumarAkshay Kumar Untold StoryAkshay Kumar Real Story
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

Akshay Kumar Untold Story: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वह बैंकॉक से भारत लौटे, तो गोविंदा ही थे जिन्होंने उन्हें सबसे पहले अभिनेता बनने की सलाह दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान वह लाइटमैन का काम करते थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. महज पांच दिनों में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹66 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई ₹100 करोड़ को पार कर गई है.

अक्षय अपनी फिल्म के दमदार प्रदर्शन से काफी खुश होंगे. इस बीच, अक्षय इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में बतौर मेहमान शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताईं. उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था, इसलिए वे अच्छे छात्र नहीं थे. एक बार वह क्लास 7 में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अपने पिता जी से काफी पटाई भी पड़ी थी. उनके पिता हमेशा उनसे कहा करते थे कि कम से कम 12वीं पास कर जाओ, फिर तुम्हें जो करना होगा करना. तो उस वक्त अक्षय ने यूं ही अपने पिता जी से कह दिया था कि वह एक हीरो बनना चाहते हैं और संयोग देखिए कि आज वह एक बड़े स्टार हैं. बाद वह मार्शल आर्ट सीखने के लिए बैंकॉक चले गए, जहां उन्होंने एक होटल में वेटर का नाम भी किया. 4 साल बाद जब वापस भारत लौटे तो यहां वह बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने लगे. उसी दौरान वह मॉडलिंग में करने लगे और साथ ही साथ लाइटमैन का काम भी किया. वह बताते हैं कि हीरो बनने के लिए सबसे पहले उन्हें गोविंदा ने नसीहत दी थी. वह जहां लाइटमैन का काम करते थे, वहां कई स्टार आते-जाते रहते थे और अक्षय वहां एक्टर्स पर लाइट दिखाने का काम करते थे. एक दिन वहां गोविंदा पहुंचे और अक्षय को देखते ही बोल पड़े- ‘हे तू सांगला है रे… हीरो बन जा’. फिर क्या अच्छे चल पड़े हीरो बनने की राह पर और आज वह एक सुपरस्टार के रूप में जाने जाते हैं. आज वह बॉलीवुड पर अपने दमदार अभिनय के दम पर राज कर रहे हैं. साल 1991 में आई फिल्म ‘सौंगध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अक्षय ने अपने 3 दशक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. बाद में, अक्षय गोविंदा के साथ भी फिल्म ‘भागम भाग’ में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो शायद ही कभी टूट पाए. बॉलीवुड अक्षय साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड अक्षय के पास है. उन्होंने अब तक हर तरह की भूमिका निभाई है- एक्शन से लेकर इमोशनल और कॉमेडी तक अक्षय को हर रूप में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. बता दें, अक्षय की हालिया फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में उनके साथ अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं और इन दोनों के साथ सौरव शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Akshay Kumar Akshay Kumar Untold Story Akshay Kumar Real Story Akshay Kumar And Govinda गोविंदा अक्षय कुमार अक्षय कुमार अनकही कहानी अक्षय कुमार की असली कहानी अक्षय कुमार और गोविंदा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंजीनियर से एक्टर बने पंचायत के सचिव जी: बेरोजगारी झेली, रामलीला में ताड़का भी बने, फिर एक वीडियो ने बदली ज...इंजीनियर से एक्टर बने पंचायत के सचिव जी: बेरोजगारी झेली, रामलीला में ताड़का भी बने, फिर एक वीडियो ने बदली ज...Panchayat Actor Jitendra Kumar Success Story Explained; From IIT To Bollywood.
Read more »

VIDEO: लंदन में घूम रहे थे अक्षय कुमार, फैन बिना पूछे रिकॉर्ड करने लगा वीडियो, एक्टर ने तुरंत लगा दी फटकारVIDEO: लंदन में घूम रहे थे अक्षय कुमार, फैन बिना पूछे रिकॉर्ड करने लगा वीडियो, एक्टर ने तुरंत लगा दी फटकारAkshay Kumar Video: सुपरस्टार अक्षय कुमार का लंदन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक फैन को बिना इजाजत के वीडियो रिकॉर्ड करने पर फटकार लगाते हुए नजर आते हैं.
Read more »

अक्षय कुमार ने बेची मुंबई में दो प्रॉपर्टी, यहां जानिए कितने करोड़ में हुई डील?अक्षय कुमार ने बेची मुंबई में दो प्रॉपर्टी, यहां जानिए कितने करोड़ में हुई डील?मनोरंजन | बॉलीवुड Akshay Kumar Sells Property: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरिवली ईस्ट स्थित एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट Sky City में अपनी दो लग्जरी प्रॉपर्टी बेच दी हैं.
Read more »

रणवीर सिंह से ले लिया क्या...! Akshay Kumar ने पहनी प्लाजो पैंट, तो यूजर्स ने कर दिया इंटरनेट पर ट्रोल, देखिए ये वीडियोरणवीर सिंह से ले लिया क्या...! Akshay Kumar ने पहनी प्लाजो पैंट, तो यूजर्स ने कर दिया इंटरनेट पर ट्रोल, देखिए ये वीडियोAkshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने फैशन सेंस और स्टाइल को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

अक्षय कुमार@58, नाम बदलते ही मिली पहली फिल्म: जिस बंगले में नहीं मिली एंट्री, वही खरीदा; शार्क का शिकार बनन...अक्षय कुमार@58, नाम बदलते ही मिली पहली फिल्म: जिस बंगले में नहीं मिली एंट्री, वही खरीदा; शार्क का शिकार बनन...Akshay Kumar 58th Birthday 2025 Special Story - Follow Bollywood Khiladi (Rajiv Hari Om Bhatia) Movies List, Love Life, Career And Property Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

स्ट्रगल के दिनों में भूखे पेट सोए दर्शन कुमार: सालों तक रिजेक्शन झेला, एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया: फिर कश...स्ट्रगल के दिनों में भूखे पेट सोए दर्शन कुमार: सालों तक रिजेक्शन झेला, एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया: फिर कश...Kashmir Files Actor Darshan Kumar Birthday Special Story.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:46:45