'हीरामंडी' से अदिति राव हैदरी को नहीं हुआ फायदा, फराह से बोलीं, ’ नहीं मिले दिलचस्प ऑफर'
मुंबई, 29 मार्च । बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने खुलासा किया कि उन्हें अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ से शादी करने के फैसले में एक सेकंड भी नहीं लगा था। इसी शो में उन्होंने हीरामंडी की सफलता से अपने करियर को खास फायदा न पहुंचने की बात का भी खुलासा किया।अदिति अपनी दोस्त फराह खान के ब्लॉग में दिखाई दीं, जहां दोनों ने एक्ट्रेस की पसंदीदा हैदराबादी डिश खगीना भी बनाई।फराह ने बातचीत के दौरान अदिति से पूछा कि वह कौन सा पल था, जब उन्होंने फैसला किया कि वह सिद्धार्थ से शादी करना चाहती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, हे भगवान, इसमें एक सेकंड भी नहीं लगा। वह बहुत ही मनोरंजक और बहुत अच्छे इंसान हैं, उनमें कुछ भी बनावटी नहीं है। आप जो देखते हैं वैसा ही पाते हैं और बहुत प्यारे हैं।अदिति ने कहा, अगर उन्हें पता चलता है कि कोई मेरे बहुत करीब है और मेरे जीवन का हिस्सा है, तो वह सबको एक साथ लाते हैं। मैं भी इसी तरह बड़ी हुई हूं और मैं वास्तव में उनसे प्यार करती हूं।अभिनेत्री ने कहा कि मुझे झूठ बोलने की जरूरत महसूस नहीं होती वो इसलिए क्योंकि वह सच में अच्छा गाता है, डांस करता है और अच्छा एक्टर है।फराह ने यह भी बताया कि एक राउंड टेबल इंटरव्यू में अदिति ने कहा था कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की हीरामंडी: द डायमंड बाजार में काम करने के बाद उन्हें लगा कि वह अपने करियर में एक खास मुकाम पर पहुंच गई हैं।अदिति ने कहा, कुछ भी नहीं। हीरामंडी तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं, क्योंकि हीरामंडी के बाद जिस तरह सबने तारीफ की, उसे इतना प्यार मिला। मुझे लगा कि अब तो ढेर सारे रोमांचक ऑफर आएंगे, लेकिन फिर मैं सोचने लगी, ये क्या हो रहा है? सचमुच सूखा पड़ गया।फराह ने कहा, तभी तुमने शादी कर ली।अदिति ने कहा, वास्तव में, हमें इसे अलग-अलग समय पर करना पड़ा, ताकि हम काम पर वापस जा सकें और शादी कर सकें और फिर काम पर वापस आ सकें।--आईएएनएसएफएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिकिनी पहनने से सोनाक्षी को लगता है डर, बोलीं- पता नहीं कब मेरी तस्वीर को...सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रही हैं. अब अपने नए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपनी बॉडी इमेज इश्यू को लेकर बात की है.
Read more »
16 साल में करोड़पति बनाया शेयर, मार्केट कैप 3545 करोड़केडीडीएल लिमिटेड के शेयरों ने 16 साल में 16.50 रुपये से 2,883 रुपये तक का सफर तय किया है, जिससे निवेशकों को 17373 फीसदी से ज्यादा फायदा हुआ है।
Read more »
अदिति राव हैदरी ने ब्लैक आउटफिट में बिखेरे जलवाअदिति राव हैदरी ने अपने नए ब्लैक आउटफिट से सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।
Read more »
तमिलनाडु को पीएलआई स्कीम से हुआ सबसे अधिक फायदा: वित्त मंत्रीतमिलनाडु को पीएलआई स्कीम से हुआ सबसे अधिक फायदा: वित्त मंत्री
Read more »
इन लोगों को गलती से भी नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूसइन लोगों को गलती से भी नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस
Read more »
कॉमेडी फिल्में करना चाहते हैं सलमान मगर नहीं मिले ऑफर, NO एंट्री से किया किनारा?हाल ही में मीडिया संग बातचीत के दौरान सलमान ने कॉमेडी फिल्में करने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा है कि वो 'नो एंट्री' जैसी कॉमेडी फिल्में दोबारा करना चाहते हैं लेकिन उन्हें वैसी फिल्में नहीं मिल रही
Read more »
