'हिमाचल प्रदेश दिल्ली के लिए रिलीज करेगा 137 क्यूसेक पानी', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

United States News News

'हिमाचल प्रदेश दिल्ली के लिए रिलीज करेगा 137 क्यूसेक पानी', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी की मार से त्रस्त दिल्ली के लिए राहत का रास्ता बना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को 137 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया है, जिसके बाद अब हिमाचल प्रदेश शुक्रवार से पूरे महीने दिल्ली के लिए पानी छोड़ेगा. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि हरियाणा उसमें कोई रोड़ा नहीं अटकाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी की मार से त्रस्त दिल्ली के लिए राहत का रास्ता बना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को 137 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया है, जिसके बाद अब हिमाचल प्रदेश शुक्रवार से पूरे महीने दिल्ली के लिए पानी छोड़ेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि हरियाणा उसमें कोई रोड़ा नहीं अटकाएगा. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने आदेश देते हुए कहा कि बुधवार को हुई अपर यमुना रिवर बोर्ड के साथ बैठक में सभी सदस्य इस बात पर सहमत थे कि दोनों राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और दोनों को ही पानी की जरूरत है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 5 जून को हुई मीटिंग में शामिल था. हिमाचल प्रदेश ने कहा की जो अतिरिक्त पानी है वो उसे दिल्ली के साथ साझा करना चाहता है. 137 क्यूसेक पानी हिमाचल को कल शुक्रवार से जारी करने का आदेश देते है.कोर्ट ने कहा,'हरियाणा सरकार हिमाचल से मिल रहे जल प्रवाह को बिना किसी बाधा के दिल्ली के वजीराबाद तक आने दे. ताकि दिल्ली के लोगों को पीने का पानी मिल सके. SC ने कहा कि दिल्ली में किसी भी तरह से पानी की बर्बादी न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए. हिमाचल सरकार शुक्रवार से पानी रिलीज करे. यमुना रिवर फ्रंट बोर्ड इस बात पर ध्यान देगा कि कितना पानी आया है. मामले पर सोमवार को अगली सुनवाई होगी.'Advertisementकोर्ट ने कहा कि सोमवार को सभी पक्ष अपनी रिपोर्ट दाखिल करें. इस दौरान हरियाणा सरकार के वकील ने कहा कि उन्होंने कुछ शॉर्ट नोट्स बनाये हैं. उसे अपलोड करना है. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा कि आप केवल पानी अपलोड करें. सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यमुना बोर्ड की मीटिंग हुई है. हिमाचल पानी देने को तैयार है. लेकिन हरियाणा ने कोई जवाब नहीं दिया है.सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने कहा कि पानी हिमाचल से आ रहा है, हरियाणा से नहीं? जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि यह रास्ते के अधिकार का मामला है. हिमाचल 150 क्यूसेक पानी दे रहा है. हरियाणा इसे पास होने दे. अगर जरूरत पड़ी तो हम मुख्य सचिव को भी इस बाबत कहेंगे. जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि यह पानी लाने के लिए एक रास्ते के अधिकार का मामला है. हमे इतने गंभीर मुद्दे पर ध्यान देना होगा. दिल्ली की तरफ से सिंघवी ने रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि ब्यास नदी का पानी हरियाणा की नहरों के जरिए दिल्ली तक भेजा जा सकता है. हिमाचल इसके लिए तैयार है.हरियाणा के वकील ने कहा कि यह प्रस्ताव संभव नहीं है. ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे यह संभव हो सके. जस्टिस मिश्रा ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए कि हिमाचल पानी दे रहा है, लेकिन हरियाणा नहीं छोड़ रहा है. सिंघवी ने कहा हमने सिर्फ एक महीने का समय मांगा था पानी पहुंचाने के लिए. जस्टिस विश्वनाथन ने कहा यह अब बोर्ड की सिफारिश है. हम याचिका का संज्ञान नहीं ले रहे, बल्कि उस पर आदेश पारित कर रहे हैं. Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कॉलेजियम के फैसले से नाराज हिमाचल के 2 जिला जज पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कानून मंत्री की चिट्ठी को इग्नोर करने का लगाया आरोपहिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और सोलन के जिला न्यायाधीश चिराग भानु और अरविंद मल्होत्रा ने हाईकोर्ट कोलेजियम के फैसले पर आपत्ति दर्ज करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है।
Read more »

सियासत: यूपी, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल में प्रचार करेगा भाजपा आलाकमान; राहुल गांधी का बाराबंकी दौरासियासत: यूपी, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल में प्रचार करेगा भाजपा आलाकमान; राहुल गांधी का बाराबंकी दौरासियासत: यूपी, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल में प्रचार करेगा भाजपा आलाकमान; राहुल गांधी का बाराबंकी दौरा
Read more »

South Africa: ‘कारावास के कारण पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा चुनाव लड़ने के लिए आयोग्य’, सुप्रीम कोर्ट का फैसलाSouth Africa: ‘कारावास के कारण पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा चुनाव लड़ने के लिए आयोग्य’, सुप्रीम कोर्ट का फैसलाSouth Africa: ‘कारावास के कारण पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा चुनाव लड़ने के लिए आयोग्य’, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Read more »

सुप्रीम कोर्ट का वो फैसला जिसने बचा लिए दिल्ली के सरकारी अस्पताल और स्कूलसुप्रीम कोर्ट का वो फैसला जिसने बचा लिए दिल्ली के सरकारी अस्पताल और स्कूलसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले को पलटते हुए दिल्ली में सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण को सही ठहराया है. कोर्ट ने इन जमीनों को इनके पुराने मालिकों को वापस लौटाने की याचिका खारिज कर दी है.
Read more »

Delhi Water Crisis: धरने से समाधान नहीं निकलेगा, BJP यूपी और हरियाणा से कुछ पानी दिलवा देDelhi News Today: दिल्ली में पानी की किल्लत का माना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी मांगा है।
Read more »

प्यासी दिल्ली के लिए SC से गुड न्यूजः हिमाचल छोड़ेगा ज्यादा पानी, हरियाणा नहीं करेगा 'मनमानी'प्यासी दिल्ली के लिए SC से गुड न्यूजः हिमाचल छोड़ेगा ज्यादा पानी, हरियाणा नहीं करेगा 'मनमानी'दिल्ली की तरफ से वकील सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि ब्यास नदी का पानी (Delhi Water Crisis) हरियाणा की नहरों के ज़रिए भेजा जा सकता है. हिमाचल इसके लिए तैयार है, लेकिन हरियाणा रास्ता नहीं दे रहा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:25:44