असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने दावा किया कि बांग्लादेशी मूल के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कांग्रेस को बढ़-चढ़कर वोट दिया. इसके साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह असम का एकमात्र समुदाय है जो सांप्रदायिकता में लिप्त है.
गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने दावा किया कि बांग्लादेशी मूल के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कांग्रेस को बढ़-चढ़कर वोट दिया. इसके साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह असम का एकमात्र समुदाय है जो सांप्रदायिकता में लिप्त है.
गुवाहाटी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी और सहयोगी दलों के विजयी उम्मीदवारों के अभिनंदन समारोह में शनिवार को उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने केंद्र और राज्य में बीजेपी नीत सरकारों द्वारा उनके लिए किए गए विकास कार्यों पर विचार किए बिना कांग्रेस को जमकर वोट दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘सत्तारूढ़ गठबंधन को लगभग 47 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने 39 प्रतिशत वोट हासिल किए. बीजेपी-एजीपी-यूपीपीएल गठबंधन ने राज्य की 14 में से 11 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की, जबकि बाकी तीन सीट कांग्रेस ने जीतीं.’ यह भी पढ़ें- पुष्पक ने मारी हैट्रिक, ISRO के लिए क्यों अहम है यह तीसरी लैंडिंग, क्या होगा फायदा शर्मा ने दावा किया, ‘अगर हम कांग्रेस के 39 प्रतिशत मतों का विश्लेषण करें तो यह पूरे राज्य से नहीं मिला है. इसका 50 प्रतिशत हिस्सा 21 विधानसभा क्षेत्रों में से मिला है, जो अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र हैं. इन अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बीजेपी को तीन प्रतिशत वोट मिले.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इससे साबित होता है कि हिंदू सांप्रदायिकता में लिप्त नहीं हैं. अगर असम में कोई सांप्रदायिकता में लिप्त है तो वह केवल एक समुदाय, एक धर्म है. कोई अन्य धर्म ऐसा नहीं करता.’
Congress Assam CM Himanta Biswa Sarma Lok Sabha Election Chunav 2024 हिमंत शर्मा कांग्रेस लोकसभा चुनाव चुनाव समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घर के बाथरूम में सांपों ने बना लिया था डेरा, एकसाथ रेंगते दिखे 35 से ज्यादा सांप, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटेअसम (Assam) के नागांव (Nagaon) जिले के एक निवासी के घर में खतरनाक तरीके से 35 सांप पाए गए.
Read more »
Delhi Heat Wave: नजफगढ़, मंगेशपुर और नरेला... दिल्ली के ये तीन इलाके क्यों तप रहे? जानिए यहांदिल्ली के लोग मई में ही गर्मी से परेशान हो गए हैं जबकि अभी जून तो बाकी ही है। मंगलवार को भी दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 49.
Read more »
इस राज्य को मिलने जा रहा है नया IIM, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; पीएम मोदी देंगे सौगातअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को यह बताया कि नए आईआईएम के लिए शिक्षा मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी इसकी सौगात राज्य को देंगे।
Read more »
कंगना ने कहा- महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ा मारा, जानिए कौन हैं कुलविंदर कौर? कौर और कंगना के पक्ष में बँटे लोगकंगना को थप्पड़ मारने के मामले में लोग कुलविंदर कौर और कंगना के समर्थन में बँट गए हैं. जानिए कौन क्या कह रहा है?
Read more »
होने वाले दामाद जहीर के बारे में क्या बोल गए शत्रुघ्न सिन्हाहोने वाले दामाद जहीर के बारे में क्या बोल गए शत्रुघ्न सिन्हा
Read more »
शादी के बाद इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, दूल्हे के पिता ने कहा, 'दुल्हन कन्वर्ट नहीं होगी'Sonakshi Sinha: ज़हीर इकबाल के पिता ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के इस्लाम धर्म अपनाने की अफवाहों को साफ करते हुए कहा है कि वह इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी.
Read more »
