प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'समान अवसर न होने' के विपक्ष के आरोपों पर तंज कसा है. (फाइल)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष के समान अवसर न होने के आरोपों से इनकार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि संस्थानों को लेकर कानून उनके कार्यकाल से पहले बनाए गए थे. साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी होने वाली हार के लिए बहाना ढूंढने की कोशिश कर रहा है.
साथ ही पीएम मोदी ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रवर्तन निदेशालय के दुरुपयोग के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि केवल 3 प्रतिशत मामले ही राजनीतिक लोगों के खिलाफ हैं और एजेंसी द्वारा पिछले 10 सालों के दौरान पहले की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में नकदी जब्त की गई है. "नाच न जाने आंगन टेढ़ा... ये कभी ईडी, कभी सीबीआई, कभी ईवीएम का बहाना निकालेंगे। मूलत: वो अपनी पराजय के लिए रीजनिंग पहले से सेट करने में लगे हैं, ताकि पराजय उनकी खाते में ना चली जाए" पूरा इंटरव्यू: https://t.co/sGCQq1sp7c#LoksabhaElection#NarendraModi#PMModipic.twitter.com/hE3awtzGAm — NDTV India April 15, 2024यह भी पढ़ेंपीएम मोदी ने कहा,"एक कहावत है- नाच ना जाने आंगन टेढ़ा, यही कारण है कि कभी-कभी वे ईवीएम का बहाना लेकर आते हैं. मूल रूप से उन्होंने पहले से ही अपनी हार के लिए तर्क तय करना शुरू कर दिया है, ताकि नुकसान उनके पक्ष में न हो." पीएम मोदी ने कहा,"इस बारे में कोई भी कानून मेरी सरकार ने नहीं बनाया. चाहे वह ईडी हो, सीबीआई हो या चुनाव आयोग."उन्होंने कहा कि सरकार ने एक विधेयक भी पारित किया है जो तीन चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति में विपक्ष के एक नेता को भी रखता है. पीएम मोदी ने कहा,"दरअसल, हमने चुनाव आयोग में सुधार किया है. आज अगर चुनाव आयोग बनता है तो विपक्ष भी उसमें होता है. पहले प्रधानमंत्री एक फाइल पर दस्तखत करके चुनाव आयोग बनाते थे और जो लोग उनके परिवार के करीबी थे, ऐसे लोग चुनाव आयुक्त बने” PM मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी के करीबी लोग चुनाव आयुक्त बनते थे, जिन्हें बाद में राज्यसभा का टिकट और मंत्रालय दिए जाते थे.प्रधानमंत्री ने कहा,"ऐसे लोग चुनाव आयुक्त बन गए, जो वहां से निकलने के बाद राज्यसभा के सदस्य बन गए, उनकी सरकार में मंत्री बन गए. ऐसे चुनाव आयुक्त चुने जो कांग्रेस उम्मीदवार बन गए और इसलिए हम समान स्तर पर नहीं खेल सकते." उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा,"इसलिए हम समान स्तर पर नहीं खेल सकते हैं, हम वैसे नहीं बन सकते. हम सही रास्ते पर जाना चाहते हैं, हम गलत रास्ते पर नहीं जाना चाहते." प्रधान मंत्री मोदी ने आगे कहा कि विपक्ष बहाने बना रहा है और"अपनी हार के लिए तर्क" निर्धारित कर रहा है. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com* "भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता" : वैश्विक तनाव पर बोले पीएम मोदी* "चंद्रयान के बाद अब गगनयान, जी-20 के बाद ओलिंपिक की मेजबानी": BJP का संकल्प पत्र जारी करते हुए बोले PM मोदी PM Narendra ModiLok Sabha Elections 2024pm narendra modi interviewटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Lok Sabha Elections 2024 Pm Narendra Modi Interview ANI Interview Election Commission Congress PM Modi On ED Narendra Modi Interview Narendra Modi ANI Interview Narendra Modi नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अनुराग ठाकुर ने INDI Alliance पर कसा तंज, विपक्ष का घोषणापत्र भी टुकड़ों में आ रहाभाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये कैसा गठबंधन है. यहां पर घोषणा पत्र भी टुकड़ों में जारी हो रहा है.
Read more »
बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की वकालत की दुनिया में कितनी धाक थी?आंबेडकर जयंती के अवसर पर पढ़िए बाबा साहेब डॉक्टर बीआर आंबेडकर के एक वकील के रूप में करियर और उनकी ओर से लड़े गए प्रमुख मुक़दमों के बारे में.
Read more »
'पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए' : एलन मस्क के 'इंडिया प्लान' पर PM मोदीPM मोदी ने कहा कि प्रॉडक्ट में हमारी मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए, जिससे हमारे देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.
Read more »
