गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग केस में आरोपी गौरव का वीडियो सामने आया है. वह कैमरे पर माफी मांगते दिखाई दिया और युवाओं को अपराध से दूर रहने की सलाह दी. गौरव ने कहा कि उसे दुबई में बैठे शख्स ने संपर्क किया था. इस केस में उसका साथी आदित्य और ईशांत गांधी पहले ही गिरफ्तार हैं.
गुरुग्राम सेक्टर 57 में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आरोपी गौरव कैमरे पर माफी मांगते दिखाई दे रहा है. गौरव ने कहा कि उसने गलती की है और अब उसे गहरा पछतावा है.
उसने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी युवा अपराध की दुनिया में कदम न रखे, वरना जिंदगी बर्बाद हो जाती है. गौरव ने बताया कि उसे दुबई में बैठे एक व्यक्ति ने संपर्क किया था. उसने कहा कि गलत संगत में आकर उसने यह काम किया, लेकिन अब उसे अपनी हरकत पर अफसोस है. गौरव का साथी आदित्य पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस के अनुसार, दोनों का इस फायरिंग घटना से सीधा कनेक्शन है.फायरिंग करने वाले बदमाश ने मांगी माफीइससे पहले पुलिस ने ईशांत गांधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. पूछताछ में ईशांत ने खुलासा किया था कि गौरव और आदित्य ने ही उसे हथियार उपलब्ध कराए थे. इसी कड़ी में अब गौरव का यह पछतावे वाला वीडियो सामने आया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच चल रही है.बता दें कि यह घटना उस समय हुई थी जब सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश एल्विश यादव के घर पहुंचे थे. उन्होंने गेट के बाहर से करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की थी. उस समय एल्विश यादव घर पर मौजूद थे. फायरिंग के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. Advertisement पुलिस मामले की जांच में जुटी हैपुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी घटना की साजिश किसने रची और दुबई से किसने संपर्क किया.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Gaurav Apology Video Gurugram Shooting Youtuber Attack Case Dubai Crime Link Ishant Gandhi Arrest Crime Warning Youth Haryana Police Probe Aditya Arrested House Firing CCTV Caseएल्विश यादव फायरिंग आरोपी गौरव वीडियो गुरुग्राम फायरिंग केस दुबई कनेक्शन ईशांत गांधी गिरफ्तार आदित्य गिरफ्त अपराध से चेतावनी हरियाणा पुलिस जांच यूट्यूबर हमला घर के बाहर फायरिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
உலக கோப்பையை வென்ற மகளிர் அணி: கண் கலங்கி அழுத ரோகித் சர்மா.. வைரல் வீடியோ!Rohit Sharma Crying Video: ஐசிசி மகளிர் உலகக் கோப்பையை இந்திய அணி வென்ற நிலையில், ரோகித் சர்மா கண் கலங்கினார். இந்த வீடியோ வைரலாகி வருகிறது.
Read more »
Jaipur School Horror: স্কুলের চারতলার বারান্দা উঠল চতুর্থ শ্রেণির ছাত্রী! তারপরই এক লহমায় মরণঝাঁপ...class 4 girl jumps to death in school in jaipur school tampers evidence as video surface
Read more »
मैं बहुत आलसी हूं, पूजा-पाठ नहीं होती तो कैसे भक्ति करूं ? Premanand Ji Maharaj ने दिया इसका जवाबPremanand Ji Maharaj Video: वृंदावन वाले संत प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी एक वीडियो में बताया कि अगर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ಶಾಕಿಂಗ್ ಘಟನೆ...ರಾತ್ರಿ ವೇಳೆ ಹುಲಿ ಮರಿಗಳ ಜೊತೆ ವೀಡಿಯೋ!Wild Animals Video: ಕೋರ್ ಏರಿಯಾದಲ್ಲಿ ರಾತ್ರಿ ವೇಳೆ ಖಾಸಗಿ ವ್ಯಕ್ತಿಗಳು ಹುಲಿ ಮರಿಗಳ ವಿಡಿಯೋ ಮಾಡಿರುವ ಕಳವಳಕಾರಿ ಘಟನೆ ನಡೆದಿದೆ.
Read more »
சிக்கன் பீசுக்காக அடிதடி.. கலவரமான திருமணம்! 15 பேர் காயம் -Watch VideoMarriage Fight Video: திருமண விருந்தில் சிக்கன் ஃப்ரைக்காக மோதல்..மூன்று முறை நின்ற திருமணம், காவல்துறை பாதுகாப்புடன் விடைபெற்ற மணமகள்.
Read more »
मेरठ में चेन स्नैचिंग का लाइव वीडियो आया सामने, रास्ता पूछने के बहाने झपट्टा मार भागा बदमाशMeerut Chain Snatching Video: मेरठ में एक महिला से चेन झपट कर भागने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »
