'हर कदम पर मां का नाम दिल में लिए चलती हूं'... श्रीदेवी संग तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर

United States News News

'हर कदम पर मां का नाम दिल में लिए चलती हूं'... श्रीदेवी संग तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

'हर कदम पर मां का नाम दिल में लिए चलती हूं'... श्रीदेवी संग तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर

मुंबई, 14 अगस्त । मां और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। यह एक ऐसा बंधन है जो समय, दूरी और जीवन की सीमाओं से परे जाकर भी अपना असर बनाए रखता है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनकी मां, दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी के बीच भी ऐसा ही एक अनमोल रिश्ता था, जिसकी झलक हाल ही में जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दिखाई। Advertismentजान्हवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने बचपन की कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में नन्हीं जान्हवी को श्रीदेवी ने अपनी गोद में उठाया हुआ है, और पिता बोनी कपूर उनके साथ खड़े हैं। बोनी का एक हाथ श्रीदेवी के कंधे पर है, और दूसरा हाथ जान्हवी के छोटे से हाथ को थामे हुए है। वहीं एक तस्वीर में जान्हवी थोड़ी बड़ी दिख रही हैं, जहां श्रीदेवी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है और जान्हवी ने स्काई ब्लू फ्रॉक। कैमरे की ओर दोनों शानदार पोज दे रहे हैं। इसके अलावा, एक अन्य फोटो एक फैमिली पोर्ट्रेट है, जिसमें जान्हवी किशोरावस्था में नजर आ रही हैं, साथ में श्रीदेवी, बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी भी मौजूद हैं। इन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने एक भावुक कैप्शन लिखा, हर कदम पर मां का नाम दिल में लिए चलती हूं। इस पोस्ट पर कई फैंस और दोस्तों ने कमेंट्स किए। शनाया कपूर ने कमेंट्स में हार्ट इमोजी भेजा। वहीं एक फैन ने जान्हवी की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिखा, तस्वीरों में जो ममता है, वो शब्दों से बयां नहीं हो सकती। दूसरे फैन ने लिखा, आप में श्रीदेवी जी की छवि दिखती है। एक अन्य फैन ने एक्ट्रेस की ताकत की सराहना करते हुए लिखा, आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं जान्हवी, आपकी मां आप पर गर्व कर रही होंगी। --आईएएनएस पीके/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कितना अच्छा संस्कारी बच्चा है, सड़क पर पड़े हुए कचरे को डस्टबिन में फेंकता दिखा नन्हा हाथी, AI वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल!कितना अच्छा संस्कारी बच्चा है, सड़क पर पड़े हुए कचरे को डस्टबिन में फेंकता दिखा नन्हा हाथी, AI वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल!Elephant Video Viral: इंटरनेट पर छाया दिल को खुश कर देने वाला वीडियो, जिसमें सड़क पर अपनी मां के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

गोदभराई में पति संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस, मिनी ड्रेस में दिखाया बेबी बंप, इमोशनल हुईं मांगोदभराई में पति संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस, मिनी ड्रेस में दिखाया बेबी बंप, इमोशनल हुईं मां'कभी खुशी कभी गम' (K3G) फिल्म में यंग 'पू' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज जल्द ही मां बनने वाली हैं.
Read more »

डिटॉल की बोतल में शराब भरकर पीती थीं ये एक्ट्रेस, सिर्फ 2 रुपये के लिए पति ने तोड़ दिया था दिलडिटॉल की बोतल में शराब भरकर पीती थीं ये एक्ट्रेस, सिर्फ 2 रुपये के लिए पति ने तोड़ दिया था दिलमनोरंजन | बॉलीवुड: Bollywood Actress Birth Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेजिडी क्वीन के नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस का पति ने सिर्फ 2 रुपये के लिए दिल तोड़ दिया था.
Read more »

FB-इंस्‍टा पर 60K फॉलोअर्स, भूतपूर्व राष्ट्रीय तैराक, प्रयागराज के 'सोशल मीडिया स्टार' दरोगा से मिलिएFB-इंस्‍टा पर 60K फॉलोअर्स, भूतपूर्व राष्ट्रीय तैराक, प्रयागराज के 'सोशल मीडिया स्टार' दरोगा से मिलिएसब इंस्‍पेक्‍टर चंद्रदीप निषाद के घर गंगा का पानी घुस गया। उन्‍होंने इसे मां गंगा का आशीर्वाद बताया। एक के बाद एक कर तीन वीडियो उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया।
Read more »

बिहार में एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- हर योग्य मतदाता का नाम होगा शामिलबिहार में एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- हर योग्य मतदाता का नाम होगा शामिलबिहार में एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- हर योग्य मतदाता का नाम होगा शामिल
Read more »

मां को याद कर इमोशनल हुए बिग बी, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्टमां को याद कर इमोशनल हुए बिग बी, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्टAmitabh Bachchan ने मां तेजी बच्चन की फोटो शेयर कर एक पोस्ट लिखा है.इस पोस्ट में बिग बी ने ऐसी बात लिखी जो लोगों के दिल को छू गई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:21