भगवंत मान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज हम एक बड़ा ऐलान कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. हम दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकार चला रहे हैं. हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. लेकिन इसके लिए हम किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं करेंगे.
पड़ोसी राज्य हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
लेकिन इसके लिए वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है. भगवंत मान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज हम एक बड़ा ऐलान कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. हम दो राज्यों में सरकार चला रहे हैं. हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. लेकिन इसके लिए हम किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं करेंगे. मान ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जिसने सभी दलों को मौके दिए हैं लेकिन कोई भी यहां के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही हैं. ऐसे में हमारी उम्मीदें बहुत हैं.उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच बहुत समानताएं हैं. आधा हरियाणा पंजाबी बोलता है. बता दें कि आम आदमी पार्टी 20 जुलाई को हरियाणा के लिए केजरीवाल की गारंटी जारी करेगी. इस मौके पर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहेंगी. Live TV
Punjab Arvind Kejriwal AAP Bhagwant Mann AAP Contest Election In Haryana
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा विधानसभा चुनाव: कुरुक्षेत्र में बनेगी 2024 का रण जीतने की रणनीति, अमित शाह देंगे जीत का मंत्रहरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की बारी है। इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Read more »
हरियाणा में बिना गठबंधन के विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, 90 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार!Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में इस साल होने वाला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने इसकी जानकारी दी।
Read more »
बीजेपी हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व में अकेले चुनाव लड़ेगी, फिर बनायेगी सरकार: अमित शाहपार्टी सूत्रों ने शाह के हवाले से बताया कि पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है. शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
Read more »
Haryana Assembly Election 2024: हो गया क्लियर... हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी 'AAP', किसी दल से नहीं होगा गठजोड़हरियाणा में अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव Haryana Assembly Election 2024 होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी किसी भी अन्य दल से गठजोड़ नहीं करेगी। सभी सीटों पर आप अकेले चुनाव...
Read more »
जम्मू के कठुआ में हुए आतंकी हमले पर CM भगवंत मान ने जताई चिंता, जानें और क्या कहा?पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए पांचों जवानों की बहादुरी को सलाम किया और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
Read more »
मायावती ने बढ़ा दी नीतीश-तेजस्वी की टेंशन? बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने खेला मास्टर स्ट्रोकबिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मायावती के नेतृत्व में बसपा सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की चिंता बढ़ गई है। डॉ.
Read more »
