पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर लागू हो गया है। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि पाक सेना ने भारत के एक पायलट को पकड़ लिया है। बीते दिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल एके भारती ने साफ किया था कि भारत के सभी पायलट सुरक्षित हैं। वहीं अब पाकिस्तानी सेना ने भी इस पर चुप्पी तोड़ दी...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इनमें एक दावा यह है कि भारत का एक पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है। हालांकि अब पाक सेना ने इससे साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के पास भारत का कोई पायलट नहीं है। यह सब सिर्फ सोशल मीडिया प्रोपेगेंडा है। सीजफायर के बाद बीती रात को पाकिस्तान की सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पाक फौज की मीडिया विंग के ISPR के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें- India-Pak Conflict: भारत-पाक में सुधरने लगे हालात, बीती रात नहीं हुआ कोई हमला; सेना का आया बयान जनरल चौधरी का बयान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जनरल चौधरी से पूछा गया कि क्या भारत का कोई पायलट पाकिस्तान के पास है और अगर हां तो क्या हम उसे भारत को वापस लौटाएंगे? इसके जवाब में जनरल चौधरी ने कहा कि उनका कोई भी पायलट हमारे पास नहीं है। जनरल चौधरी के अनुसार, मैं आप सभी को यह साफ कर देना चाहता हूं कि कोई भी पायलट हमारी कस्टडी में नहीं है। यह सब महज सोशल मीडिया की अफवाह है। यह सबकुछ फेक न्यूज और झूठे प्रोपेगेंडा क हिस्सा है, जो पिछले कई दिनों से अलग-अलग लोगों द्वारा फैलाया जा रहा है। پاکستان کے پاس کوئی بھارتی پائلٹ نہیں، ڈی جی آئی ایس پی آر۔۔۔!!! pic.
twitter.com/o3t9pzTtgW— Mughees Ali May 11, 2025 भारतीय सेना ने भी किया था साफ बता दें कि बीती शाम भारतीय सेना ने भी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान साफ किया था कि भारत के सभी पायलट सुरक्षित हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने कहा था कि, हमने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे हासिल कर लिया है और हमारे सभी पायलट सुरक्षित घर वापस लौट आए हैं। #WATCH | Delhi: #OperationSindoor | Air Marshal AK Bharti says, ...All I can say is that we have achieved our objectives that we selected and all our pilots are back home... pic.twitter.com/4EvWb6PeGQ— ANI May 11, 2025 यह भी पढ़ें- 'पाक में आतंकी शिविरों पर करेंगे हमला', पहलगाम अटैक के बाद भारत ने अमेरिका को बता दिए थे अपने इरादे
Pakistan Army On Indian Pilot Indian Pilot Arrest Indian Pilot Pakistan India Pak Ceasefire पाकिस्तान सेना पाक सेना भारतीय पायलट भारतीय पायलट सोशल मीडिया भारत पाक सीजफायर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉकभारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉक
Read more »
Pakistan ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का किया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़े UPDATESPakistan ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का किया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़े UPDATES
Read more »
भारत ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से पाकिस्तान को वित्तीय सहायता बंद करने का किया आग्रह : रिपोर्टभारत ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से पाकिस्तान को वित्तीय सहायता बंद करने का किया आग्रह : रिपोर्ट
Read more »
रूस, अमेरिका, चीन, UN, यूएई... पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोली दुनिया, जानेंभारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है। भारत ने इसे पहलगाम आतंकी हमले का जवाब कहा है। वहीं पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई का दंभ भरा है।
Read more »
पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर लगाई लोन की गुहार, इस्लामाबाद ने कहा अकाउंट 'हैक' हुआपाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर लगाई लोन की गुहार, इस्लामाबाद ने कहा अकाउंट 'हैक' हुआ
Read more »
भारत-पाकिस्तान ने मिलकर लिया सीजफायर का फैसला, तीसरे देश का कोई रोल नहीं: भारतभारत के विदेश सचिव और आईबी मंत्रालय ने यह साफ किया है कि भारत-पाकिस्तान के संघर्ष विराम का यह फैसला दोनों देशों के बीच आपस में हुई बातचीत के बाद लिया गया है. इसमें किसी तीसरे देश का कोई रोल नहीं है.
Read more »
