हमास की कैद से रिहा हुईं ब्रिटिश-इजरायली एमिली डमारी दक्षिणी इजरायल में आईडीएफ कैंप में अपनी मां से मिलीं. उनके परिवार ने बताया कि 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास के आतंकियों की गोली लगने से एमिली ने अपनी दो उंगलियां गंवा दीं. वहीं डोरोन स्टीनब्रेचर 471 दिनों तक हमास की कैद में रहने के बाद अपनी मां से मिलीं.
इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के पहले चरण में दोनों ओर से बंधक रिहा किए जा रहे हैं. रविवार को हमास ने अपनी कैद से इजरायली बंधक ों को आजाद किया. इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया कि तीनों रिहा किए गए बंधक अपनी-अपनी मां के साथ इजरायली वायुसेना के हेलिकॉप्टर में सवार होकर अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां वे अपने परिवार के बाकी सदस्यों से मिलेंगे और उन्हें मेडिकल हेल्प दी जाएगी.
हमास की कैद से रिहा हुईं ब्रिटिश-इजरायली एमिली डमारी दक्षिणी इजरायल में आईडीएफ कैंप में अपनी मां से मिलीं. उनके परिवार ने बताया कि 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास के आतंकियों की गोली लगने से एमिली ने अपनी दो उंगलियां गंवा दीं. वहीं डोरोन स्टीनब्रेचर 471 दिनों तक हमास की कैद में रहने के बाद अपनी मां से मिलीं.'एमिली घर आ गई लेकिन कई परिवारों का इंतजार जारी'एमिली की मां की तरफ से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, '471 दिनों के बाद एमिली आखिरकार घर आ गई है. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने इस भयावह घटना के दौरान एमिली के लिए लड़ाई जारी रखी और जिन्होंने उसका नाम लेना कभी बंद नहीं किया.... इजराइल, ब्रिटेन, अमेरिका और दुनिया भर में. एमिली को घर वापस लाने के लिए आपका शुक्रिया.'Advertisementउन्होंने कहा, 'गाजा का बुरा सपना एमिली के लिए खत्म हो गया लेकिन कई अन्य परिवारों का इंतजार जारी है. हर आखिरी बंधक को रिहा किया जाना चाहिए और उन बंधकों को मानवीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए जो अभी भी घर आने का इंतजार कर रहे हैं.''ट्रंप का बहुत-बहुत शुक्रिया'डोरोन के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, '471 मुश्किल दिनों के बाद, हमारी डोडो आखिरकार हमारे पास लौट आई है. हम उन सभी लोगों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने इस मुश्किल सफर में हमारा साथ दिया. इजरायल के लोगों का खासतौर पर धन्यवाद जिन्होंने हमें अटूट समर्थन दिया और हमारे सबसे बुरे वक्त में हमें ताकत दी. हम राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी और समर्थन के लिए भी अपना आभार व्यक्त करते हैं, जो हमारे लिए बहुत मायने रखता है.'म्यूजिक फेस्टिवल में भाग लेने गई थीं रोमी गोनेनपरिवार ने कहा, 'हम सभी परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और जब तक उनके अपने घर वापस नहीं आ जाते, हम अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे.' हमास की कैद से रिहा होने के बाद रोमी गोनेन भी अपनी मां से मिलीं. 24 साल की रोमी गोनेन को आतंकियों ने नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से भागते हुए पकड़ लिया था.Advertisementरोमी उत्तरी इजरायल के केफर वेराडिम में अपने घर से नोवा फेस्टिवल में गई थीं, जो दक्षिण में नेगेव रेगिस्तान में हुआ था. फेस्टिवल में 360 से ज्यादा लोग मारे गए थे जब हमास के लड़ाके सीमा पार करके 2 किमी पश्चिम में घुस आए थे. जब हमला शुरू हुआ तो सायरन बजने लगे. रोमी ने अपने परिवार को फोन किया. उनकी मां ने अपनी बेटी के साथ आखिरी कॉल पर गोलियों की आवाज और अरबी भाषा में चिल्लाते लोगों को सुना. ये भी देखें
Israel Hamas War Israeli Hostages गाजा युद्ध विराम इजरायल हमास युद्ध इजरायली बंधक Israel Hamas Ceasefire Deal इजरायल हमास युद्ध विराम समझौता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Anupgarh News: वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, वनपाल को बनाया बंधकAnupgarh News: गांव 11 जोईयावाली के एक घर में मास मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तीन को किया गिरफ्तार वनपाल राजीव बिश्नोई को ग्रामीणों ने गाड़ी में बनाया बंधक .
Read more »
किशनगंज: उर्दू शिक्षक रखने के आदेश को वापस लिया गयाजिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बाद सियासी हलचल बढ़ गई थी। आदेश को वापस लेने के बाद डीएम ने पहले की तरह ही व्यवस्था जारी रखने के आदेश दिए हैं।
Read more »
श्रीलीला की मां की स्टाइल से मलाइका की मां की याद आ गईश्रीलीला और उनकी मां की स्टाइल को लेकर यह खबर है।
Read more »
मलाड में चोर ने महिला को चूमा और भाग गयामुंबई के मलाड में एक अजीब चोरी की घटना हुई है, जहां एक चोर घर में घुस गया और महिला को चूमने के बाद फरार हो गया.
Read more »
इजरायल सरकार की गाजा युद्धविराम समझौते को मंजूरी, रविवार को होगी तीन बंधकों की रिहाईइजरायल सरकार की गाजा युद्धविराम समझौते को मंजूरी, रविवार को होगी तीन बंधकों की रिहाई
Read more »
Israel-Hamas: 471 दिन बाद बाद हमास की कैद से रिहा हुईं तीन महिला बंधक, इस्राइली सेना ने कराया मेडिकल चेकअपइस्राइल और हमास के बीच रविवार को गाजा पट्टी में संघर्षविराम लागू हो गया है। इससे बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई और पिछले 15 महीने से जारी विनाशकारी संघर्ष के खात्मे की उम्मीदें
Read more »
