पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर फिर जहर उगला है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में एक विजय यात्रा निकाली जबकि उनके देश को भारतीय सेना से मुंह की खानी पड़ी। इस दौरान भारत को लेकर विवादित बयान दे दिया...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर फिर जहर उगला है। अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान के विकास की राह में भारत टांग अड़ा रहा है। उन्होंने यह बात पाकिस्तान में एक विजय यात्रा के दौरान कही। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में एक विजय यात्रा निकाली, जबकि उनके देश को भारतीय सेना से मुंह की खानी पड़ी। इसके बावजूद अफरीदी हर जगह प्रचार करते फिर रहे हैं कि संघर्ष में पाकिस्तान सेना की जीत हुई है। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान में मीडिया से बातचीत करते हुए भारत को जमकर कोसा। 'हमारी तरक्की रोक रहा भारत' अफरीदी ने कहा, इंडिया तरक्की कर रहा है और हम उसकी तरक्की में बहुत खुश रहे हैं। उनकी क्रिकेट आगे बढ़ रही है, अच्छी बात है। हम आगे बढ़ रहे हैं तो हमें रोका जा रहा है। ये क्या पड़ोसियों के काम हैं। शाहिद अफरीदी ने आरोप लगाया कि उन्हें आगे बढ़ने से इंडिया रोक रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी का जमकर मजाक बन रहा है। अफरीदी यह बात भूल गए कि उनके मुल्क के लोग ही अपने देश के दुश्मन हैं। भारत से करते हैं नफरत बता दें शाहिद अफरीदी की भारतीय आर्मी से नफरत की एक खास वजह भी है। दरअसल, शाहिद अफरीदी का चचेरा भाई भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मारा गया था। साल 2003 में अनंतनाग में हुई एक मुठभेड़ में BSF ने शाहिद अफरीदी के भाई को मार गिराया था। शाहिद अफरीदी के भाई का नाम शाकिब था। शाकिब हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया था। उस वक्त BSF ने बताया था कि शाकिब के पास से बरामद डाक्यूमेंट्स से साबित होता था कि उसके शाहिद अफरीदी से संबंध थे, लेकिन तब शाहिद अफरीदी ने इस बात से मुंह मोड़ लिया था। यह भी पढे़ं- 'सबूत दो पाकिस्तान ने किया.
..', शाहिद अफरीदी ने की शर्मनाक हरकत, पहलगाम हमले पर दिया खून खौलाने वाला बयान यह भी पढ़ें- 'शाहिद अफरीदी ने कई बार मुझे धर्म परिवर्तन के लिए कहा, पाकिस्तान में नहीं मिली इज्जत'; पूर्व क्रिकेटर ने बयां किया अपना दर्द
India Pakistan Conflict India Pakistan Shahid Afridi Statement IND Vs PAK
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहलगाम आतंकी हमले पर शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान, सुनकर खौल उठेगा भारत के करोड़ों लोगों का खून!Shahid Afridi Shameful Statement: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जमकर जहर उगला है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 मासूम लोगों को मार दिया था. शाहिद अफरीदी ने इस घटना के लिए उल्टा भारत पर ही आरोप लगा दिए हैं.
Read more »
पहलगाम अटैक: शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूर्व क्रिकेटर को कहा 'जोकर'पहलगाम हमले पर शाहिद अफरीदी के बयान से भारत में आक्रोश है। असदुद्दीन ओवैसी ने अफरीदी को 'जोकर' कहा और उनके बयान की निंदा की। ओवैसी ने कहा कि पब्लिक फिगर को सोच-समझकर बोलना चाहिए। अफरीदी ने हमले के बाद भारत पर आरोप लगाए थे। ओवैसी ने अफरीदी के बयानों को दोनों देशों के लिए गलत संदेश...
Read more »
अब शाहिद अफरीदी का यूट्यूब चैनल भी बैन, पहलगाम हमले के बाद इंडियन आर्मी पर लगाए थे घटिया आरोपShahid Afridi Pahalgam terrorist attack: भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद शाहिद अफरीदी का यूट्यूब चैनल भी बैन कर दिया है. इससे पहले
Read more »
'स्ट्राइक में अपने खानदान तक को खोना पड़ा है', भारत की जवाबी कार्रवाई पर बोले सीएम योगीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए सैन्य एक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Read more »
अपना घटियापन दिखा दिया... शिखर धवन उगल रहे आग, शाहिद अफरीदी का सूखा गलाघटिया देश ने फिर अपना घटियापन दिखा दिया... शिखर धवन उगल रहे आग, शाहिद अफरीदी का सूखा गला
Read more »
जिन्होंने सिंदूर उजाड़ा, हमने उन्हीं की बहन को भेजकर...कर्नल सोफिया पर BJP सरकार के मंत्री के बिगड़े बोलMinister Vijay Shah: विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। एमपी कैबिनेट के मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी कर नए विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी माता बहनों के सिंदूर उजाड़े हमने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तेसी...
Read more »
