'स‍ितारे जमीन पर' OTT रिलीज डेट: आमिर खान की फिल्‍म 9 महीने बाद घर बैठे देख‍ने का मौका, जानिए कब-कहां

Sitaare Zameen Par OTT Release Date News

'स‍ितारे जमीन पर' OTT रिलीज डेट: आमिर खान की फिल्‍म 9 महीने बाद घर बैठे देख‍ने का मौका, जानिए कब-कहां
Sitaare Zameen Par OTTSitaare Zameen Par SonylivSitaare Zameen Par Cast
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

आमिर खान की फिल्‍म 'स‍ितारे जमीन पर' सिनेमाघरों के दस्‍तक देने के 9 महीने बाद अब OTT पर रिलीज हो रही है। दो हफ्ते पहले 'सोनी लिव' ने इसको लेकर घोषणा की थी, वहीं अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यहां जानिए, घर बैठे आप यह फिल्‍म कब देख सकते...

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' आख‍िरकार 9 महीने बाद अब OTT पर रिलीज हो रही है। आर एस प्रसन्‍ना के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म सिनेमाघरों में 20 जून 2025 को रिलीज हुई थी। तब फिल्‍म के एक्टर-प्रोड्यूसर आमिर खान ने कहा था कि वह इसे ओटीटी पर कभी स्‍ट्रीम नहीं करेंगे, बल्‍क‍ि YouTube पर पे-पर-व्‍यू के साथ यह दर्शकों के लिए उपलब्‍ध होगी। यानी आप यूट्यूब पर कुछ पैसे चुकाकर यह फिल्‍म देख सकते हैं। तब इसे ऐतिहासिक कदम भी बताया गया था। लेकिन अब दिलचस्‍प घटनाक्रम में इसे OTT प्‍लेटफॉर्म SonyLIV पर रिलीज किया जा रहा है। दो हफ्ते पहले ही ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने इसका ऐलान किया था। जबकि अब 'स‍ितारे जमीन पर' की OTT रिलीज की तारीख भी आ गई है।आमिर खान और ज‍िन‍िलिया ड‍िसूजा देशमुख स्टारर 'सितारे जमीन पर' साल 2007 में रिलीज 'तारे जमीन पर' की स्‍प‍िरिचुअल सीक्‍वल है। यानी दोनों फिल्‍मों की कहानी अलग-अलग है, लेकिन इसका मूल भाव एक है। साल 2018 में रिलीज स्‍पैनिश फिल्‍म 'चैंपियंस' की रीमेक 'स‍ितारे जमीन पर' की चर्चा इसलिए भी खूब हुई थी कि इसकी कास्‍ट में 10 ऐसे एक्‍टर्स ने डेब्‍यू किया, जो दिव्‍यांग हैं। 'सितारे जमीन पर' OTT रिलीज डेटओटीटी प्‍लेटपुॉर्म Sony LIV ने इसी महीने यह ऐलान किया था, उसने आमिर खान की फिल्‍म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। अब आध‍िकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह फिल्‍म 3 अप्रैल 2026 से आप घर बैठे देख सकते हैं। यह फिल्‍म गुड फ्राइडे के लॉन्‍ग वीकेंड में OTT पर रिलीज हो रही है। View this post on Instagram A post shared by Sony LIV 'स‍ितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'किसी के लिए अलग.

.. किसी के लिए नॉर्मल... सबका अपना-अपना नॉर्मल होता है... उम्मीद, दिल और हीलिंग की एक दिल को छू लेने वाली कहानी... देखें 'सितारे जमीन पर', 3 अप्रैल 2026 से स्ट्रीमिंग शुरू।''सितारे जमीन पर' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन और बजट'सितारे जमीन पर' बॉक्‍स ऑफिस पर औसत से बेहतर साबित हुई थी। आध‍िकारिक तौर पर 122 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने देश में ₹167.46 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹267.52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था।यूट्यूब पर फ‍िल्‍म देखने के ल‍िए लगते हैं 100 रुपये जानकारी के लिए बता दें कि 'स‍ितारे जमीन पर' को इससे पहले YouTube पर रिलीज किया गया था, जहां दर्शकों को इसे देखने से पहले 100 रुपये की फीस चुकानी पड़ती है। 'सितारे जमीन पर' की कहानीकहानी जूनियर बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा की है, जो छोटा कद, बड़ी हठ और अहम से भरा आदमी है। वह अपनी मां के साथ रहता है। पत्‍नी सुनीता अरोड़ा से भी उसकी अनबन रही है, जिस कारण वह उसे छोड़कर अलग रहती है, पर दोनों में दोस्‍ताना ताल्‍लुकात हैं। गुलशन के आत्‍मसम्‍मान को उसके काम यानी खेल संस्‍थान में भी लगातार चोट पहुंचती रहती है। एक रात शराब पीकर गाड़ी चलाने और हाथापाई के बाद उसे अदालत के सामने पेश होना पड़ता है। यहां उसे जेल की बजाय, कम्युनिटी सर्विस की सजा मिलती है। गुलशन को अब डाउन सिंड्रोम वाले युवा-वयस्कों की एक बास्‍केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देनी है और उन्हें टूर्नामेंट-लायक तैयार करना है।गुलशन की इस नई टीम में हैं, सुनील , सतबीर , लोटस शर्मा जी , गुड्डू , राजू , बंटू , गोलू , करीम और हरगोविंद हैं। शुरू में गुलशन इन्हें 'पागल' समझकर गुस्‍से और झुंझलाहट से पेश आता है। लेकिन उसकी जिद और पूर्वाग्रह धीरे-धीरे टूटने लगते हैं। वह समझने लगता है कि ‘नॉर्मल’ का हर किसी का अपना-अपना पैमाना है। लेकिन क्या गुलशन इन खिलाड़ियों से वाकई दिल का रिश्ता जोड़ पाएगा? क्या वह टूर्नामेंट में इस टीम को एकजुट कर पाएगा? यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी, जिसका क्‍लाइमेक्‍स भावुक करने वाला है। 'स‍ितारे जमीन पर' की कास्‍टफिल्‍म में आमिर खान और जिन‍िलिया डिसूजा देशमुख के साथ डॉली अहलूवालिया, बृजेंद्र काला, दीपराज राणा और निखत खान भी हैं। इसके अलावा यह अपने 10 नायाब डेब्‍यू एक्‍टर्स की फिल्‍म है, जिसमें आशीष पेंडसे, आरुष दत्ता, आयुष भंसाली, रिषि शहानी, गोपी कृष्ण के. वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Sitaare Zameen Par OTT Sitaare Zameen Par Sonyliv Sitaare Zameen Par Cast Sitaare Zameen Par Where To Watch Sitaare Zameen Par Box Office Collection सितारे जमीन पर ओटीटी पर कहां देखें सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सितारे जमीन पर के कलाकार सितारे जमीन पर बजट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

OTT पर गर्दा उड़ा रही 3 घंटे 25 मिनट की ये स्पाई थ्रिलर, IMDb से मिली है 8.3 की धांसू रेटिंगOTT पर गर्दा उड़ा रही 3 घंटे 25 मिनट की ये स्पाई थ्रिलर, IMDb से मिली है 8.3 की धांसू रेटिंगDhurandhar 2 की सफलता के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक स्पाई थ्रिलर का दबदबा है। फिल्म इस वक्त टॉप 10 ट्रेंड पर राज कर रही है।
Read more »

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां स्ट्रीम होगी Pawan Kalyan की एक्शन ड्रामा?Ustaad Bhagat Singh OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां स्ट्रीम होगी Pawan Kalyan की एक्शन ड्रामा?थिएटर में 'धुरंधर 2' Dhurandhar 2 को कड़ी टक्कर देने के बाद पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह ओटीटी पर दस्तक देगी। आइए जानते हैं फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल-
Read more »

OTT Releases: मार्च के आखिरी वीक ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धमाका; पिटारे में क्या है खास? जानिएOTT Releases: मार्च के आखिरी वीक ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धमाका; पिटारे में क्या है खास? जानिएमार्च का महीना काफी खास रहा है। होली और ईद के त्योहार का जश्न मनाया गया। चैत्र नवरात्रि चल रही हैं। रणवीर सिंह की फिल्म &39;धुरंधर 2&39; ने भी इसी महीने दस्तक दी, जिसकी
Read more »

Upcoming Releases: धुरंधर 2 को रोकने आ रहे नए थ्रिलर, थिएटर्स तक OTT तक, इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीजUpcoming Releases: धुरंधर 2 को रोकने आ रहे नए थ्रिलर, थिएटर्स तक OTT तक, इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीजLatest Theatre-OTT Release: हर सप्ताह की तरह इस बार भी सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाएगा।
Read more »

नई OTT रिलीज: मर्दानी 3, डेयरडेविल 2, या काटान? इस हफ्ते घर बैठे देख‍िए 10 जानदार सीरीज और फिल्‍मेंनई OTT रिलीज: मर्दानी 3, डेयरडेविल 2, या काटान? इस हफ्ते घर बैठे देख‍िए 10 जानदार सीरीज और फिल्‍मेंOTT पर 23 मार्च से 29 मार्च तक, 10 बेजोड़ नई वेब सीरीज और फ‍िल्‍में रिलीज हो रही हैं। इनमें रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से लेकर विजय सेतुपति की थ्र‍िलर सीरीज 'काटान' और सुपरहीरो फैंस की पसंद 'डेयरडेविल 2' शामिल हैं। यदि 'धुरंधर 2' देखकर लौट चुके हैं तो जरा ये लिस्‍ट देख लीजिए और पूरे हफ्ते बिंज वॉच के लिए तैयार हो...
Read more »

'भाभीजी घर पर हैं' OTT: सही पकड़े हैं! अब जल्दी ही घर बैठे देख सकेंगे फिल्म, पेट पकड़कर हंसने को हो जाइए तैयार'भाभीजी घर पर हैं' OTT: सही पकड़े हैं! अब जल्दी ही घर बैठे देख सकेंगे फिल्म, पेट पकड़कर हंसने को हो जाइए तैयार'भाभीजी घर पर हैं' सबसे फेमस सिटकॉम में से एक है। शो हिट होने की वजह से ही इस पर फिल्म बनी थी, जो अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:20:52