'स्वदेश लौटने पर जो प्यार और सपोर्ट मुझे मिला', IPL 2025 से पहले इमोशनल हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya News

'स्वदेश लौटने पर जो प्यार और सपोर्ट मुझे मिला', IPL 2025 से पहले इमोशनल हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या
IPL 2025Mumbai-IndiansIpl-News-In-Hindi

अब हार्दिक पांड्या को उम्मीद है कि IPL 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस के फैंस का प्यार मिलेगा. हार्दिक ने आईपीएल 2025 के आगाज से पहले जियोहॉटस्टार से कहा. खेल समाचार

Hardik Pandya IPL 2025 : आईपीएल 2025 में एक बार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे. पिछले सीजन IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था, जिसके बाद फैंस काफी नाराज हुए थे और MI के हर मैच में स्टेडियम में हार्दिक पर खूब हूटिंग की थी.

अब आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक पांड्या ने इमोशनल बातें कही है. Advertisment Hardik Pandya ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनके लिए समय का पहिया पूरी तरह से 360 डिग्री घूम गया, लेकिन वह मुश्किल परिस्थितियों में हार नहीं मानने के अपने जज्बे के कारण मैदान पर डटे रहे. बता दें कि आईपीएल 2024 के बाद हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से फैंस की नाराजगी उनसे खत्म हो गई थी. अब हार्दिक पांड्या को उम्मीद है कि IPL 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस के फैंस का प्यार मिलेगा. हार्दिक ने आईपीएल 2025 के आगाज से पहले जियोहॉटस्टार से कहा, "मैं कभी हार नहीं मानता. मेरे करियर में कुछ ऐसे दौर भी आए जब मेरा फोकस जीतने के बजाय खेल में बने रहने पर लगा था. मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है क्रिकेट हमेशा मेरा सच्चा दोस्त बना रहेगा. मैंने खुद का समर्थन किया और जब मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई तो यह उससे भी ज्यादा था जितना मैंने सोचा था." 'मेरे लिए समय का पहिया पूरी तरह से 360 डिग्री घूम गया' हार्दिक ने आगे कहा, "इस 6 महीने के समय में हमने टी20 वर्ल्ड कप जीता और स्वदेश लौटने पर जो प्यार और सपोर्ट मुझे मिला उससे मैं अभीभूत था. मेरे लिए समय का पहिया पूरी तरह से 360 डिग्री घूम गया था. मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि ऐसा कब होगा, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, नियति की अपनी योजना थी और मेरे मामले में, ढाई महीने के भीतर सब कुछ बदल गया." IPL 2025 की तैयारियों पर क्या बोले हार्दिक पांड्या? IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले स्थान पर रही थी. इस पर हार्दिक ने कहा, "पिछला सीजन निश्चित तौर पर एक टीम के रूप में हमारे लिए चुनौती पूर्ण था, लेकिन इससे हमें काफी अच्छी सीख मिली. हमने इन सीख का विश्लेषण किया और 2025 के लिए अपनी टीम तैयार करते समय इन्हें लागू किया. इस बार हमारे पास काफी अनुभवी टीम है." अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2025 में हार्दिक की कप्तानी में MI का प्रदर्शन कैसा रहता है. यह भी पढ़ें: IPL 2025: KKR के पूर्व कप्तान और कप्तान रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले और दूसरे भारतीय खिलाड़ी यह भी पढ़ें: IPL 2025 में दिखेगा एमएस धोनी का जलवा, इन 3 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले बन सकते हैं आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IPL 2025 Mumbai-Indians Ipl-News-In-Hindi Indian Premier League

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका: अल्लाह गजनफर चोट के कारण बाहरमुंबई इंडियंस को बड़ा झटका: अल्लाह गजनफर चोट के कारण बाहरमुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर का रिप्लेसमेंट के रूप में मुजीब उर रहमान को शामिल किया है। अल्लाह गजनफर चोट के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं।
Read more »

मुंबई इंडियंस के पहले मैच से हार्दिक पांड्या आउट, सीएसके के खिलाफ कौन होगा कप्तान?मुंबई इंडियंस के पहले मैच से हार्दिक पांड्या आउट, सीएसके के खिलाफ कौन होगा कप्तान?मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। उन्हें पिछले सीजन में ओवर-रेट के लिए निलंबित किया गया था। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह कप्तानी के दावेदार हैं।
Read more »

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लेकर हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, महान कप्‍तान के क्‍लब में मारी एंट्रीIND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लेकर हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, महान कप्‍तान के क्‍लब में मारी एंट्रीचैपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रचा। मैच में पांड्या ने कंजूसी से गेंदबाजी की। उन्‍होंने 8 ओवर में 3.
Read more »

हार्दिक पांड्या से सूर्यकुमार यादव को प्रॉब्लम नहीं, मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर दिया सनसनीखेज बयानहार्दिक पांड्या से सूर्यकुमार यादव को प्रॉब्लम नहीं, मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर दिया सनसनीखेज बयानSuryakumar Yadav Hardik Pandya: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर सबको हैरान कर दिया. उसने 5 खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा को पद से हटा दिया था. हार्दिक को गुजरात टाइटंस से वापस लाकर उन्हें सीधे कप्तानी सौंप दी थी.
Read more »

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे हार्दिक लगेगा बैन, नहीं खेल पाएंगे IPL का पहला मैचचैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे हार्दिक लगेगा बैन, नहीं खेल पाएंगे IPL का पहला मैचIPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे हार्दिक पांड्या पर लगेगा बैन, नहीं खेल पाएंगे IPL का पहला मुकाबला. पूरा माजरा क्या है ?
Read more »

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स खत्म कर पाएगी ट्रॉफी का सूखा? मुंबई इंडियंस भी दूसरा खिताब जीतने के लिए बेताबWPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स खत्म कर पाएगी ट्रॉफी का सूखा? मुंबई इंडियंस भी दूसरा खिताब जीतने के लिए बेताबदिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का फाइनल मुकाबला शनिवार को शाम 7:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 02:17:21