'सुर्खियों में रहने के लिए राहुल गांधी...', केंद्रीय मंत्री का निशाना; कहा- कांग्रेस के लोग खुद उनकी बातें नहीं समझते

Kiren Rijiju News

'सुर्खियों में रहने के लिए राहुल गांधी...', केंद्रीय मंत्री का निशाना; कहा- कांग्रेस के लोग खुद उनकी बातें नहीं समझते
Rahul Gandhi CriticismAnti-India ActivitiesCongress Party Allegations
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत विरोधी जार्ज सोरोस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया जिसमें संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना शामिल है। रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश चलाया लेकिन उनका काम लोगों को नहीं दिखा इसलिए लोग उन्हें...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए ऊलजलूल बयानबाजी करते हैं। जब वह बोलते हैं तो उन्हीं की पार्टी कांग्रेस के सांसद हैरान हो जाते हैं कि वे उनका कैसे समर्थन करें या बचाव करें। राहुल गांधी खतरनाक रास्ते पर हैं, इस समय वह भारत विरोधी जार्ज सोरोस के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह बात केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने हाल में राहुल गांधी के संसद में और उसके बाहर दिए बयानों पर कही है। साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया, जिसमें लोकतंत्र पर हमला करना और सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना शामिल है। 'कांग्रेस की तुलना में हमने अच्छा काम किया' रिजीजू ने कहा, कांग्रेस ने 60 साल तक देश चलाया, फिर हमें मौका मिला। उनकी तुलना में हमें बहुत कम समय मिला लेकिन हमारा काम लोगों को दिख रहा है। इसलिए लोग अब कभी भी कांग्रेस को सत्ता में नहीं लाएंगे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास को लेकर उठे विवाद पर पूछे जाने पर रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महाराष्ट्र चुनावों में हार का सामना किया। उसके लिए अब गलत जानकारी प्रस्तुत की और अब वह जानकारी देने के लिए माफी मांग रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राहुल गांधी बोलते समय भूल गए थे कि वह क्या बोल रहे हैं। राहुल गांधी पर रिजीजू का निशाना केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर राहुल गांधी नहीं बोल सकते या उन्हें बोलना नहीं आता तो इसका मतलब यह नहीं है कि दूसरों को भी बोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। संसद में हमने कांग्रेस पार्टी से अनुरोध किया है कि वह चर्चा में भाग ले। कांग्रेस के कई सदस्य हैं जो अच्छी तरह से बोल सकते हैं और ज्ञानवान भी हैं। अगर किसी का नाम लूं तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। विपक्ष पर बोला हमला रिजीजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र के दौरान एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने लगातार व्यवधान उत्पन्न किया। लेकिन जब बोलने के लिए कहा गया तो उनके नेता सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए।.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए ऊलजलूल बयानबाजी करते हैं। जब वह बोलते हैं तो उन्हीं की पार्टी कांग्रेस के सांसद हैरान हो जाते हैं कि वे उनका कैसे समर्थन करें या बचाव करें। राहुल गांधी खतरनाक रास्ते पर हैं, इस समय वह भारत विरोधी जार्ज सोरोस के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह बात केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने हाल में राहुल गांधी के संसद में और उसके बाहर दिए बयानों पर कही है। साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया, जिसमें लोकतंत्र पर हमला करना और सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना शामिल है। 'कांग्रेस की तुलना में हमने अच्छा काम किया' रिजीजू ने कहा, कांग्रेस ने 60 साल तक देश चलाया, फिर हमें मौका मिला। उनकी तुलना में हमें बहुत कम समय मिला लेकिन हमारा काम लोगों को दिख रहा है। इसलिए लोग अब कभी भी कांग्रेस को सत्ता में नहीं लाएंगे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास को लेकर उठे विवाद पर पूछे जाने पर रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महाराष्ट्र चुनावों में हार का सामना किया। उसके लिए अब गलत जानकारी प्रस्तुत की और अब वह जानकारी देने के लिए माफी मांग रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राहुल गांधी बोलते समय भूल गए थे कि वह क्या बोल रहे हैं। राहुल गांधी पर रिजीजू का निशाना केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर राहुल गांधी नहीं बोल सकते या उन्हें बोलना नहीं आता तो इसका मतलब यह नहीं है कि दूसरों को भी बोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। संसद में हमने कांग्रेस पार्टी से अनुरोध किया है कि वह चर्चा में भाग ले। कांग्रेस के कई सदस्य हैं जो अच्छी तरह से बोल सकते हैं और ज्ञानवान भी हैं। अगर किसी का नाम लूं तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। विपक्ष पर बोला हमला रिजीजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र के दौरान एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने लगातार व्यवधान उत्पन्न किया। लेकिन जब बोलने के लिए कहा गया तो उनके नेता सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rahul Gandhi Criticism Anti-India Activities Congress Party Allegations George Soros Controversy Indian Democracy Attack Parliament Disruptions Electoral Process Criticism Political Blame Game Central Parliamentary Affairs Minister

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भोपाल में कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन पर भाजपा ने कहा, कांग्रेस खुद है गिरगिटभोपाल में कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन पर भाजपा ने कहा, कांग्रेस खुद है गिरगिटभोपाल में कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन पर भाजपा ने कहा, कांग्रेस खुद है गिरगिट
Read more »

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- देश लोकतंत्र के हिसाब से चलता हैकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- देश लोकतंत्र के हिसाब से चलता हैकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- देश लोकतंत्र के हिसाब से चलता है
Read more »

वो भारत के पहले मालिक.. उनके लिए लड़ते रहेंगे, राहुल-खरगे ने किसके लिए दोहराई न्याय की बात?वो भारत के पहले मालिक.. उनके लिए लड़ते रहेंगे, राहुल-खरगे ने किसके लिए दोहराई न्याय की बात?Rahul Gandhi: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं और कांग्रेस उनकी अस्मिता और न्याय की लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी रहेगी.
Read more »

राहुल गांधी को लेकर EC सख्त, कर्नाटक CEO ने मतदाता धोखाधड़ी के दावों पर जारी किया नोटिसराहुल गांधी को लेकर EC सख्त, कर्नाटक CEO ने मतदाता धोखाधड़ी के दावों पर जारी किया नोटिसकर्नाटक के सीईओ ने राहुल गांधी से 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के उनके आरोपों के लिए दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा है.
Read more »

राहुल के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कांग्रेस में ही छिड़ी तकरार, कर्नाटक के मंत्री ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवालराहुल के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कांग्रेस में ही छिड़ी तकरार, कर्नाटक के मंत्री ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवालबेंगलुरु में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कर्नाटक कांग्रेस में मतभेद उभर आए हैं। मंत्री के.एन.
Read more »

भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब, राहुल गांधी पर साधा निशानाभाजपा ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब, राहुल गांधी पर साधा निशानाभाजपा ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:54:09